
कहते हैं कि कुछ कहानियां मुकम्मल नहीं हो पाती हैं, पर दो नाम कई बार इस तरह जुड़ते हैं कि एक की बात होते ही दूसरे का जिक्र अपने आप होने लगता है। अमिताभ और रेखा भी दो ऐसे ही नाम हैं। इन दोनों के अफेयर के किस्से बॉलीवुड के गलियारों में सालों से गूंजते रहे हैं। रेखा तो कई इंटरव्यूज में अमिताभ के बारे में खुलकर बात कर चुकी हैं। एक रियलिटी शो में भी शादीशुदा इंसान से प्यार करने की बात चली थी, तो रेखा अपना नाम लेती नजर आई थीं। हालांकि, बाद में उन्होंने बात घुमाने की कोशिश की थी, लेकिन ये क्लिप खूब वायरल हुई थी। अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने साल 1973 में शादी की थी और इसके कुछ साल बाद ही रेखा और अमिताभ के अफेयर की चर्चा फिल्मी मैगजीन से लेकर इंडस्ट्री के गलियारों में होने लगी थी। कहा जाता है कि उस वक्त रेखा और अमिताभ की बढ़ती नजदीकियों के कारण अमिताभ और जया के बीच दूरियां आने लगी थीं। इस बात पर जया बच्चन ने भी रिएक्ट किया था।

यूं तो अस्सी के दशक में जया बच्चन ज्यादातर इंटरव्यूज में अमिताभ और रेखा के बारे में बात करने से बचती थीं या दोनों के रिश्ते से इनकार करती थीं, लेकिन यासिर उस्मान की लिखी किताब 'रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी' में जया के एक स्टेटमेंट का जिक्र है, जो उन्होंने अमिताभ और रेखा के रिश्ते पर दिया था। उन्होंने कहा था, "मुझे फर्क नहीं पड़ता कि कौन क्या कह रहा है, जिसे जो कहना है कहने दो...उन्होंने (अमिताभ बच्चन) ने मुझसे वादा किया है और अगर उन्हें किसी और से प्यार है, तो उन्हें इसे स्वीकारने की हिम्मत रखनी होगी। बाकी अगर वो मेरे पीठ पीछे चोरी से कुछ कर रहे हैं, तो ये उनकी दिक्कत है...मेरा इससे लेना-देना नहीं है। उन्हें इसके साथ जीना होगा और अपनी अंतरात्मा की आवाज के साथ जीना होगा।" बता दें कि इस किताब में इस बात का भी जिक्र है कि अमिताभ ने साफ शब्दों में कहा था कि वो कभी भी जया से तलाक नहीं लेंगे।

70 और 80 के दशक में जहां रेखा और अमिताभ की ऑनस्क्रीन जोड़ी हिट हो रही थी, वहीं दोनों के बीच की नजदीकियों की खबरें भी जोर पकड़ रही थीं। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री फैंस को पसंद आ रही थी और इनके अफेयर की चर्चा भी जोरों पर थी। उस वक्त पर कई इंटरव्यूज में जया बच्चन की बातों से ये कयास भी लगाए गए कि उनके और अमिताभ के बीच चीजें ठीक नहीं चल रही हैं। रेखा और अमिताभ आखिरी बार यश चोपड़ा की फिल्म 'सिलसिला' में भी नजर आए थे। इस फिल्म में जया बच्चन भी थीं। ऐसा कहा जाता है कि इस फिल्म की कहानी जया, अमिताभ और रेखा के रिश्ते के इर्द-गिर्द बुनी गई थी। इस फिल्म में एक सीन है, जहां जया और रेखा के बीच फिल्म में किरदार रहे (अमिताभ) के बारे में बात करते दिखाया गया है और इस सीन के डायलॉग्स काफी हद तक इनकी असल जिंदगी से जुड़े हुए लगते हैं।
रेखा और अमिताभ दो ऐसे नाम हैं, जो आज भी अक्सर साथ लिए जाते हैं। इनका रिश्ता भले ही मुकम्मल नहीं हो सका, लेकिन इनके किस्से सुनना फैंस को बहुत पसंद आता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।