
किचन में दरवाजा लगा है, तो यह नॉर्मल बात है कि आपके घर की किचन पुराने डिजाइन से बनी हुई होगी। ऐसे किचन का दरवाजा सिंपल डिजाइन का होता है, जो केवल किचन नहीं बल्कि आस-पास के कमरे का लुक भी बिगाड़ देता है। किचन के खराब दरवाजे को बदलना या हटाने पर खर्च भी ज्यादा आता है, इसलिए लोग समझ नहीं पाते कि आखिर इसका लुक कैसे बदला जाए। किचन में महंगी से महंगी चीजें रखने के बाद भी किचन का लुक वैसा ही लगता है, क्योंकि दरवाजे की वजह से सारा डिजाइन खराब हो जाता है। आपके घर की किचन का भी अगर ऐसा ही हाल है, तो परेशान न हो। आज के इस आर्टिकल में हम आपको किचन का दरवाजा बदले बिना ही इसे नया लुक देने का अच्छा तरीका बताएंगे।
किचन का लुक बदल दिया है, लेकिन दरवाजे की वजह से यह खराब लग रहा है, तो आप ग्लॉसी पेंट लगवा सकती हैं। इस तरह का पेंट दरवाजे को चमकदार बनाता है, जो आपकी किचन को मॉडर्न लुक देगा। मॉर्डन डिजाइन वाले दरवाजों पर भी इस तरह का पेंट होता है, इसलिए यह सुंदर लगता है, इसलिए आप भी इस तरह का पेंट करवा सकती हैं।
image credit- Jason Bertoniere Painting/pinterest
इसे भी पढ़ें- कैबिनेट के ये डिजाइन छोटी किचन में भी हो जाएंगे फिट, कम स्पेस में और भी लग्जरी लगेगा आपका घर
इसे भी पढ़ें- ओपन किचन शेल्फ की रोज सफाई के बाद भी धूल से भर जाता है सामान? आजमाएं ये 5 जादुई टिप्स, चमकता रहेगा कोना-कोना
दरवाजे लकड़ी का है और आप इसे बदलनकर फ्रॉस्टेड ग्लास वाला लुक चाहती हैं, लेकिन इसपर खर्च ज्यादा आ रहा है, तो बिना दरवाजा बदले भी इसका लुक बदल सकती हैं। इसके लिए आप इस तरह के ग्लास स्टीकर का यूज कर सकती हैं। ऐसे स्टीकर दरवाजे का लुक भी बदल देते हैं और खर्च भी ज्यादा नहीं आता।
इससे दरवाजे का लुक मॉडर्न हो जाता है और क्योंकि यह केवल स्टीकर है, तो किचन के अंदर भी दिखाई नहीं देता।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।