herzindagi
image

5 Lamp Designs For Bedroom Side Table : फाइव स्‍टार होटल के बेडरूम जैसा नजर आएगा आपका कमरा, बेड की साइड टेबल पर सजा लें लैंप्‍स के ये डिजाइंस

अगर आप अपने बेडरूम को 5 स्टार होटल जैसा लक्ज़री और सुकूनभरा बनाना चाहते हैं, तो साइड टेबल लैंप आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। इस लेख में जानिए कमल डिजाइन, स्पाइरल, हैंगिंग, टाइल्स डीटेलिंग और बोहो स्टाइल जैसे मॉडर्न बेडरूम साइड टेबल लैंप डिजाइंस, जो आपके कमरे की खूबसूरती बढ़ाने के साथ शांत और प्रीमियम माहौल भी देंगे।
Editorial
Updated:- 2026-01-26, 20:17 IST

हर कोई चाहता है कि उसका बेडरूम ऐसा हो, जहां घुसते ही मन शांत हो जाए। इसलिए बेडरूम को सुंदर बनाने के लिए हम सभी अपने-अपने प्रयास करते हैं, मगर एक सुंदर सी साइड टेबल लेंप आपके बेडरूम का पूरा मेकओवर कर सकती है। केवल एक साइड टेबल लेंप के होने से आपको अपने ही बेडरूम में 5 स्‍टार होटल जैसा फील आएगा। चलिए हम आपको कुछ मॉडर्न साइड टेबल लैंप के डिजाइंस दिखाते हैं, जो आपके बेडरूम की रौनक बढ़ा देंगे।

कमल डिजाइन वाला लैंप

कमल का डिजाइन आजकल ज्‍वेलरी और कपड़ों के प्रिंट से लेकर घर की सजावट के हर सामान में देखा जा रहा है। बेडरूम की साइड टेबल के लिए भी आपको कमल के डिजाइन वाला लैम्‍प मिल जाएगा। यह दिखने में बहुत ही ज्‍यादा खूबसूरत होता है। इसमें 3 कलर्स की एलईडी लाइट आती है, जो आप अपनी पसंद के अनुसार सेट कर सकती हैं। इस लैंप को बेड की साइड टेबल पर रखने से जब भी आपकी नजर इस लैंप पर पड़ेगी तब-तब आपका मन शांत हो जाएगा।

hotel style bedroom decor

स्‍पाइरल डिजाइन वाला लैंप

मॉडर्न अंदाज वाले स्‍पाइरल लैंप में भी कई ऐसे डिजाइंस आते हैं, जो आप अपने बेड की साइड टेबल पर रख सकती हैं। इसमें भी एलईडी लगी होती है, जिसके 3 शेड्स होते हैं, साथ ही आपको इन लैंप्‍स में लाइट को डिम और ज्‍यादा ब्राइट करने का ऑप्‍शन भी मिल जाएगा। इस तरह के लैंप्‍स में आपको छोटे और बड़े हर तरह के डिजाइंस मिल जाएंगे, जिन्‍हें आप अपनी टेबल के साइज के आधान पर खरीद सकती हैं।

यह भी पढ़ें- लिविंग रूम  में करानी है Wall Panelling,यहां देखें बेहतरीन विकल्प

table lamp

हैंगिंग टेबल लैंप डिजाइन

हैंगिंग टेबल लैंप्‍स भी आजकल काफी ट्रेंड कर रहे हैं और इस तरह के लैंप्‍स को बेड की साइड टेबल पर रखा जा सकता है। यह बहुत ही एस्‍थेटिक डिजाइंस में मिल जाएंगे और बेडरूम को मॉडर्न टच देंगे। इस तरह के हैंगिंग टेबल लैंप में भी आपको वॉर्म, कोल्‍ड और नेचुरल लाइट जैसे शेड्स मिल जाएंगे। आप चाहें तो इन्‍हें नाइट बल्‍ब की तरह भी यूज कर सकती हैं।

imple bedroom decor with lamps

टेजल्‍स डीटेलिंग वाला टेबल लैंप डिजाइन

अगर आप आर्टिस्‍टिक चीजों को पसंद करती हैं और बेडरूम में भी ढेर सारे रंग जोड़ना चाहती हैं, तो मल्‍टीकलर टेजल्‍स डीटेलिंग वाले इस टेबल लैंप को घर ले आएं। इसे आप बेडरूम की साइड टेबल पर रखेंगी, तो सभी का ध्‍यान केवल इस लेंप की ओर ही आकर्षित होगा। आप इस लैंप के साथ-साथ कुछ बुक्‍स भी रख सकती हैं, जो रूम के लुक्‍स में चारचांद लगा देंगी।

यह भी पढ़ें- बोरिंग किचन को कहें बाय-बाय! पेस्टल कलर्स से पाएं मॉडर्न और लग्जरी लुक, देखें ये 3 डिजाइन

new designs table lamp

बोहो अंदाज वाला साइड टेबल लैंप डिजाइन

बोहो अंदाज वाले शोपीस, पेंटिंग्‍स और फर्नीचर आदि सब बहुत आते हैं, मगर बोहो अंदाज वाले साइड टेबल लैंप्‍स की बात ही कुछ और होती है। इसका फैशन नया नहीं है, मगर इसमें आपको ढेरों नए पैटर्न मिल जाएंगे। आप अपने रूम के कलर या वॉलपेपर को ध्‍यान में रखते हुए इन लैंप्‍स को खरीद सकती हैं। यह आपके बेडरूम की खूबसूरती में स्‍टाइल का तड़का लगा देंगे।

table lamp designs for bedroom

तो देर किसी बात की आज ही मार्केट जाएं और इन नए डिजाइंस वाले खूबसूरत साइड टेबल लैंप्‍स को खरीद लाएं। यह न केवल आपके कमरे को खूबसूरत अंदाज देंगे बल्कि आपके मन को सकून भी देंगे। यह जानकारी पसंद आई हो तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह इंटीरियर से जुड़े और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए फॉलो करें हरजिंदगी।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।