
पुरानी किचन का लुक भले ही आप वॉलपेपर लगाकर बदल दो, लेकिन किचन स्लैब भी अगर अच्छी नहीं दिख रही है, तो सारी मेहनत खराब हो जाती है। स्लैब का लुक कैसे बदला जाए, लोगों को समझ नहीं आता, इसलिए लोग किचन का लुक बदलने की कोशिश ही नहीं करते। उन्हें लगता है कि बिना-तोड़फोड़ के इसमें बदलाव नहीं किया जा सकता। अगर आप भी ऐसा सोचती हैं कि आप गलत है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको किचन स्लैब का लुक बदलने को लेकर कुछ टिप्स बताएंगे। ये टिप्स आपके किचन का पूरा लुक बदल देंगे।
क्या आपको पता है कि आजकल मार्केट में मार्बल, ग्रेनाइट और स्टोन फिनिश वाले कवर भी मिलते हैं। इसे अच्छे से स्लैब पर चिपकाया जाता है, जिससे यह पता नहीं लगता कि यह स्लैब है या कुछ और। हर किसी को यही लगता है कि यह असली है, हालांकि, बिना हाथ लगाए कोई समझ नहीं सकता।
अगर आप कवर लगाना चाह रही हैं, तो आप एपॉक्सी कोटिंग कर सकती हैं। यह स्लैब पर चमक देता है और स्लैब दूर से ही नई जैसी चमक रही होती है। अगर आपने पूरी किचन को वॉलपेपर से बदल दिया है, तो आप स्लैब पर एपॉक्सी कोटिंग लगा सकती हैं। इससे छोटे-मोटे दाग और खरोंच भी छिपाए जा सकते हैं। इससे आप बिना तोड़-फोड़ के कम खर्च में बड़ा बदलाव दे सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- पुरानी किचन की सिंक को दे सकती हैं नया लुक, कम खर्च के लिए बस इन टिप्स को करें फॉलो

कुछ लोगों का किचन स्लैब तो नया जैसा लगता है, लेकिन किनारे अच्छे नहीं लगते हैं। किनारे दूर से ही नजर आ जाते हैं, इससे किचन का लुक अच्छा नहीं दिखता। अगर आप चाहती हैं कि किचन के किनारे अच्छे दिखे, तो आप वॉल के डिजाइन वाले वॉलपेपर किनारों पर चिपका सकती हैं। छोटा-सा बदलाव पूरी किचन को स्टाइलिश बना सकता है।
इसे भी पढ़ें- ओपन किचन से हो गई हैं बोर? इन 3 स्मार्ट तरीकों से कम खर्च में दें सकती हैं 'क्लोज्ड लुक'

इसके अलावा आप कॉन्टैक्ट पेपर या लैमिनेट शीट से भी किचन के स्लैब का लुक बदल सकती हैं।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik,amazon
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।