Sat Apr 18, 2026 | Updated 02:11 PM IST
image

Study Table for Kids: बोरिंग कमरे को भी इंटरेस्टिंग बना देंगे स्टडी टेबल के ये 5 लेटेस्ट डिजाइंस, पढ़ाई में भी लगेगा बच्चे का मन

Study Table for Kids: अगर आप भी अपने बच्चों के कमरे की खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं और कमरे में रखने के लिए लेटेस्ट स्टडी टेबल की तलाश में हैं, तो आज हम आपको इस खबर के जरिए कुछ लेटेस्ट स्टडी टेबल के डिजाइंस बताएंगे, जो कमरे की खूबसूरती को भी बढ़ा देंगे। 
Editorial
Updated:- 2026-04-16, 18:22 IST

बच्चों के कमरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए अधिकतर महिलाएं कई प्रयास करती हैं। कुछ महिलाएं ऐसी होती हैं, जो एक से एक कार्टून और बच्चों के लायक चीजें भी कमरे में शामिल करती हैं। अगर आप भी अपने बच्चों के कमरे को खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप कुछ नए डिजाइन वाली स्टडी टेबल को कमरे में रखकर कमरे की खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं।

बिल्ली के आकार वाली डिजाइनर स्टडी टेबल 

अगर आप अपने बच्चों के कमरे की खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं और कमरे का पूरा लुक चेंज करना चाहती हैं, तो आप अपने बच्चों के कमरे में इस तरह की बिल्ली के आकार वाली डिजाइनर स्टडी टेबल को रख सकती हैं। ऐसी स्टडी टेबल न सिर्फ बच्चे के कमरे की खूबसूरती को बढ़ाएगी, बल्कि इसे देखकर आपका बच्चा भी बेहद खुश हो जाएगा।

1 - 2026-04-16T123316.817

फैंटेसी फील्ड्स मैजिक गार्डन बटरफ्लाई डेस्क

अगर आप अपने बच्चों के स्टडी रूम को थोड़ा डिफरेंट और यूनिक बनाना चाहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इस तरह की फैंटेसी फील्ड्स मैजिक गार्डन बटरफ्लाई डेस्क को बच्चों के कमरे में रखकर उनके कमरे के लुक को डिफरेंट बना सकती हैं। ऐसे स्टडी टेबल को आप नजदीकी बाजार में किसी भी फर्नीचर की दुकान से खरीद सकती हैं।

5 - 2026-04-16T123318.296

पजल लाइक स्ट्रक्चर वाली स्टडी टेबल 

आप चाहें, तो अपने बच्चों के कमरे को अट्रैक्टिव बनाने के लिए इस तरह की पजल लाइक स्ट्रक्चर वाली स्टडी टेबल को भी कमरे में रख सकती हैं। ऐसी स्टडी टेबल आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर मिल जाएगी या आप किसी भी फर्नीचर वाले से ऐसी टेबल बनवा सकती हैं। इस टेबल पर आपका बच्चा मन लगाकर पढ़ाई कर सकता है।

3 - 2026-04-16T123313.384

बेबी पिंक कलर टेबल अपहोल्स्टर्ड चेयर सेट 

अगर आपका बच्चा पढ़ाई करने में नाटक करता है और डिमांड करता है, कि उसे अच्छी टेबल चाहिए, तो आपके बच्चे के लिए इस तरह की खूबसूरत बेबी पिंक कलर टेबल अपहोल्स्टर्ड चेयर सेट बेस्ट ऑप्शन हो सकती है, जिस पर पढ़ाई कर आपका बच्चा स्कूल में अच्छा स्कोर पा सकता है। इस टेबल को भी आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीद सकती हैं।

यह भी पढ़ें- बच्चों की ऑनलाइन क्लास के दौरान स्टडी टेबल पर रखें ये जरूरी सामान

4 - 2026-04-16T123311.286

यूनिकॉर्न थीम स्टडी टेबल

यही नहीं आपके बच्चे के लिए इस तरह की खूबसूरत यूनिकॉर्न थीम स्टडी टेबल भी सही रहेगी, जो बच्चे के कमरे की खूबसूरती को तो बढ़ाएगी ही साथ ही इस पर बच्चा मन लगाकर पढ़ाई भी कर सकता है। इसमें काफी स्पेस है, ऐसे में आप अपने बच्चे के पढ़ाई के सामान भी इस टेबल में सही तरीके से जमाकर रख सकती हैं। ऐसी टेबल आपको नजदीकी बाजार में फर्नीचर वाली दुकान पर मिल जाएगी।

2 - 2026-04-16T123315.300

यह भी पढ़ें- बच्चों के लिए बनवाने का सोच रही हैं स्टडी टेबल? ये क्यूट डिजाइन्स से मिलेगा उन्हें मजेदार माहौल

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit :  PINTEREST/Marya/Hanane Badî/Arnav Shete/Gina Heffron/Vivi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।