
खुली किचन में दरवाजे का डिजाइन चाहती हैं, लेकिन यह पूरी तरह से बंद लुक न दे, इसलिए कुछ अलग डिजाइन सर्च कर रही हैं, तो पहले आपको ओपन किचन के हिसाब से आइडिया चुनना होगा। बड़े घरों में अक्सर खुली किचन में इस तरह डिजाइन लिए जाते हैं, जो किचन को बंद भी नहीं होने देते हैं और दरवाजा डिजाइन की तरह लग जाता है। इससे घर ज्यादा खुला, स्टाइलिश और बड़ा दिखाई देता है और किचन की चीजें भी दिखाई नहीं देती। आज के इस आर्टिकल में हम आपको खुली किचन में ओपन दरवाजे के डिजाइन के बारे में विस्तार से बताएंगे। यह वर्क आपके लीविंग एरिया को और भी ज्यादा खूबसूरत बना देगा।
ओपन किचन को लोग ओपन भी रखना चाहते हैं, लेकिन उसमें ऐसा दरवाजा लगाना चाहते हैं, जो किचन को कवर भी कर दे और ध्यान भी न जाए। ऐसे डिजाइन के लिए आप स्लाइडिंग ग्लास डोर लगवा सकती हैं। इसकी खासियत यह है कि आप इसे अगर खुला भी रखेंगी, तो ध्यान नहीं जाएगा। आप जब चाहे इसे बंद भी कर सकती हैं और खोल भी सकती हैं। ग्लास डिजाइन होता है, इसलिए बंद होने पर भी खास फोकस नहीं होता।
image credit- dfwhomedecor/pinterest
इस तरह का डिजाइन अगर आप बनवाती हैं, तो यह दरवाजे का भी काम करेगा और किचन भी पूरी तरह से कवर नहीं होगा। इससे ओपन किचन का लुक खराब नहीं होने वाला और लिविंग एरिया में बैठे लोगों को किचन में रखी चीजें भी नहीं दिखेंगी। वुडन वर्क डोर वाले आइडिया में कई तरह डिजाइन आते हैं। आप स्लाइड या स्ट्रीप वाले डिजाइन चुन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- किचन सीलिंग डिजाइन से ओल्ड स्टाइल घर भी लगेगा लग्जरी, 'फाइव स्टार' जैसा मॉडर्न लुक देने के लिए आप भी करें ट्राई
ओपन किचन को लग्जरी लुक देना है वो भी डोर डिजाइन के साथ, तो इससे अच्छा ऑप्शन आपको नहीं मिलने वाला। किचन को बंद लुक भी दे दिया जाए और दरवाजे पर फोकस भी न हो, तो इससे अच्छा आइडिया आपको कोई नहीं बताएगा आपको। यह डिजाइन किचन को क्लासिक और मॉर्डन देने के लिए अच्छा है।
इसे भी पढ़ें- ओपन किचन के साथ अटैच Living Room के डिजाइन आपके घर को देंगे मॉडर्न लुक, कम स्पेस में भी बड़ा दिखेगा आपका होम
image credit- Shehzadi jamil/pinterest
क्या आपके दिमाग में आज से पहले फोल्डिंग डोर डिजाइन का आइडिया आया है। इसकी खासियत यह है कि यह किचन और लिविंग एरिया के बीच में बना होता है और फोल्ड होकर ही बंद होता है। फोल्डिंग डोर डिजाइन का फायदा यह है कि यह दिखने में अच्छा भी लगता है और जब मन चाहे बंद हो जाता है।
इसे भी पढ़ें- पुरानी किचन के दरवाजे की वजह से घर दिखता है ओल्ड? बिना हटाए इन 5 तरीकों से दे सकती हैं 'मॉडर्न टच
image credit- Abu Sufyan Cheema/pinterest
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, Sonu Manekar, Panji/pinterest
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।