Tue Mar 3, 2026 | Updated 03:54 AM IST
herzindagi
rang barse story

Rang Barse Story: जब हरिवंश राय बच्चन के लिखे होली के फेमस गाने पर थिरके अमिताभ-रेखा, सेट पर खामोश खड़ी देखती रहीं जया बच्चन

फिल्म 'सिलसिला' का मशहूर होली गीत 'रंग बरसे' आज भी लोकप्रिय है। इसके बोल महाकवि हरिवंश राय बच्चन ने लिखे थे और अमिताभ बच्चन ने इसे गाया था। यह गीत एक पुराने राजस्थानी भजन से प्रेरित है। 
Editorial
Updated:- 2026-03-02, 17:59 IST

भारतीय सिनेमा में होली का जिक्र हो और फिल्म 'सिलसिला' के गाने 'रंग बरसे भीगे चुनरवाली' की बात न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। 1981 में आया यह गीत आज भी हर गली-मोहल्ले की होली का 'एंथम' बना हुआ है, लेकिन इस गाने की लोकप्रियता के पीछे केवल म्यूजिक नहीं, बल्कि इसके पीछे छिपी कुछ दिलचस्प और कहानियां भी हैं। ऐसे में इसके पीछे की कहानी के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि रंग बरसे गाने के पीछे की क्या कहानी है। पढ़ते हैं आगे...

पिता के बोल और बेटे की आवाज

इस गाने की सबसे बड़ी खूबी इसकी सादगी और मिट्टी से जुड़ाव है। बहुत कम लोग जानते हैं कि इस सुपरहिट गाने के बोल महाकवि हरिवंश राय बच्चन ने लिखे थे। अमिताभ बच्चन ने अपने पिता के लिखे इन शब्दों को अपनी जादुई आवाज देकर अमर कर दिया। संगीत की दुनिया के दिग्गज शिव-हरी (पंडित शिवकुमार शर्मा और हरिप्रसाद चौरसिया) ने इसकी धुन तैयार की थी।

भजन से बना होली का सबसे बड़ा हिट

दिलचस्प बात यह है कि रंग बरसे की धुन असल में एक पुराने राजस्थानी लोक भजन से प्रेरित है। मूल रूप से यह मीरा का भजन था, जिसके बोल थे "रंग बरसे ओ मीरां, भवन में रंग बरसे"। 

1 - 2026-03-02T171949.565

यश चोपड़ा ने इस पारंपरिक धुन को फिल्म की कहानी के हिसाब से एक नया रंग दिया, जो आज चार दशक बाद भी उतना ही ताजा लगता है।

जब फिल्मी परदे पर उतरी असली जिंदगी

'सिलसिला' फिल्म अपने दौर की सबसे विवादित और चर्चित फिल्म मानी जाती है। इसकी वजह थी फिल्म की स्टार कास्ट और उस समय चल रही अफेयर की खबरें। फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द थी जो शादीशुदा होने के बावजूद अपनी पुरानी प्रेमिका से प्यार करता है।

इसे भी पढ़ें - Most Watched OTT Series & Movies: ओटीटी पर इन 5 शोज और मूवीज ने मचाया धमाल, जानें 'ब्रिजरटन' या 'धुरंधर' में से किसने मारी बाजी?

अमिताभ और रेखा की केमिस्ट्री

इस गाने के दौरान अमिताभ और रेखा के बीच जो तालमेल दिखा, उसने अफवाहों के बाजार को और गर्म कर दिया। लोग फिल्म के दृश्यों और उनकी असल जिंदगी के रिश्तों के बीच की लकीर को धुंधला महसूस करने लगे थे।

फिल्म का सबसे इमोशनल हिस्सा वह था, जहां अमिताभ और रेखा होली खेल रहे हैं और पत्नी के किरदार में जया बच्चन दूर खड़ी उन्हें चुपचाप निहारती रहती हैं। कहते हैं कि यह सीन केवल फिल्म का हिस्सा नहीं था, बल्कि उस वक्त की परिस्थितियों को देखते हुए जया के लिए भावनात्मक रूप से काफी चुनौतीपूर्ण रहा होगा।

2 - 2026-03-02T171947.829

क्यों खास है यह गाना?

यह गाना केवल रंगों के बारे में नहीं है, बल्कि यह दबे हुए अरमानों, सामाजिक मर्यादाओं और मानवीय रिश्तों के उलझाव को दिखाता है।

इसे भी पढ़ें - Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding : शादी के बंधन में बंधे विजय और रश्मिका, वेडिंग फोटोज में एक-दूसरे पर प्यार लुटाते आए नजर

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: imdb

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।