
Doorless Kitchen Ideas: आजकल खुली किचन का ट्रेंड ज्यादा है, इसलिए अधिकतर नए घरों में आपको ओपन किचन ही देखने को मिलेंगे। भले ही इस तरह की किचन आजकल लोग फैशन के चक्कर में बनवा रहे हैं, लेकिन हर किसी को यह डिजाइन पसंद नहीं आता। महिलाएं अक्सर ओपन किचन की वजह से परेशान रहती हैं क्योंकि, मेहमानों के सामने उन्हें किचन में काम करते हुए कमफर्टेबल फील नहीं होता, ऐसे में वह किचन को ढकने के ऑप्शन ढूंढने लगती है, ताकि बिना किसी हड़बड़ाहट के वह आराम से काम कर सकें। अगर आप भी ओपन किचन को बिना दरवाजा लगाए बिना बंद करना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको किचन में बिना तोड़-फोड़ के कम खर्च में बंद लुक देने के लिए आइडिया बताएंगे।
इस आइडिया के बारे में आपको कोई नहीं बताने वाला। अगर आप पर्दे लगाएंगी, तो किचन पूरी तरह से ढक जाएगी और किचन भी पुरानी डिजाइन में नजर आने लगती है। इसलिए, अगर आप चाहती हैं कि लुक मॉर्डन भी दिखे और किचन को ढक भी दिया जाए, तो आप घुंघरू या मोती वाले झालर लगा सकती है। इससे किचन इसमें से थोड़ी-थोड़ी नजर आती रहती है और ऐसा भी नहीं लगता कि आपने पर्दे लगा दिए हैं।
अगर आपको मोती और बीड्स वाले झालर मंहगे लग रहे हैं, तो आप कपड़े वाले मैक्रैम झालर पर्दे भी लगा सकती हैं। इसमें से भी किचन हल्की-हल्की नजर आती रहती है। इससे दरवाजा भी लगाने की जरूरत नहीं होती और ओपन किचन पूरी तरह से ढकी भी नहीं जाती। इस तरह के पर्दे की खास बात यह है कि इसके गंदा होने पर आप इसे धो भी सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- खुली रैक वाली पुरानी किचन के लुक को बनाएं लग्जरी, एक भी ईंट हटाए बिना इस तरह दें मॉडर्न लुक
image credit- Christoph Smaczny/pinterest
अगर आप झालर की जगह कोई और ऑप्शन ढूंढ रही हैं, जो कम खर्च में आपके किचन को बंद लुक के साथ स्टाइलिश लुक भी दे, तो आप स्लाइडिंग फैब्रिक पैनल लगा सकती हैं। इस चरह के पर्दों की खास बात यह है कि स्मोक और गंध कंट्रोल में रहता है और किचन से बाहर नहीं आता। अक्सर तड़का लगाने के बाद गंध पूरे घर में फैल जाती है, तो मेहमान खांसने लग जाते हैं, लेकिन इसके लगाने पर किचन के एगजॉस्ट फैन से यह सीधा बाहर चला जाएगा और पूरे घर में नहीं फैलेगा।
इसे भी पढ़ें- पुरानी किचन भी दिखने लगेगी मॉर्डन, सीलन पड़ी दीवारों पर लगाएं इस तरह के डिजाइनर वॉलपेपर
image credit- vrishna/pinterest
इस तरह के डिजाइन के बारे में आपको कोई नहीं बताने वाला। यह आपके किचन को और भी ज्यादा मॉर्डन लुक दे देगा। हरा-भरा नजारा आपके घर को अच्छा वातावरण भी देता है। यह नेचुरल और फ्रेश फील देता है। कई लोग हैंगिंग मनी प्लांट या आर्टिफिशियल बेल्स लगा लेते हैं। आप चाहें, तो रियल भी लगा सकते हैं, लेकिन इसमें आपको सफाई पर ध्यान देना होगा।
image credit- Hommento/pinterest
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, amazon
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।