herzindagi
image

'रेखा और अमिताभ राजा-रानी, जया उनकी नौकरानी लगती हैं...', राखी सावंत ने बिग बी की लव लाइफ को लेकर किया ऐसा कमेंट, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है किरकिरी

राखी सावंत अक्सर अपने बड़बोले बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अमिताभ, जया और रेखा के रिश्ते को लेकर कुछ ऐसा कहा है, जिस पर अब उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर फजीहत झेलनी पड़ रही है।
Editorial
Updated:- 2026-02-10, 21:21 IST

राखी सावंत का फिल्मी करियर तो कुछ खास नहीं चला, लेकिन वो अपने अजीबोगरीब बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। राखी न जाने कितने ऐसे स्टेटमेंट्स दे चुकी हैं, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर उनकी कई बार जमकर फजीहत हो चुकी है। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी विवादों में रही हैं। बिग बॉस के एक सीजन में वो रितेश नाम के एक शख्स को अपना पति बनाकर ले गई थीं और बाद में उन्होंने ये कुबूल किया था कि उन्होंने ऐसा पैसों के लिए किया। हाल ही में रेखा ने अमिताभ, जया और रेखा को लेकर एक ऐसा कमेंट किया है, जिसे लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोल किया जा रहा है। इस इंटरव्यू में यूं तो राखी ने कई चीजों के बारे में बात की, लेकिन रेखा और अमिताभ के रिश्ते पर कही उनकी बात जमकर वायरल हो रही है। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?

रेखा और अमिताभ लगते हैं राजा-रानी

rekha amitabh movies
राखी सावंत ने एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में रेखा, अमिताभ और जया की लव लाइफ को लेकर कुछ कहा, जिसे सुनकर सब दंग रहे। पहले तो बड़ी बेबाकी से उन्होंने कहा कि रेखा अमिताभ के नाम का सिंदूर लगाती हैं। इसके बाद उन्होंने अमिताभ को सलाह दे डाली कि आजकल दो बीवियों का टाइम चल रहा है, तो वो रेखा को अपना लें। राखी यही नहीं रुकीं, उन्होंने जया बच्चन पर निशाना साधते हुए कुछ ऐसा कहा, जिसके लिए उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। उन्होंने कहा, "अमिताभ जी ने जया बच्चन जी को क्यों चुना, मुझे समझ नहीं आता है...रेखा और अमिताभ राजा-रानी जैसे लगते हैं और जया जी उनकी नौकरानी लगती हैं, तो अमिताभ जी अब रेखा जी को अपना लें और बची हुई जिंदगी उनके साथ गुजारें।"

यह भी पढ़ें- तो इस वजह से अलग हुए थे अमिताभ बच्चन-रेखा के रास्ते! सालों बाद एक्ट्रेस की दोस्त ने खोला था राज

राखी सावंत को किया जा रहा है ट्रोल

Rakhi sawant about rekha and amitabh

राखी सावंत के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर फजीहत हो रही है। जहां कुछ लोगों को उनकी बेबाकी पसंद आई, तो काफी यूजर्स ने उन्हें जमकर लताड़ लगाई और कहा कि उन्हें इस तरह के स्टेटमेंट नहीं देने चाहिए। टीवी एक्ट्रेस और होस्ट मिनी माथुर ने भी राखी के बयान पर उन्हें फटकार लगाते हुए कमेंट सेक्शन में लिखा- "मैं राखी को बहुत प्यार करती हूं, लेकिन ये बहुत घटिया है...कम से कम इस बात की इज्जत रखो कि वो इंडियन सिनेमा के लीजेंड हैं, ये बहुत दिल दुखाने वाला है।" इसके अलावा भी कई यूजर्स ने राखी को शब्दों की मर्यादा समझाते हुए लिखा है कि उन्हें इस तरह के कमेंट नहीं करने चाहिए थ

 

यह भी पढ़ें- 'उन्होंने मुझे बुलाने...', अमिताभ-जया की शादी में क्यों नहीं भेजा गया था रेखा को न्योता? नाराज होकर एक्ट्रेस ने कही थी ये बात


राखी सावंत पहले भी कई बार अपने स्टेटमेंट्स, निजी जिंदगी और ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर ट्रोल हो चुकी हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।