Sun Mar 22, 2026 | Updated 02:41 AM IST HZ Awards 2026
how to change old kitchen into new look without cabinets

ओल्ड किचन में कैबिनेट नहीं बने हैं तो क्या हुआ? इन टिप्स की मदद से बिना तोड़फोड़ के नए लुक जैसा बदलाव कर सकती हैं आप

पुरानी किचन में कैबिनेट की जगह खुली शेल्फ या फिर ईंट और सीमेंट से बने रैक देखने को मिलते हैं। यह रैक दिखने में अच्छे नहीं लगते, इसलिए लोगों को लगता है कि बिना तोड़-फोड़ के इसे सुधारा नहीं जा सकता।
Editorial
Updated:- 2026-02-04, 11:28 IST

पूरानी किचन के अधिकतर घरों में कैबिनेट नहीं लगे होते। ऐसे में लोग सोचते हैं कि, इस तरह के पुराने डिजाइन वाले किचन को नए लुक में बदलना आसान नहीं होता। कई लोगों को लगता है कि जब तक आप किचन में तोड़फोड़ नहीं करेंगे, तब तक किचन बदला नहीं जा सकता। हालांकि, ऐसा नहीं है। अगर आप कुछ टिप्स फॉलो करेंगी तो पुराने किचन के डिजाइन को भी नए लुक में बिना तोड़फोड़ और कम खर्च में बदल लेंगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बिना कैबिनेट्स के कैसे किचन का लुक बदला जाए, इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

बिना कैबिनेट के किचन का लुक कैसे बदलें?

वॉल-माउंटेड शेल्फ लगवा सकती हैं- अगर आपको किचन में तोड़फोड़ नहीं करनी और कम खर्च में लुक बदलना है, तो आप किचन की दीवारों पर शेल्फ लगवा सकती हैं। यह लुक बदल देते हैं और इसपर सामान सजाना भी अच्छा लगता है। इसे आप खाली दीवारों पर फिट करें, लकड़ी या मेटल की ओपन शेल्फ आप ऑनलाइन भी ऑर्डर कर सकती हैं। किचन को नया लुक या किचन को मॉडर्न लुक देने के लिए यह बेस्ट आइडिया है।

kitchen wall mounted shelves

image credit- EIGEN Store/amazon

हैंगिंग रैक और हुक लगाएं

सामान रखने के लिए आप हैंगिंग रैक का भी यूज कर सकती हैं। इसमें आप किचन की छोटी-मोटी चीजें सजा सकती हैं। पूरानी किचन को मॉर्डन टच देने के लिए लोग इस इस तरह की चीजों का इस्तेमाल करते हैं। इनका यूज करछी, कड़छी और स्पैचुला जैसी चीजें आप लगा सकती हैं। दीवार या स्लैब के ऊपर हुक लगाकर टांग दें।

इसे भी पढ़ें- अपनी पुरानी किचन को कम खर्च में दे सकती हैं नया लुक, जानें बिना तोड़-फोड़ के कैसे बदल सकती हैं लुक?

how to change old kitchen into new look without cabinets

ओपन रैक का क्या करें?

अगर किचन में ओपन रैक हैं, जो अच्छे नहीं लग रहे हैं, तो आप उसे कवर से ढक सकती हैं। आपको ऐसे कवर का इस्तेमाल करना है, जो आपके किचन की थीम पर अच्छे लगे। अगर आप तरीके से अच्छा कवर लगाती हैं, तो आप ओपन रैक को आसानी से कवर कर लेंगी और किचन पूराने लुक की तरह भी नजर नहीं आएगा।

kitchen rack cover

किचन स्लैब के नीचे बास्केट सजाएं

अगर किचन की स्लैब के नीचे किचन कैबिनेट्स की जगह स्पेस छोड़ा गया है, तो आप इसमें बास्केट रख सकती हैं। लोग खुले स्पेस में टोकरी रख देते हैं, जो किचन का लुक खराब करते हैं। अगर आब बास्केट रखेंगी, तो यह लुक में अच्छा लगेगा। अगर आप बास्केट पर खर्च नहीं करना चाहती हैं, तो स्लाइडर पर्दे भी लगा सकती हैं। यह भी किचन स्लैब के लिए बेस्ट आइडिया है।

इसे भी पढे़ं- Kitchen Cabinet Design: कम बजट में अपने किचन को बनाएं महल जैसा! ये 3 कैबिनेट डिजाइन देंगी लग्जरी और क्लासी फील

how to change old kitchen into new look without cabinets

बिना कैबिनेट के किचन को खाली लुक कैसे दें?

अगर आप लकड़ी के कैबिनेट्स पर खर्च नहीं करना चाहती हैं, तो आप कपड़े वाली अलामारी भी रख सकती हैं। हालांकि, कपड़े वाली अलमारी में केवल हल्के सामान ही रखे जा सकते हैं। इसलिए आप, लकड़ी की पतली पट्टियों वाली अलमारी किचन के स्लैब के नीचे रखें। इसके बाद अलमारी को पर्दे से ढक दें। आप किचन में रखे सामान को जितना कवर करके रखेंगी, उतनी हा किचन व्यवस्थित और अच्छा लगेगा। 

kitchen wooden rack

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
किचन में बिना कैबिनेट के सामान को कैसे सेट रखें?
आप किचन मैग्नेटिक स्ट्रिप्स, ओपन शेल्व्स या पेगबोर्ड में सामान रखकर सजा सकते हैं।  
किचन में स्लैब के नीचे खाली जगह को कैसे कवर करें?
स्लाइडर कर्टन या सुंदर दिखने वाले मोती पर्दे भी लगा सकते हैं। 
बिना कैबिनेट के बर्तनों और डिब्बों को धूल से कैसे बचाएं?
इसके लिए आप कांच के डिब्बों का इस्तेमाल कर सकती हैं। इनसे मिट्टी आसानी से कपड़ा मारते ही साफ हो जाती है। कांच के डिब्बे न केवल दिखने में सुंदर लगते हैं, बल्कि एयरटाइट होने के कारण सामान को सुरक्षित भी रखते हैं।
सिंक के नीचे की खाली जगह का इस्तेमाल कैसे करें?
Under-sink Organizers या प्लास्टिक की टोकरियां रख सकती हैं। ऑर्गेनाइजर में खर्च ज्यादा होगा, लेकिन प्लास्टिक की टोकरियां आपको सस्ती पड़ेंगी। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।