Wed Mar 25, 2026 | Updated 01:43 AM IST HZ Awards 2026
best furniture gift for bride

बेटी को शादी में गिफ्ट करना चाहती हैं फर्नीचर, 'Dressing Table'है अच्‍छा विकल्‍प; यहां देखें शानदार डिजाइंस

बेटी की शादी के लिए परफेक्ट गिफ्ट की तलाश है? ड्रेसिंग टेबल एक उपयोगी और स्टाइलिश विकल्प हो सकता है। इस आर्टिकल में जानिए स्कैंडिनेवियन, मॉडर्न, विंटेज, वॉल माउंटेड और मेकअप वैनिटी जैसे लेटेस्ट ड्रेसिंग टेबल डिजाइंस, जो आपकी बेटी के नए घर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ उसे हर दिन आपकी याद दिलाएंगे।
Editorial
Updated:- 2026-03-24, 20:05 IST

बेटी की शादी किसी भी माता-पिता के लिए एक बड़ा सपना होता है। हर माता-पिता अपनी बेटी को शादी में खूबसूरत तोहफा देना चाहते हैं, जो उसके लिए खास हो और लंबे समय तक वो उस तोहफे का इस्‍तेमाल भी कर सके। फर्नीचर ऐसा ही एक ऑप्‍शन है। फर्नीचर में वैसे तो बहुत से आइटम्‍स हैं, जो बेटी को शादी में तोहफे के रूप में दिए जा सकते हैं, मगर सब में से ड्रेसिंग टेबल सबसे अच्‍छा ऑप्‍शन हो सकती है। ससुराल में बेटी के कमरे में एक सुंदर सा ड्रेसिंग टेबल उसे आपकी याद तो दिलाएगी ही, साथ ही उसके कमरे की सजावट को भी बढ़ाएगी।

बाजार में ड्रेसिंग टेबल की आपको एक से बढ़कर एक डिजाइन मिल जाएंगी। चलिए कुछ लेटेस्‍ट ड्रेसिंग टेबल की डिजाइंस के बारे में हम आपको बताते हैं।

स्‍कैंडिनेवियन ड्रेसिंग टेबल

स्‍कैंडिनेवियन ड्रेसिंग टेबल कम स्‍पेस वाले रूम के लिए बेस्‍ट होती है। यह लो हाइटेड होती हैं और इसमें स्‍टोरेज भी जरूरत भर की होती है। इस तरह की ड्रेसिंग टेबल उन महिलाओं के लिए बेस्‍ट हैं, जो केवल रूम की सजावट को बढ़ाने के लिए उन्‍हें रखना चाहती हों। इसमें छोटा सा शीशा और सामान रखने के लिए छोटी सी स्‍टोरेज होती है। ड्रेसिंग टेबल के यह डिजाइंस दिखने में बहुत ज्‍यादा क्‍यूट लगते हैं।

modern dressing table designs

मॉडर्न ड्रेसिंग टेबल

मॉडर्न ड्रेसिंग टेबल के आपको इतने सारे डिजाइंस बाजार में मिल जाएंगे कि आपके लिए किसी एक को चुनना मुश्किल हो जाएगा। इस तरह के ड्रेसिंग टेबल्‍स आपको स्‍टेनलेस स्‍टील और वुड दोनों में मिल जाएंगे। अगर आपकी बेटी बहुत ज्‍यादा मॉडर्न ख्‍यालातों की है, तो आपको इस तरह के ड्रेसिंग टेबल्‍स में कुछ एस्‍थेटिक डिजाइंस और कुछ आर्टिस्टिक पीसेज मिल जाएंगे। इसमें स्‍टोरेज के साथ-साथ लाइट्स भी होंगी। कुछ ड्रेसिंग टेबल्‍स में आपको रूम के दूसरे फर्नीचर से मैचिंग करने का भी अवसर मिल जाएगा। इसमें आपको हैवी और लाइट दोनों तरह के डिजाइंस मिल जाएंगे।

यह भी पढ़ें- छोटे किचन के लुक को संवार देंगे ये 'Wall Hooks',बर्तनों को टांगने की भी बन जाएगी जगह; यहां देखें डिजाइंस

wedding gift ideas for daughter

विंटेज ड्रेसिंग टेबल

अगर आपकी बेटी को रूम को रॉयल लुक देना है और उसने अपने लगभग सभी फर्नीचर में इस थीम को कायम रखा है, तो आप उसे ऐसी ही ड्रेसिंग टेबल भी दे सकती हैं। इसमें आपको अच्‍छी वुडन ड्रेसिंग टेबल मिल जाएगी । सिंगल मिरर के साथ-साथ आपको इसमें 3 मिरर वाले ड्रेसिंग टेबल भी मिल जाएंगे। यह ड्रेसिंग टेबल आपको गोल्‍डन या सिल्‍वर डीटेलिंग के साथ मिलेगा और इसमें छोटी स्‍टोरेज होगी।

scandinavian dressing table india

वॉल माउंटेड ड्रेसिंग टेबल

आजकल वॉल माउंटेड ड्रेसिंग टेबल का ट्रेंड चल रहा है। इसमें टू पीस में ड्रेसिंग टेबल आती है। जहां मिरर को वॉल पर माउंट किया जाता है, वहीं ड्रेसिंग टेबल अलग होती है। इसमें आपको फैंसी डिजाइंस मिल जाएंगी। कुछ ड्रेसिंग टेबल में आपको लाइट्स मिल जाएगी,वहीं कुछ में आपको शोपीस रखने के लिए ब्‍लॉक्‍स भी मिल जाएगा। कुछ ऐसे ड्रेसिंग टेबल भी आपको मिल जाएंगे, जिनमें शीशे के साथ-साथ टेबल भी वॉल माउंटेड होती हैं। यह उन कमरों के लिए अच्‍छी होती हैं, जिनमें स्‍पेस कम होती है।

best furniture gift for bride

मेकअप वैनिटी ड्रेसिंग टेबल

अगर आपको ड्रेसिंग टेबल में हैवी डिजाइन चाहिए तो मेकअप वैनिटी ड्रेसिंग टेबल सबसे बेस्‍ट होती है। अगर आपकी बेटी फैशनीस्‍टा है, तो इस तरह की ड्रेसिंग टेबल उसे बहुत ही अच्‍छी लगेगी। बड़ी स्‍पेस वाले कमरों में इस तरह की ड्रेसिंग टेबल्‍स बहुत अच्‍छी लगती हैं। खासतौर पर अगर बेडरूम अलग और ड्रेसिंग रूम बाथरूम से अटैच्‍ड है, तो मेकअप वैनिटी ड्रेसिंग टेबल बेस्‍ट ऑप्‍शन है।

यह भी पढ़ें- Living Room के लिए स्टोन वॉल पेपर डिजाइंस करें ट्राई, मिनटों में बदलेगा कमरे का लुक

3cec6d9b3614dbe09c3e76f45fb691f1

इस तरह, ड्रेसिंग टेबल न केवल एक उपयोगी फर्नीचर है, बल्कि यह आपकी बेटी के नए घर में उसकी पहचान और स्टाइल को भी दर्शाता है। सही डिजाइन का चयन करके आप उसे ऐसा गिफ्ट दे सकती हैं, जो हर दिन उसे आपकी याद दिलाएगा और उसके जीवन में खास जगह बनाए रखेगा।

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। ऐसी ही ब्यूटी और स्किन केयर से जुड़ी टिप्स के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।