
अगर आप भी लिविंग रूम के उखड़ते पेंट से परेशान हैं और मिनटों में कमरे के लुक को बदलना चाहती हैं तो इस आर्टिकल में हम आपके लिए कुछ खास डिजाइन के वॉल पेपर डिजाइंस लेकर आए हैं जो आपके लिविंग रूम में बेहद खूबसूरत बना देंगे। स्टोन वॉल पेपर घर को नेचुरल और अलग लुक देता है। इसमें स्टोन के अलग-अलग पैटर्न्स बनाए जाते हैं, जिससे घर को मॉडर्न और एसथेटिक वाइब मिलती है।
यह वॉलपेपर डिजाइन नेचुरल स्टोन और ग्रीनरी थीम बेस है, जो आपके ड्रॉइंग रूम या लिविंग एरिया को एकदम फ्रेश और यूनिक लुक देता है। दीवार पर अलग-अलग आकार के पत्थरों का पैटर्न आपको नेचर के करीब होने का एहसास देता है। बीच-बीच में दिख रही हरी पत्तियां इसे लाइव और फ्रेश बनाती हैं। यह डिजाइन देखने में ऐसा लगता है जैसे घर के अंदर ही गार्डन वॉल बनाई गई हो।

यह वॉलपेपर स्टोन टेक्सचर डिजाइन में है, जो आपके ड्रॉइंग रूम को रिच, नेचुरल और मॉडर्न लुक देता है। इसमें अलग-अलग शेप के पत्थरों का पैटर्न बना हुआ है, जो देखने में बिल्कुल रियल स्टोन वॉल जैसा 3D इफेक्ट देता है। इसमें ग्रे, ब्राउन और बेज रंगों का खूबसूरत कॉम्बिनेशन है, जो दीवार को सॉफ्ट और एलिगेंट लुक देता है। यह डिजाइन कमरे को वॉर्म और क्लासी फील देता है, जिससे स्पेस ज्यादा प्रीमियम लगता है।

अगर आप बोल्ड और यूनिक लुक चाहती हैं तो इस वॉलपेपर को चुनें। इसमें अलग-अलग कलर (पीला, ग्रे, ब्लैक, व्हाइट) के छोटे-छोटे स्टोन का पैटर्न है। यह डिजाइन थोड़ा आर्टिस्टिक और क्रिएटिव लगता है और दीवार को यूनिक लुक देता है। अगर आप लिविंग रूम में थोड़ा डिफरेंट और बोल्ड लुक चाहती हैं, तो इस वॉल पेपर को ट्राई कर सकती हैं। इस वॉल पेपर के साथ सिंपल फर्नीचर रखें ताकि दीवार ज्यादा हाइलाइट हो।

अगर आप क्लासी और रॉयल फील चाहती हैं तो यह वॉलपेपर परफेक्ट रहेगा। इसमें ईंटों/पत्थरों को एक के ऊपर एक रखा हुआ डिजाइन है। इसमें टोन बेज, ब्राउन और ग्रे के कलर है, जो नेचुरल और सॉफ्ट लुक देता है। यह डिजाइन बहुत रॉयल और क्लासी लगता है और ड्रॉइंग रूम में सोफा बैक वॉल पर अच्छा लगेगा। वार्म लाइटिंग से इसका टेक्सचर और उभरकर आता है। यह घर को प्रीमियम और स्टाइलिश लुक देने के लिए बेहतरीन ऑप्शन हैं।

यह डिजाइन बिल्कुल नेचुरल पत्थरों जैसा लुक देता है, जैसे दीवार पर असली स्टोन लगाए गए हों। इसमें अलग-अलग शेप और साइज के पत्थर दिखते हैं, जो इसे रियलिस्टिक और 3D फील देते हैं। बीच-बीच में मॉस इफेक्ट इसे और भी फ्रेश और नेचर-कनेक्टेड बनाती है। यह डिजाइन खासकर लिविंग रूम की एक एक्सेंट वॉल, बालकनी या एंट्री एरिया में बहुत सुंदर लगता है। इससे घर में रस्टिक, अर्थी और रिलैक्सिंग माहौल बनता है। अगर आपको नेचर-इंस्पायर्ड या थोड़ा रॉयल और यूनिक लुक पसंद है, तो यह परफेक्ट चॉइस है।
यह भी पढ़ें- ओपन किचन के साथ अटैच Living Room के डिजाइन आपके घर को देंगे मॉडर्न लुक, कम स्पेस में भी बड़ा दिखेगा आपका होम

यह डिजाइन छोटे-छोटे स्क्वायर/रेक्टेंगल ब्लॉक्स के पैटर्न में बना होता है, जो बहुत ही सिस्टमेटिक और मॉडर्न लुक देता है। इसमें हल्के ब्राउन, क्रीम और बेज शेड्स होते हैं, जो घर को सॉफ्ट और एलिगेंट फील देते हैं। यह डिजाइन मिनिमल और क्लासी इंटीरियर के साथ अच्छे से मैच करता है। अगर आपको सिंपल, मॉडर्न और क्लीन लुक पसंद है, तो वॉलपेपर का यह डिजाइन आपके लिए सही रहेगा।
यह भी पढ़ें- Living Room को ये डेकोरेशन आइडिया देंगे गजब का लुक, देखें कम बजट में सजाने के तरीके

आप भी इनमें से अपनी पसंद के स्टोन वॉल पेपर डिजाइंस से living Room के लुक को पूरी तरह से बदल सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Amazon
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।