herzindagi
how to change old kitchen sink into new look under budget

Old Kitchen की सिंक को दे सकती हैं नया लुक, कम खर्च के लिए बस इन टिप्स को करें फॉलो

अगर आप भी सोच रही हैं कि आप किचन सिंक को बिना बदले नए जैसा लुक नहीं दे सकते, तो परेशान न हो। ऐसा इसलिए, क्योंकि किचन सिंक को आप बिना तोड़-फोड़ और बदले बिना भी नए जैसा लुक दे सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-09, 13:16 IST

पुरानी किचन का लुक आप चाहे कितना भी बदल लें, लेकिन किचन सिंक अगर पुराना और खराब लग रहा है, तो सारी मेहनत खराब हो जाती है। किचन सिंक वो जगह है, जिस पर सबसे पहले नजर जाती है, क्योंकि कोई भी अगर आपके किचन में प्लेट रखने या हाथ धोने आ रहा है, तो वह सिंक की तरफ ही जाएगा। यही वजह है कि सिंक सिर्फ एक यूटिलिटी आइटम नहीं, बल्कि आपकी किचन की खूबसूरती बढ़ाने का कारण भी होता है। अक्सर लोग अपनी पुरानी किचन का लिक बदलते समय पेंट से लेकर कैबिनेट तक, सब कुछ ध्यान देते हैं, लेकिन किचन सिंक पर बिलकुल फोकस नहीं करते। पानी के दाग, जंग के निशान और पीली पड़ चुकी ऊपरी परत किचन को नया लुक नहीं देती। आज के इस आर्टिकल में हम आपको किचन सिंक को बिना बदले इसके लुक को बदलने और कम खर्च में इसे नया लुक देने के टिप्स बताएंगे।

डीप क्लीनिंग

कई बार लोगों को लगता है कि किचन सिंक बदले बिना काम नहीं चलेगा, लेकिन ऐसा नहीं है। क्योंकि, गंदगी की वजह से भी सिंक गंदा और डल दिखने लगता है। अगर आप इसकी सफाई अच्छे से करती हैं और अच्छे से क्लीन कर देती हैं, तो इसका लुक बदला जा सकता है। कई बाद किचन सिंग के किनारों की परत पानी के साथ बहने की वजह से झड़ जाती है, इससे सिंक और स्लैब में स्पेस दिखने लगता है। इससे आप सीमेंट से भरकर पेंट कर देंगी तो यह अलग लुक में नजर आने लगेगा।

इसे भी पढ़ें- ओपन किचन से हो गई हैं बोर? इन 3 स्मार्ट तरीकों से कम खर्च में दें सकती हैं 'क्लोज्ड लुक'

how to change old kitchen sink into new look under budget

नल बदल दें

अगर सिंक को बिना बदलें नया लुक देना चाहती हैं, तो सिंक को बदलने की बजाय आप नल को चेंज कर सकती हैं। केवल नल बदलना ही गेम-चेंजर हो जाएगा। मार्केट में एक से एक नल के डिजाइन मौजूद है, जो आपके किचन को मॉर्डन लुक देंगे। ध्यान दें कि मैट ब्लैक या रोज गोल्ड जैसे डिजाइन वाले नल लगवा सकती हैं।  किचन डिजाइन वाले नल अलग आते हैं। 

kitchen sink makeover

सिंक के आसपास टाइल या बैकस्प्लैश

अगर किचन सिंक नहीं बदलना चाहती हैं, तो किचन के आस-पास की टाइल को बदल सकती हैं। इसके साथ ही सिंक के पीछे की दीवार भी बहुत फर्क डालती है। अगर आप टाइल्स लगाने के खर्च से भी बचना चाहती हैं, तो पील-एंड-स्टिक मॉडर्न टाइल्स लगा सकती हैं। आप सिंक के पीछे वाली दीवार पर, वॉल पेपर भी चिपका सकती हैं। इसके अलावा आप मार्बल लुक शीट लगा सकती हैं, यह भी आपके किचन सिंक का लुक बदल देगा।

इसे भी पढ़ें- ओल्ड किचन में कैबिनेट नहीं बने हैं तो क्या हुआ? इन टिप्स की मदद से बिना तोड़फोड़ के नए लुक जैसा बदलाव कर सकती हैं आप

budget kitchen sink renovation

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।