Fri Mar 20, 2026 | Updated 01:07 PM IST
herzindagi
modern kitchen cabinet designs

Open Kitchen में ये कैबिनेट डिजाइन कर रहे हैं सबसे ज्यादा ट्रेंड, लग्जरी अपार्टमेंट जैसा दिखेगा घर

ओपन किचन के लिए ट्रेंडिंग कैबिनेट डिजाइन आइडियाज जानें, जो आपके घर को लग्जरी अपार्टमेंट जैसा लुक देंगे। शेकर, स्लैब और ग्लास-फ्रंट कैबिनेट्स से किचन को बनाएं स्टाइलिश और स्पेशियस।
Editorial
Updated:- 2026-03-18, 21:52 IST

ओपन किचन का ट्रेंड आजकल चलन में है, मगर अमूमन महिलाएं इस तरह का किचन बनवाने से पहले इस बात को लेकर डरती हैं, कि खुले में बर्तन और किचन का सारा सामान वो कैसे रखेंगी। हालांकि, बाजार में बहुत ही फैंसी डिजाइन वाले कैबिनेट्स आ रहे हैं, जो आपके किचन को लग्‍जीरियस लुक देंगे। यह कैबिनेट आपके किचन को किसी महंगे अपार्टमेंट के किचन वाला लुक देगा। आज हम आपको कुछ ऐसे ही कैबिनेट डिजाइंस दिखाएंगे, जो आपके ओपन किचन का पूरा लुक ही बदल देंगे। इनमें स्‍टोरेज का विकल्‍प तो अच्‍छा खासा होता ही है, साथ ही इनका लुक बहुत ही ग्रेसफुल होता है, तो चलिए कुछ ओपन किचन कैबिनेट डिजाइन आइडियाज देखते हैं।

शेकर स्टाइल किचन कैबिनेट्स

शेकर स्टाइल कैबिनेट्स आजकल सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले डिजाइन में से एक हैं। इनकी खासियत इनका सिंपल और टाइमलेस लुक होता है। इसमें दरवाजों और ड्रॉअर्स पर फ्लैट सरफेस के साथ बीच में हल्का सा इनसेट पैनल बना होता है, जो इसे बेहद एलिगेंट बनाता है।

यह डिजाइन हर तरह के इंटीरियर के साथ आसानी से मैच हो जाता है, चाहे आपका किचन मॉडर्न हो, फार्महाउस स्टाइल हो या फिर मिनिमलिस्ट। खासतौर पर व्हाइट शेकर कैबिनेट्स किचन को क्लीन और स्पेशियस लुक देते हैं।

open kitchen ideas for home

डिस्ट्रेस्ड कैबिनेट्स

अगर आप अपने किचन को थोड़ा विंटेज या ट्रेडिशनल लुक देना चाहती हैं, तो डिस्ट्रेस्ड कैबिनेट्स आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं। इन कैबिनेट्स में हल्का पुराना या रफ-फिनिश लुक दिया जाता है, जो उन्हें यूनिक बनाता है। इन्हें आप पेंट करके और कुछ जगहों पर हल्का सैंडिंग करके भी तैयार कर सकती हैं या फिर रेडीमेड डिस्ट्रेस्ड वुड कैबिनेट्स भी लगवा सकती हैं। इस तरह के कैबिनेट्स की खास बात यह है कि इनमें छोटी-मोटी खामियां ज्यादा नजर नहीं आतीं, इसलिए ये लो-मेंटेनेंस किचन के लिए अच्छे माने जाते हैं।

यह भी पढ़ें- छोटी रसोई को बनाएं स्टाइलिश और स्पेस-सेविंग, देखें L-Shape Kitchen के लेटेस्ट डिजाइंस आइडिया

645367138e2329ca1e8af43398f81983

रेज्‍ड पैनल किचन कैबिनेट्स

रेज़्ड पैनल कैबिनेट्स भी काफी पॉपुलर और क्लासिक डिजाइन माने जाते हैं। इसमें कैबिनेट के दरवाजे का बीच वाला हिस्सा थोड़ा उभरा हुआ होता है, जिससे उसमें एक थ्री-डायमेंशनल इफेक्ट आता है। यह डिजाइन खासतौर पर ट्रेडिशनल और एलिगेंट किचन के लिए परफेक्ट रहता है। आप इसे किसी भी रंग या लकड़ी के फिनिश में बनवा सकती हैं। जैसे डार्क ब्राउन या एस्प्रेसो कलर के कैबिनेट्स के साथ हल्के ग्रेनाइट काउंटरटॉप बहुत ही शानदार लगते हैं। वहीं, व्हाइट और ब्लू का कॉम्बिनेशन आपके किचन को एक फ्रेश और कोस्टल लुक दे सकता है।

modern kitchen cabinet design

स्लैब किचन कैबिनेट्स

अगर आपको सिंपल और क्लीन डिजाइन पसंद है, तो स्लैब कैबिनेट्स आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हैं। इन्हें फ्लैट-फ्रंट या पैनल-फ्रंट कैबिनेट्स भी कहा जाता है। इनका सरफेस पूरी तरह से फ्लैट होता है, जिसमें कोई ज्यादा डिजाइन या कटवर्क नहीं होता। इनकी सबसे बड़ी खासियत है इनकी आसान सफाई और किफायती कीमत। अगर आप मिनिमलिस्ट किचन चाहती हैं, तो यह डिजाइन बिल्कुल सही है। आप इसमें अलग-अलग रंगों या बड़े हैंडल्स का इस्तेमाल करके इसे और आकर्षक बना सकती हैं।

यह भी पढ़ें- ओपन किचन के साथ अटैच Living Room के डिजाइन आपके घर को देंगे मॉडर्न लुक, कम स्पेस में भी बड़ा दिखेगा आपका होम

open kitchen cabinet designs

ग्लास-फ्रंट किचन कैबिनेट्स

ग्लास-फ्रंट कैबिनेट्स उन लोगों के लिए परफेक्ट हैं, जो अपने किचन को थोड़ा अलग और स्टाइलिश बनाना चाहते हैं। इसमें कैबिनेट के दरवाजे में कांच लगा होता है, जिससे अंदर रखा सामान बाहर से दिखाई देता है। आप इसमें अपने खूबसूरत बर्तन, क्रॉकरी या डेकोरेटिव आइटम्स को डिस्प्ले कर सकती हैं। यह डिजाइन ओपन शेल्फ्स की तरह ही लुक देता है, लेकिन इसमें सामान सुरक्षित भी रहता है और धूल से बचा रहता है।

luxury kitchen design ideas

अगर आप अपने ओपन किचन को मॉडर्न, स्टाइलिश और लग्जरी लुक देना चाहती हैं, तो इन कैबिनेट डिजाइन आइडियाज को जरूर ट्राई करें। सही डिजाइन के साथ आपका किचन न सिर्फ खूबसूरत लगेगा, बल्कि काम करना भी आसान और मजेदार हो जाएगा। यह जानकारी आपको अच्‍छी लगी हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।