Wed Apr 1, 2026 | Updated 01:56 PM IST HZ Awards 2026
best wallpaper designs to convert old kitchen into modern

पुरानी किचन भी दिखने लगेगी मॉर्डन, सीलन पड़ी दीवारों पर लगाएं इस तरह के डिजाइनर वॉलपेपर

सुबह की चाय से लेकर रात के डिनर तक, किचन में पूरे दिन कोई न कोई काम होता ही है। ऐसे में अगर आप पूरे घर को सजा रही हैं, तो किचन का लुक बदलना भी जरूरी हो जाता है।
Editorial
Updated:- 2026-02-19, 12:54 IST

किचन हर घर का सबसे अहम हिस्सा होता है। अगर पूरा घर सजा रखा है लेकिन आपका किचन अच्छा नहीं दिखता, तो पूरे घर की लुक खराब हो जाती है। अक्सर लोग ड्रॉइंग रूम, बेडरूम और बालकनी की सजावट पर ध्यान देते हैं, लेकिन किचन का लुक कैसे बदला जाए, समझ नहीं आता। किचन में अगर कैबिनेट्स नहीं है और किचन पुराने डिजाइन में बना हुआ है, तो इसका लुक बदलना मुश्किल लगता है। अगर आप भी किचन को मॉर्डन लुक में बदलना चाहती हैं, लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा है, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल हम आपको किचन की दीवारों को मॉर्डन लुक देने के लिए अनोखे वॉलपेपर डिजाइन की जानकारी देंगे। ये वॉलपेपर डिजाइन आपके किचन को अलग और नया लुक देंगे।

वाटरप्रूफ/विनाइल वॉलपेपर

किचन के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन वाटरप्रूफ वॉलपेपर है। अगर दीवारों पर सीलन है, तो आप इस तरह के वॉलपेपर लगा सकती हैं। किचन में खाना बनाते समय पानी, भाप और तेल के छींटे अक्सर दीवारों पर गिरती रहती हैं। ऐसे में अगर पेपर वॉलपेपर लगाएंगी, तो यह फट जाएगा। विनाइल वॉलपेपर एक वॉटरप्रूफ लेयर होती है जो पानी को सोखने नहीं देती और दीवार पर लगा वॉलपेपर जल्दी खराब नहीं होता।

Kitchen wallpaper designs

ज्योमेट्रिक /स्ट्राइप्ड डिजाइन

इस तरह के डिजाइन वो लोग लगाते हैं, जिनके किचन की दीवारें पूरी तरह से खराब हो गई हैं। ऐसे में हल्के डिजाइन वाले वॉलपेपर से किचन की दीवारों को पूरी तरह से छिपाना मुश्किल हो जाता है। इसलिए, इस तरह के वॉलपेपर मिक्स हो जाते हैं। साफ, मॉडर्न और मिनिमल लुक के लिए यह डिजाइन अच्छा होता है। यह छोटे किचन को बड़ा और खुला दिखाता है। 

इसे भी पढ़ें- ओपन किचन से हो गई हैं बोर? इन 3 स्मार्ट तरीकों से कम खर्च में दें सकती हैं 'क्लोज्ड लुक'

How to update old kitchen look with wallpaper

नेचर-इनस्पायर्ड प्रिंट

अगर आपको कुछ अलग डिजाइन चाहिए, तो आप नेचर-इंस्पायर्ड प्रिंट वाले वॉलपेपर भी लगवा सकती हैं। किचन में काम करते हुए, दिमाग को ताजगी और फ्रेशनस का अहसास करवाने के लिए, इस तरह के वॉलपेपर लगाए जाते हैं। अगर आप चाहती हैं कि आपके किचन का डिजाइन यूनिक और मॉर्डन लगे, तो आप इस तरह का डिजाइन लगवा सकती हैं। किचन डिजाइन के लिए नल भी अलग-अलग आते हैं, इसलिए आप इसमें बदलाव कर सकती हैं।  

इसे भी पढ़ें- पुरानी किचन की सिंक को दे सकती हैं नया लुक, कम खर्च के लिए बस इन टिप्स को करें फॉलो

Waterproof wallpaper for kitchen

इन डिजाइन के अलावा किचन में अक्सर लोग मॉर्डन लुक के लिए टाइल-लुक या ब्रिक, 3D इफेक्ट, ब्लैक- व्हाइट, वुड और नेचुरल वॉर्म डिजाइन वाले वॉलपेपर भी लगाना पसंद करते हैं। अगर आप किस तरह के डिजाइन लगाए जाएं, समझ नहीं पा रही हैं, तो आपको एक बार इन डिजाइन की तस्वीरें देखकर किचन के लुक को बदलने का अंदाजा लगाना चाहिए।

Modern kitchen wall decor

फ्लॉवर वॉलपेपर डिजाइन

किचन को नया लुक देने के लिए आप फूलों वाले वॉलपेपर डिजाइन भी चुन सकती हैं। वॉलपेपर लगाने की खास बात यह है कि आप इसे जब मन चाहे बदल सकती हैं। अगर साल खत्म होने के बाद आप किचन को नया लुक देना चाहती हैं, तो कोई दिक्कत नहीं है। आप वॉलपेपर लगाकर किचन का लुक बदल लें। आजकल लोग डिजाइन रंग-बिरंगे फूलों वाले वॉलपेपर लगाना ज्यादा पसंद करते हैं। 

Floral and nature inspired kitchen wallpaper

Antique Wallpaper डिजाइंस 

जिन लोगों को सिंपल और डल कलर वाले डिजाइन पसंद होते हैं, उनके लिए यह बेस्ट है। आजकल मोरक्कन और अजरक प्रिंट वाले डिजाइन ज्यादा चर्जा में है। इसके अलावा हल्के रंगों में बारीक फूलों और पक्षियों के डिजाइन और पुरानी, थोड़ी टूटी हुई लाल ईंटों वाले डिजाइन के वॉलपेपर भी किचन में अच्छे लगते हैं। 

Kitchen wallpaper designs

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
किचन में किस तरह के वॉलपेपर लगाना अच्छा होता है?
अगर आप लंबे समय तक चलाना चाहती हैं, तो आपको वॉटरप्रूफ वॉलपेपर लगाना चाहिए।
क्या सीलन वाली दीवार पर साधारण वॉलपेपर लग जाते हैं?
नहीं, लेकिन आप कागज वाले वॉलपेपर लगाएंगी तो सीलन की नमी से ये गल जाएंगे। सीलन वाली दीवारों के लिए हमेशा 'पीवीसी (PVC)' या 'विनाइल (Vinyl)' वाले वाटरप्रूफ वॉलपेपर ही अच्छे होते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।