
घर की किचन एक ऐसी जगह है, जिस पर अक्सर लोग ध्यान नहीं देता। हॉल से लेकर बेडरूम तक, हर कमरा आप अपनी पसंद से सजा लेते हैं। लेकिन किचन ऐसी जगह है, जिसे नया लुक देना आसान नहीं होता। किचन के स्लैब या किचन की बनावट अगर पुरानी है, तो इसे नए जैसा लुक देना, लोगों को बहुत ज्यादा मुश्किल लगता है। यही कारण है कि जब आप किसी के घर में जाएंगी, तो आपको घर के अन्य कमरे तो नए डिजाइन के लगेंगे, लेकिन किचन का डिजाइन पसंद नहीं आता। ऐसे लोगों के लिए हमारे पास कुछ आसान टिप्स हैं। इससे आप कम खर्च में अपने घर की किचन को नया लुक दे सकती हैं।
किचन में पेंट करवाने के झंझट से बचना चाहती हैं और चाहती हैं कि किचन की दीवारों का डिजाइन भी बदला जाए, तो आप वॉल पेपर का इस्तेमाल कर सकती हैं। वॉल पेपर की खासियत यह है कि आप आसानी से पेपर लगा लेंगी और इसके लिए आपको किसी की मदद लेने की भी जरूरत नहीं है। खास बात यह है कि वॉल पेपर को बस दीवारों पर चिपकाना होता है, इसलिए इससे किचन में पेंट करने पर जो गंदगी और स्मेल आती है, उससे भी बचना आसान होता है।
इसे भी पढ़ें- ओपन किचन से हो गई हैं बोर? इन 3 स्मार्ट तरीकों से कम खर्च में दें सकती हैं 'क्लोज्ड लुक'

वॉल पेपर लगाने के बाद किचन के एक तरफ दीवार पर डिजाइन ओपन शेल्फ और हैंगिंग रैक लगाएं। इसे आप ऑनलाइन ऑर्डर करके, खुद ही कील की मदद से फिट कर सकती हैं। दीवारों पर सेट करने के बाद, इसपर कप और प्लेट्स सजा सकती हैं। इसके अलावा आप, सजावटी चीजें भी रख सकती हैं। इससे किचन स्टालिश और क्लासी लगेगा।

आप किचन में एक बड़ा बल्ब लगाने की बजाय छोटे-छोटे बल्ब से भी किचन को सजा सकती हैं। लाइटों की वजह से किचन खूबसूरत लगती हैं। आप छोटे-छोटे लालटेन भी किचन में लटका सकती हैं। यह भी किचन को एंटिक लुक देते हैं। ध्यान रखें कि किचन में आप जितना कम सामान रखेंगी, उतनी ही किचन अच्छी लगेगी। जिन चीजों का इस्तेमाल रोज नहीं होता, उन्हें आप स्टोर रूमें शिफ्ट कर सकती हैं।

अगर आपकी किचन में कैबिनेट्स नहीं बने हैं, जिसकी वजह से आपको लगता है कि किचन का लुक बदला नहीं जा सकता, तो आप गलत हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि आप बंद बास्केट में किचन के जरूरी सामान रख सकती हैं। यह किचन में रखे हुए खराब भी नहीं लगते और इससे चीजें स्टोर करना भी आसान रहता है। मार्केट में अलग-अलग तरह के बंद बास्केट आते हैं। विकर बास्केट का यूज करना आपके लिए फायेदमंद हो सकता है।
इसे भी पढे़ं- Kitchen Cabinet Design: कम बजट में अपने किचन को बनाएं महल जैसा! ये 3 कैबिनेट डिजाइन देंगी लग्जरी और क्लासी फील

image credit- Hellocraft/amazon
कई महिलाएं सोचती हैं कि अगर किचन में खुली पत्थर की अलमारी बनी हुई है, तो इसे बदला नहीं जा सकता। हालांकि, ऐसा नहीं है। आप किचन की खुली अलमारी को भी बिना तोड़फोड़ के इसके लुक में बदल सकती हैं। इसके लिए आपको आपको खुली अलमारी को भी वॉलपेपर से कवर कर देना चाहिए। आप इन खुली अलमारी में कम बर्तन सजा कर रखेंगी, तो यह अच्छा लुक देंगे। इसके अलावा अगर आप अलमारी को कवर करना चाहती हैं, तो खूबसूरत पर्दें या मोती वाले पर्दे लगा सकती हैं। इससे अलमारी और भी खूबसूरत लगने लगती है।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Main image credit- The Crazy Craft Lady,PletoStudio /pinterest, FireBees Store/ amazon
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।