Tue Mar 17, 2026 | Updated 01:17 AM IST
herzindagi
open kitchen with dining area designs for small house

ओपन किचन के साथ अटैच Dining Area के ये मॉडर्न डिजाइन्स घर को देंगे बड़ा लुक, कम बजट में लग्जरी दिखेगा आपका घर

जब भी आपके घर में कोई आएगा, सबसे पहले उसकी नजर डाइनिंग एरिया पर जाती है। किचन के साथ अटैच डाइनिंग एरिया का डिजाइन अगर अच्छा नहीं हुआ, तो यह घर के पूरे लुक को खराब कर देगा।
Editorial
Updated:- 2026-03-16, 19:20 IST

ओपन किचन के साथ अटैच डाइनिंग एरिया का चलन बहुत ज्यादा चल रहा है। लोग इस तरह के डिजाइन छोटे और बड़े दोनों तरह के स्पेस में बनवाते हैं। किचन अगर छोटी है, तो ओपन की वजह से अपने आप ही बड़ी दिखने लगती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि डाइनिंग वाला एरिया भी इसमें मिला हुआ नजर आता है। हालांकि, इस तरह के किचन डिजाइन को बनाने के लिए आपको खास ध्यान रखना पड़ता है। अगर दोनों के बीच पार्टीशन का डिजाइन अच्छा नहीं चुना, तो यह आपके घर के लुक को खराब कर देगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको छोटे घरों के लिए ओपन किचन के साथ अटैच डाइनिंग एरिया के डिजाइन के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

बार काउंटर स्टाइल डाइनिंग

आजकल घरों में इस तरह के डाइनिंग एरिया ज्यादा ट्रेंड में चल रहे हैं। किचन के साथ अटैच बार काउंटर वाले डाइनिंग एरिया की खासियत यह है कि इसमें स्पेस बचता है। किचन की एक तरफ ही स्लैब की तरह ऊंचा काऊंटर बना दिया जाता है, जिसकी वजह से डाइनिंग एरिया का स्पेस बच जाता है। उदाहरण के लिए घर अगर छोटा है और आप किचन के साथ ही डाइनिंग एरिया वाला डिजाइन चाहती हैं, तो बार काउंटर वाला डिजाइन बना लें।

Open Kitchen with Dining Hall

image credit- M.E.Desain/pinterest

एल-शेप डाइनिंग एरिया के साथ अटैच किचन

जिन घरों में स्पेस कम होता है, लेकिन वह अपने घर में डाइनिंग एरिया के साथ-साथ लिविंग रूम अलग रखना चाहते हैं। वह एल-शेप डाइनिंग एरिया बना सकते हैं। कम स्पेस में इस तरह का डिजाइन बन जाता है। इस तरह का डिजाइन आपको छोटे फ्लैट या अपार्टमेंट में देखने को मिलेगा। छोटी फैमिली भी इस तरह के किचन के साथ अटैच डाइनिंग एरिया ही बनवाती है।

इसे भी पढ़ें- ओपन किचन के साथ अटैच Living Room के डिजाइन आपके घर को देंगे मॉडर्न लुक, कम स्पेस में भी बड़ा दिखेगा आपका होम

Open kitchen attached dining area

image credit- Yolanda Rosario/pinterest

पैरलल डाइनिंग एरिया के साथ अटैच किचन

जिन घरों का मैप लंबा बना होता है, उस तरह की किचन में इस तरह का पैरलल डाइनिंग टेबल डिजाइन बनाया जाता है। इसमें किचन और डाइनिंग को एक सीधे आकार में रखा जाता है। जिससे डाइनिंग एरिया भी बन जाता है और किचन में स्पेस भी मिल जाता है। यह दिखने में क्लासी और मॉर्डन लगता है। आजकल लोग कम स्पेस में इस तरह के आइडिया किचन में करवाते हैं।

इसे भी पढ़ें- कैबिनेट के ये डिजाइन छोटी किचन में भी हो जाएंगे फिट, कम स्पेस में और भी लग्जरी लगेगा आपका घर

वॉल अटैच डाइनिंग डिजाइन

किचन के साथ अटैच डाइनिंग एरिया चाहिए, तो इसमें किचन के पास दीवार के साथ एक लंबी टेबल लगा सकते हैं। इसके साथ ही आप कुर्सियां या स्टूल रखें। इससे जगह भी बचती है और लुक भी मॉडर्न लगता है।
छोटे घर में अगर आपके पास अलग से डाइनिंग एरिया नहीं है, तो यह आपको पसंद आएगा

Open Kitchen with Dining Hall

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik, QJJML/ pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।