
अपना घर सभी सजाना चाहते है। लेकिन घर के साथ ही हमें घर के दीवारों का भी खास ख्याल रखना चाहिए। बता दें कि घर के दीवारों को भी सजाना काफी जरुरी है। घर के दीवारों से घर की रोनक और भी ज्यादा हो जाती है। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले है कैसे आप अपने घर के दीवारों को भी दे सकते हैं नया लुक।

घर में दीवारों का टेक्सचर आपको बाकी के घरों से अलग रखना है। इसके लिए जरूरी नहीं कि सारें ही दीवारों पर डिजाइन बना दें। सिर्फ किसी एक दीवार पर हल्की सी डिजाइन से घर को अनोखा लुक मिल जाता है। इससे आपके घर के दीवार और भी ज्यादा अच्छे लगने लगते है।
रोलर की मदद से घर को पेंट करवाएं। घर को यूनिक रंग से पेंट करवाएं। घर के अंदर ज्यादा डार्क रंग का इस्तमाल ना करें। इससे आपके घर में अंधेरा लगने लगता है। घर के दिवारों पर लाइट पिंक या वाइट कलर का ही पेंट करवाएं। ( MATTE) कलर दीवारों पर काफी अच्छा लगता हैं।
इसे भी पढ़ें :मानसून में दीवार से गिरती पपड़ी को छुपाने के हैक्स
घर के दीवारों को काफी ज्यादा आकर्षित बनाने के लिए आपको घर के दीवारों पर डिजाइन बनवाना चाहिए। डिजाइन कई तरह के बनते है, जैसे की फूलों की या किसी भगवान का चित्र भी आप अपने घर के दीवारों पर बनवा सकते हैं। इससे आपके घर के दीवार काफी ज्यादा सुदंर हो जाते है।
इसे भी पढ़ें :इन वेस्ट आइटम्स की मदद से तैयार करें किचन डेकोर आइटम्स
पेंट करवाने की बजाए आप वॉलपेपर्स से अपने घर की लुक बदल सकते हैं। आज कल कई सारें वॉलपेपर आ गए है। जिसकी मदद से आप अपने घर को काफी अच्छा बना सकते हैं। 3D वॉलपेपर आपके दीवारों को नया लुक दे देती है। 3डी वॉलपेपर एक स्मार्ट ट्रिक है जो लाइट ऑन-ऑफ होने पर डिफरेंट टेक्सचर देते हैं। आप दीवारों के अलावा सीलिंग एरिया पर भी 3D वॉलपेपर लगवा सकते हैं।
अगर आपके घर के दीवार भी हो गए है खराब, और आप भी अपने घर के दीवारों को फिर से नया लुक देना चाहते है, तो आप भी हमारे आर्टिकल की मदद से अपने घर के दीवारों को एक नया लुक दे सकते है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।