
किचन छोटी हो या बड़ी, हर महिला चाहती हैं कि वह इसे अच्छे से व्यवस्थित तरीके से रखे। हालांकि, किचन में कैबिनेट्स अगर अच्छे से न बने हों, तो सामान सही तरीके से रखने में परेशानी होती है। इसके साथ ही किचन का लुक भी कैबिनेट्स पर ही निर्भर करता है। आजकल मॉडर्न किचन का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है और लोग अपने किचन को स्टाइलिश और स्मार्ट बनाना तो चाहते हैं, लेकिन स्पेस कम होने की वजह से उन्हें समझ नहीं आता। कई घरों में पुराने डिजाइन के कैबिनेट्स होने की वजह से किचन उतना अच्छा लुक नहीं देता, अगर आपके भी किचन का हाल कुछ ऐसा ही है, तो परेशान न हो। आज के इस आर्टिकल में हम छोटी किचन के लिए सही कैबिनेट्स के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
कोई भी अच्छा किचन डिजाइनर होगा, तो आपको छोटी किचन के लिए इस तरह के कैबिनेट्स का सुझाव जरूर देगा। इस तरह के कैबिनेट्स पुल करके खींचे जाते हैं। इसके अंदर स्लाइडर लगा होता है। इसे आप जैसे ही बाहर की तरफ खीचेंगी, अंदर का बहुत बड़ा स्पेस बाहर आ जाएगा। इसमें फिर आप ढेर सारा सामान रख लेंगी। इसमें मसाले, बोतलें और छोटे कंटेनर, यहां तक की प्लेट रखने की भी जगहें होती हैं। यह छोटी किचन के लिए सबसे बेस्ट है।

क्या आपको कभी किसी ने इस तरह के कैबिनेट्स के बारे में बताया है? इसकी खासियत यह है कि इसमें कम स्पेस के अंदर ज्यादा चीजें स्टोर करने का ऑप्शन मिल जाता है। लंबे और पतले वर्टिकल कैबिनेट्स लगवाएंगी, तो आप कई चीजें एक साथ रख पाएंगी। इसमें किचन में ऊंचाई के स्पेस को भी यूज करने का मौका मिल जाता है, इसलिए छोटी किचन के लिए यह बेस्ट है। इस तरह के डिजाइन आपके किचन को मॉर्डन लुक देंगे।
इसे भी पढ़ें- Luxury Wall Putty Designs से साधारण किचन को दे मॉर्डन लुक, पुट्टी के ये डिजाइन्स हैं सबसे ज्यादा ट्रेंड में

कम स्पेस वाले किचन के लिए बेस्ट है कि आप बिना हैंडल वाले कैबिनेट्स लगवाएं। इस तरह के कैबिनेट्स स्पेस कम लेते हैं और ज्यादा ड्राअर बनाना आसान होता है। आपको स्लैब के नीचे और स्लैब के ऊपर दीवार में कैबिनेट्स को फिट करना है। इससे कम स्पेस में ज्यादा सामान आ जाता है। इससे आप पतले-पतले कैबिनेट्स भी बनवाएंगे, तो ऊपर से ये पतले नहीं लगेंगे, क्योंकि हैंडल नहीं होने की वजह से इनमें अलग-अलग पार्ट नजर नहीं आएंगे।

इन सभी ऑप्शन से भी अच्छा एक ऑप्शन यह है कि आप स्लाइडर कैबिनेट्स बना लें। इसमें कैबिनेट्स का दरवाजे बाहर की तरफ नहीं खुलते, जिसकी वजह से किचन में स्पेस कम होने के बाद भी परेशानी नहीं होती। यह स्लाइड करके अंदर ही रहते हैं, इसलिए कम स्पेस में आप ज्याजा सामान रख सकती हैं। इसके लिए आपको अलग-अलग खाने वाले कैबिनेट्स करने की जरूरत नहीं है। आप 3 से 4 रो वाले शेल्फ बनवाएं और उसके आगे स्लाइडर दरवाजा लगा दें।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।