Sat Feb 28, 2026 | Updated 05:35 PM IST
herzindagi
image

Holi Pichkari Designs 2026: कार्टून से लेकर प्रेशर गन तक, यहां देखें लेटेस्ट पिचकारी के डिजाइन

Holi Pichkari Designs Ke Designs: होली आते ही हर बच्चे को सिर्फ एक ही चीज चाहिए होती है वो है पिचकारी। पिचकारी के बिना बच्चों की होली अधूरी रहती है। ऐसे में आप आर्टिकल में दिखाए गए डिजाइंस से आइडिया लेकर बच्चों के लिए पिचकारी को खरीद सकती हैं और बच्चों को खुश कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-28, 10:30 IST

Holi Pichkari Designs: होली का त्योहार रंगों का होता है। इसलिए हर कोई अलग-अलग रंगों में रंगा नजर आता है। वहीं बच्चों का क्रेज होती है बाजारों में मिलने वाली पिचकारी। पिचकारी को लेने के लिए हर कोई अलग-अलग तरह के डिजाइन पहले से ही पसंद करके रखता है, ताकि इससे अच्छे से होली खेल सके और अपने दोस्तों को भीगा सके। आप भी बच्चों के लिए कार्टून से लेकर प्रेशर गन वाली अलग-अलग डिजाइन की पिचकारी को खरीद सकती हैं, ताकि आपके बच्चों को होली मजेदार हो सके। आइए बताते हैं कौन सी पिचकारी उनके लिए बेस्ट है।

रोबोट डिजाइन वाली पिचकारी

अगर आपके बच्चों को रोबोट केरेक्टर बहुत पसंद है, तो ऐसे में आप इस तस्वीर में नजर आने वाली पिचकारी को ले सकती हैं। इस तरह के डिजाइन वाली पिचकारी बच्चों को काफी पसंद आती है। साथ ही इसमें होली खेलने के लिए पानी भी सही मात्रा में स्टोर हो जाता है, जिसकी वजह से उन्हें बार-बार पानी भरने की जरूरत नहीं होती है। इससे ही काम हो जाता है और वो अच्छे से होली खेल पाते हैं। आप मार्केट से जाकर इस तरह के डिजाइन वाली पिचकारी को खरीद सकती हैं।

1 - 2026-02-27T125507.256

यूनिकॉर्न डिजाइन वाली पिचकारी

अगर आपके बच्चों को कार्टून कैरेक्टर ज्यादा पसंद है, तो ऐसे में आप यूनिकॉर्न डिजाइन वाली पिचकारी को बच्चों के लिए ले सकती हैं। इसमें आपको कलर के कई सारे ऑप्शन मार्केट में देखने को मिल जाएंगे। इसमें भी सही मात्रा में पानी स्टोर किया जा सकता है, जिससे आपके बच्चों को होली अच्छे से बन जाएगी। साथ ही वो अपनी पिचकारी को लेकर खुश हो जाएंगे।

3 - 2026-02-27T125502.019

इसे भी पढ़ें: Holi में बच्चों के लिए घर पर ही तैयार कर सकती हैं पिचकारी, यहां देखें सबसे आसान तरीका 

प्रेशर गन वाली पिचकारी

बच्चों को गन वाली पिचकारी भी काफी पसंद होती है। ऐसे में आप अपने बच्चों के लिए प्रेशर गन वाली पिचकारी को भी ले सकती हैं, जिसे लेकर वो अपनी होली अच्छे से बना सकते हैं। इस तरह की पिचकारी में पानी को कई बार भरना पड़ता है। इसलिए ये बड़े बच्चों के लिए अच्छी होती है। छोटे बच्चों के लिए इस तरह की गन आप वॉटर बैग के साथ खरीदें, ताकि उन्हें पानी भरने के लिए बार-बार भागना न पड़े वो आराम से होली को एन्जॉय कर सके।

2 - 2026-02-27T125508.688

सिंपल डिजाइन वाली पिचकारी

अगर आपके बच्चे बड़े हैं, तो उनके लिए आप सिंपल डिजाइन वाली पिचकारी को खरीद सकती हैं। इस तरह की पिचकारी से आपके बच्चे अच्छे से होली खेल पाएंगे। इसके साथ आप छोटी सी बालटी लेकर दें, जिसमें वो पानी को अच्छे से स्टोर करके रख सके, ताकि बच्चे उसी से खेलते रहे।

4 - 2026-02-27T125505.789

इस बार बच्चों की होली खास बनाने के लिए आप पिचकारी के इन डिजाइंस को खरीद सकती हैं। इस तरह की पिचकारी डिजाइंस से आपके बच्चे भी खुश हो जाएंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-Amazon

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।