Sat Apr 18, 2026 | Updated 12:04 PM IST
Holi songs

होली है! इन 10 सुपरहिट गानों के बिना अधूरा है रंगों का त्योहार, आज ही अपनी प्लेलिस्ट में करें शामिल

यह लेख होली के त्योहार को और भी रंगीन बनाने के लिए 10 सदाबहार बॉलीवुड गानों का सुझाव देता है। इसमें 'रंग बरसे', 'बलम पिचकारी' और 'होली खेले रघुवीरा' जैसे क्लासिक और आधुनिक हिट शामिल हैं, जो पर्व में जोश और खुशी भर देते हैं। 
Editorial
Updated:- 2026-02-27, 16:04 IST

होली का त्योहार तब तक अधूरा है, जब तक उसमें धुन और सुर न लगे हो। ऐसे में यदि आप इस होली के त्योहार पर अपनी प्लेलिस्ट को अपडेट करना चाहती हैं और होली से जुड़े कुछ अच्छे गाने को ऐड करना चाहती हैं तो यहां दिए गए कुछ सजेशन आपके बेहद काम आ सकते हैं। इन गानों को आप होली के त्योहार पर बजा कर पर्व की रौनक को और भी बढ़ा सकती हैं। ऐसे में उनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि होली के त्योहार पर कौन से गाने बजा सकती हैं। पढ़ते हैं आगे...

होली के 10 सदाबहार सुपरहिट गाने

  • रंग बरसे (सिलसिला) मूवी का ये गाना अमिताभ बच्चन की आवाज में होली का नेशनल एंथम बन चुका है। इसके बिना कोई भी होली अधूरी है।

holi songs

  • बलम पिचकारी (ये जवानी है दीवानी) आज के युवाओं का सबसे पसंदीदा गाना है। इसका म्यूजिक और बीट्स पार्टी में जोश भर देते हैं।
  • होली के दिन (शोले), 'गब्बर' की इस फिल्म का यह गाना दोस्ती और दुश्मनी भूलकर गले मिलने का मैसेज देता है।
  • वक्त फिल्म का डू मी अ फेवर, लेट्स प्ले होली अनु मलिक की आवाज में है और अक्षय कुमार का डांस इस गाने को बेहद एनर्जेटिक बनाता है।

इसे भी पढ़ें - Top 5 Trending Songs: पूरे हफ्ते धूम मचा रहे हैं ये 5 गाने, अपनी वीकेंड प्लेलिस्ट में तुरंत ऐड करें

  • बद्री की दुल्हनिया एक बेहतरीन डांस नंबर है, जो हर गली और मोहल्ले में होली के दिन गूंजता है।
  • बागबान मूवी का होली खेले रघुवीरा अमिताभ बच्चन का एक और मास्टरपीस है। यह गाना होली मिलन के लिए सबसे बेस्ट है।
  • आज ना छोड़ेंगे (कटी पतंग), राजेश खन्ना का यह गाना पुराने दौर की यादें ताजा कर देता है और मस्ती का माहौल बनाता है।
  • अगर आप होली पर थोड़ा 'क्लासिकल' और रोमांटिक टच चाहते हैं, तो लहू मुंह लग गया, गोलियों की रासलीला राम-लीला मूवी का यह गाना परफेक्ट है।

holi songs (3)

  • अंग से अंग लगाना, डर मूवी का यह गाना ग्रुप डांस के लिए आज भी उतना ही फेमस है जितना सालों पहले था।
  • जॉली एलएलबी 2 का गो पागल बहुत ही मजेदार गाना है, जो होली की हुड़दंग को दोगुना कर देता है।

इसे भी पढ़ें - इन 10 ट्रेंडिंग गानों से अपनी जयमाला को बनाएं यादगार, तालियों से गूंज उठेगा स्टेज

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।