Sat Mar 21, 2026 | Updated 03:46 AM IST HZ Awards 2026
image

Bedroom Decor Designs: छोटे बेडरूम को बनाएं फाइव स्टार जैसा लग्जरी, ये 5 डिजाइंस करेंगे कमाल

छोटे बेडरूम को भी आप कुछ स्मार्ट डेकोर आइडियाज से फाइव स्टार जैसा लग्जरी लुक दे सकती हैं और उसकी स्पेस को भी बड़ा दिखा सकती हैं। कुछ डेकोर आइडियाज जैसे कमरे में वॉल पैनल्स, लेयर्ड लाइटिंग और स्टाइलिश फर्नीचर जैसे बदलाव आपके बेडरूम को बड़ा और क्लासी बना देते हैं। कम बजट में मॉडर्न और प्रीमियम बेडरूम लुक पाने के लिए ये यहां दिखाए ट्रेंडी डिजाइन जरूर ट्राई करें।
Editorial
Updated:- 2026-03-20, 16:24 IST

आजकल हर कोई अपने घर को रॉयल लुक चाहता है। खासतौर से जब बात बेडरूम की आती है तब लोग कम स्पेस में भी कमरे को लग्जरी लुक देना चाहते हैं। बेडरूम में हम अपना काफी लंबा समय बिताते हैं और यदि इस जगह को आप सजाकर रखती हैं तो पूरे कमरे ही नहीं पूरे घर का लुक भी बदल जाता है। अगर आपका घर छोटा है तब भी उसे लग्जरी लुक दिया जा सकता है। मुख्य रूप से बेडरूम को खूबसूरत और आरामदायक बनाना बहुत जरूरी होता है। अगर आपका बेडरूम छोटा है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ स्मार्ट और मॉडर्न डेकोर आइडियाज को फॉलो करके आप अपने छोटे बेडरूम को भी फाइव स्टार होटल जैसा लग्जरी लुक दे सकती हैं। आइए यहां देखते हैं ऐसे ही 5 आसान और ट्रेंडी डिजाइन जो आपके बेडरूम के लुक को अट्रैक्टिव बनाने के साथ स्पेसियस भी दिखाएंगे।

बेडरूम पैनल्स से दें बेडरूम को प्रीमियम लुक

bedroom pannels

छोटे बेडरूम को बड़ा और स्टाइलिश दिखाने के लिए आप वॉल पैनल्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। बेड के पास लगे वॉल पैनल्स बेडरूम को लग्जरी लुक देने के साथ खूबसूरत भी दिखाते हैं। आप बेड के पीछे वुडन या फैब्रिक पैनल्स लगाकर कमरे को लग्जरी टच दे सकती हैं। अगर आप कमरे में लाइट कलर के पैनल्स का इस्तेमाल करती हैं, तो ये कमरे को बड़ा दिखाते हैं, जबकि टेक्सचर्ड पैनल्स बेडरूम को रॉयल फील देते हैं। यह डिजाइन न सिर्फ देखने में खूबसूरत लगते हैं, बल्कि दीवार के सिंपल लुक को भी स्टाइलिश बनाते हैं।

बेडसाइड टेबल से बढ़ाएं बेडरूम की खूबसूरती

bedside table

बेड के दोनों तरफ आप छोटे-छोटे बेडसाइड टेबल रखें। ये आजकल बहुत ज्यादा ट्रेंड में है और यह न केवल आपके कमरे को व्यवस्थित दिखाते हैं, बल्कि उसे एक फाइव स्टार होटल जैसा फिनिश भी देते हैं। छोटे कमरे के लिए आप मिनिमल डिजाइन वाले टेबल चुनें, जिनमें पर्याप्त स्टोरेज भी हो। इन पर आप लैंप, किताबें या छोटे डेकोरेटिव आइटम भी रख सकती हैं। इससे आपका बेडरूम क्लासी लगेगा और छोटा बेडरूम भी बड़ा दिखाई देगा।

लेयर्ड लाइटिंग का करें इस्तेमाल

layered lighting

लाइटिंग किसी भी कमरे का पूरा लुक बदल सकती है। अगर आपका बेडरूम छोटा है तो छोटे बेडरूम में सिर्फ एक ट्यूबलाइट या बल्ब की जगह लेयर्ड लाइटिंग का इस्तेमाल करना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। बेडरूम में आप सीलिंग लाइट, वॉल लाइट और बेडसाइड लैंप का कॉम्बिनेशन भी बना सकती हैं। इस तरह से कमरे में लाइटिंग का इस्तेमाल करने से सुकून और लग्जरी का एहसास होता है और यह आपके बेडरूम को फाइव स्टार जैसा लुक भी देता है।

यह भी पढ़ें- छोटे से बेडरूम को देना चाहती हैं रॉयल लुक? तो इन बजट-फ्रेंडली आइटम्स से करें डेकोरेट

क्लासिक झाड़फानूस से पाएं रॉयल फील

shandilears in bedroom

अगर आप अपने बेडरूम को एकदम होटल जैसा लुक देना चाहती हैं, तो एक क्लासिक झाड़फानूस जरूर लगाएं। आजकल मार्केट में छोटे कमरों के लिए भी कॉम्पैक्ट और स्टाइलिश झाड़फानूस मिल जाते हैं। यह आपके कमरे को रॉयल और एलिगेंट बनाने के साथ उन्हें फाइव स्टार जैसा लुक भी देते हैं। ध्यान रखें कि झाड़फानूस का डिजाइन आपके कमरे के थीम से मैच करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- कमरे में है सिंगल बेड, ऐसे सजाएं अपना कमरा

वॉल पेपर से बेडरूम में जोड़ें यूनिक टच

wall papers in bedroom

छोटे बेडरूम की एक दीवार पर वॉल पेपर या आर्टवर्क लगाना भी एक बेहतरीन आइडिया हो सकता है। यह आपके कमरे को यूनिक और मॉडर्न बनाता है।
आप नेचर, एब्सट्रैक्ट या सॉफ्ट पैटर्न वाले वॉल पेपर बेडरूम के लिए चुन सकती हैं। ध्यान रखें कि छोटे कमरे में ज्यादा भारी या डार्क डिजाइन से बचें, क्योंकि इससे स्पेस और छोटा लग सकता है।

अगर आप भी अपने बेडरूम को फाइव स्टार होटल जैसा लुक देना चाहती हैं, तो यहां ये आईडिया ले सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Shutterstock.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
छोटे बेडरूम को बड़ा कैसे दिखाएं?
अगर आपका बेडरूम छोटा है तो हल्के रंग, बड़े मिरर और कम फर्नीचर का इस्तेमाल करें। इससे कमरा खुला और बड़ा लगता है।
बेडरूम को लग्जरी लुक देने के लिए क्या जरूरी है?
सही लाइटिंग, सॉफ्ट फर्निशिंग और क्लटर-फ्री स्पेस किसी भी कमरे के लुक को बड़ा दिखाने के लिए बेस्ट हैं। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।