
ओपन किचन हर किसी के लिए कमफर्टेबल नहीं होता। बड़े घरों में या नए घर बना रहे लोग अधिकतर खुला किचन रखते हैं। हालांकि, ओपन किचन की वजह से कई महिलाएं परेशान भी रहती हैं। अधिकतर घरों में हॉल के साथ ही किचन अटैच होता है। ऐसे में मेहमान आएंगे, तो वह हॉल में ही बैठेंगे। इससे आप किचन में जो भी काम कर रही हैं, ऐसा महसूस होता है कि मेहमान की नजर किचन में ही जा रही है। किचन अगर खूबसूरत तरीके से बना है, अच्छी तरह से सेट है और कैबिनेट्स भी बने हैं, तो ओपन किचन में परेशानी नहीं होती। लेकिन अगर आप इसे व्यवस्थित तरीके से नहीं रख पा रही हैं, तो ओपन किचन का कोई फायदा नहीं। यही कारण है कि कई बार लोग ओपन किचन बना लेते हैं, लेकिन अब उसे बंद करने के आइडिया सर्च कर रहे हैं। अगर आप भी ऐसा चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको आसान टिप्स बताएंगे।
अगर आप रिनोवेशन का खर्च बचाना चाहती हैं, तो ओपन किचन को, क्लोज लुक देना चाहती हैं, तो यह तरीका आपके लिए बेस्ट है। इसके लिए आपको ज्यादा खर्च भी नहीं करना पड़ेगा। इससे आप बीच में एक पार्टीशियन बना सकती हैं, जो किचन को अलग कर देगा। खास बात यह है कि इस मोतियों वाले पर्दे से घर और भी खूबसूरत भी लगेगा। इस तरह के पर्दे, अलग-अलग डिजाइन में आते हैं। इसलिए, आप अपनी पसंद से चुनाव कर सकती हैं।

image credit- Saira Store/amazone.com
इसे भी पढे़ं- Kitchen Cabinet Design: कम बजट में अपने किचन को बनाएं महल जैसा! ये 3 कैबिनेट डिजाइन देंगी लग्जरी और क्लासी फील
आजकल इसका ट्रेंड भी बहुत चल रहा है। इसमें आपका पूरा किचन कवर भी नहीं होता और यह क्लोज लुक भी देता है। खास बता यह है कि इससे आपके कमरा और भी सुंदर लगने लग जाता है। वुडन या जाली वाला पार्टिशन में अलग-अलग तरह के डिजाइन आते हैं। इसे लगवाने में आपका ज्यादा खर्च नहीं आने वाला। ऐसे में दीवारें या दरवाजा लगाने का खर्च इससे बच जाएगा।

image credot- BEBA CRAFT/ amazone.com
इसे भी पढ़ें- किचन लगने लगी है बहुत ज्यादा पुरानी? बेहद कम खर्चे में इन 5 चीजों से दें एकदम न्यू लुक...हर कोई रह जाएगा देखता
इसकी खासियत यह है कि आप इसे कभी भी लाकर रख सकती हैं और हटा सकती हैं। इसलिए, जब मेहमान आने वाले हों, तो आप इसे पहले लाकर खड़ा कर सकती हैं। उनके जाने के बाद आप इसे हटा लेंगी। यह सबसे अच्छा और बेस्ट ऑप्शन माना जाता है। कई महिलाएं ओपन किचन में कंफर्टेबल नहीं रह पाती, इसलिए उनके लिए यह बेस्ट है। किचन डिजाइन के लिए बेस्ट ऑप्शन है यह।

image credit- Ckofgdsue/ amazone
आजकल पर्दे भी कई तरह के आने लगे हैं। ऐसा मत सोचिए कि पर्दा लगाने से आपका घर बोरिंग दिखने लगेगा। आप इस तरह के पर्दों का सिलेक्शन करें, जो आपके कमरे के साथ सूट करें। डिजाइन पर्दे आप बीच में से बांधकर भी लगा सकती हैं। इससे यह लुक भी अच्छा देगा और किचन भी कवर हो जाएगा।

इससे सस्ता ऑप्शन आपके लिए कुछ नहीं हो सकता। इन रोलर पर्दों की खासियत यह है कि इसे आप स्लाइड करके ओपन कर सकती हैं और स्लाइड करके बंद भी कर सकती हैं। अगर घर में मेहमान आए हैं, तो आप इसे नीचे कर दें, जब घर में केवल परिवार के लोग हैं, तो इसे ऊपर करके हटा दें। आपको पता भी नहीं चलेगा और केवल एक रस्सी खींचने से किचन क्लोज और ओपन हो जाएगा।
आप तरह-तरह के पर्दे लगा सकती हैं। पर्दे आप जाली वाला भी यूज कर सकती हैं। आजकल मार्केट में तरह-तरह के डिजाइन पर्दे मिलते हैं, जो घर को अच्छा लुक देने के लिए बेस्ट है।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- amazone, pinterest
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।