Sat Apr 18, 2026 | Updated 05:15 AM IST
how to maintain small kitchen without cabinets

छोटी किचन में कैबनेट के बिना भी तरीके से रख सकती हैं सामान, इन रैक्स की मदद से कम जगह में भी आएगा सारा सामान

Kitchen Design Ideas: छोटी किचन भी बिना कैबिनेट के मॉर्डन दिख सकती है। इसके लिए आपको केवल किचन की चीजों को तरीके से रखने की जरूरत है। कैबिनिट की जगह ऐसी कई सस्ती चीजें आती हैं, जो सामान रखने के लिए अच्छी होती है और किचन का लुक भी अच्छा बना देती है।
Editorial
Updated:- 2026-03-13, 20:17 IST

Kitchen Organization Ideas: किचन छोटी है, तो क्या हुआ? आप बिना कैबिनेट के भी इसका लुक मॉर्डन बना सकती हैं। आजकल छोटी किचन की परेशानी लाखों लोग झेल रहे हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि फ्लैट में अक्सर बिल्डर्स किचन को छोटा करके कमरे या हॉल का साइज बढ़ा देते हैं। ऐसा वह कमरों में स्पेस बढ़ाने के लिए करते हैं, लेकिन किचन में फिर सामान रखने का स्पेस नहीं रहता। यही कारण है कि अधिकतर घरों में किचन के बाहर फ्रिज रखा होता है। दूसरे सामान के लिए किचन कैबिनेट बनाने में खर्च भी बहुत ज्यादा जाता है, इसलिए अक्सर लोगों के घरों की छोटी किचन बिखरी हुई ही नजर आती है। अगर आप भी छोटी किचन को व्यवस्थित तरीके से रखना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कैबिनेट के बिना किचन सेट रखने के टिप्स देंगे

कॉर्नर स्टैंड या कॉर्नर रैक रखें

कैबिनेट की जगह आप कॉर्नर रैक रख सकती हैं। इस तरह के रैक किचन का लुक अच्छा कर देते हैं। आपको मल्टी-लेयर कॉर्नर स्टैंड रखना है, जिसमें एक ही जगह पर आप किचन की कई चीजों को स्टोर कर सकती हैं। आप इसमें छोटे डिब्बों से लेकर सब्जियों तक, हर छोटी चीजें रख सकती हैं। इसमें ज्यादातर चीजें एक ही जगह स्टोर हो जाएंगी, इसलिए किचन फैला हुआ और भरा-भरा नहीं दिखेगा।

small kitchen organization

वॉल माउंटेड शेल्फ बनवा लें

अगर कैबनेट नहीं बनवाना चाहती हैं, तो आप शेल्फ में भी सामान तरीके से रखकर किचन को व्यवस्थित रख सकती हैं। लकड़ी या मेटल के वॉल शेल्फ किचन के लिए अच्छे होते हैं। यह किचन में ज्यादा स्पेस भी नहीं लेंगे, क्योंकि यह दीवार में लगेंगे। इसमें आप डिब्बों को रख सकती हैं या किचन में यूज होने वाली जरूरी चीजों को रख सकती हैं। इससे स्पेस भी बन जाता है और किचन का लुक भी मॉर्डन दिखता है।

इसे भी पढ़ें- Kitchen Design Ideas: किचन में दरवाजा नहीं है तो क्या हुआ? अपनाएं ये 5 मॉडर्न तरीके, बिना पर्दे के भी मिलेगा क्लासी लुक

kitchen storage ideas

हैंगिंग रैक और हुक

किचन में अगर स्पेस बनाना है, तो आप हैंगिंग रैक और हुक भी लगा सकती हैं। इसकी खास बात यह है कि यह दीवारों पर लगते हैं, इसलिए यह किचन में फर्श पर स्पेस नहीं लेंगे। ऐसे में दीवार पर ऊंचाई पर लगने की वजह से सामान को स्टोर करना और किचन में स्पेस बनाना आसान हो जाता है। इसकी खास बात यह है कि इसके लगाने से चीजें आसानी से मिल जाती हैं।

इसे भी पढ़ें- खुली रैक वाली पुरानी किचन के लुक को बनाएं लग्जरी, एक भी ईंट हटाए बिना इस तरह दें मॉडर्न लुक

space saving kitchen solutions

बास्केट का यूज करें

सामान रखने के लिए टोकरी की जगह आप बास्केट का यूज कर सकती हैं। बास्केट की खास बात यह होगी कि यह दिखने में सुंदर लगते हैं, किचन में रखे हुए खराब नहीं लगेगें। इसके साथ ही, इसमें ढेर सारी चीजें स्टोर की जा सकती है, इसलिए सामान बिखरा हुआ नजर नहीं आता। यह जगह बचाने के साथ-साथ व्यवस्थित लुक देने के लिए बेस्ट ऑप्शन है।

wall mounted kitchen shelves

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
बिना कैबिनेट के किचन में डिब्बे और बर्तन कहां रखें?
दीवार पर लकड़ी या लोहे के 'ओपन शेल्फ' बनाकर सस्ते में सामान स्टोर कर सकती हैं। छोटी किचन की सजावट का यह अच्छा तरीका है। 
क्या ओपन शेल्फ रखने से किचन बिखरी-बिखरी नहीं दिखेगी?
नहीं, अगर आप एक जैसी थीम के डिब्बों और तरीके से चीजों को रखती हैं, तो किचन बिखरी-बिखरी नहीं दिखेगी।
बिना कैबिनेट के किचन में डिब्बे और भारी बर्तन कहां रख सकते हैं?
इसके लिए आप बास्केट का यूज कर सकती हैं। चौड़े बास्केट किचन का लुक भी खराब नहीं करते और इसमें बर्तन सेफ भी रहते हैं। भारी बर्तनों को आप स्लैब के नीचे खुली रैक या बास्केट में रख सकती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।