
Cute Home Decor Ideas: घर को सुदंर और क्यूट बनाने का सपना हर किसी का होता है। घर सिर्फ ईंट-पत्थरों की दीवारें नहीं, बल्कि आपकी शख्सियत का आईना होता है लेकिन बात जब क्यूट डेकोर की आती है, तो इसका मतलब भारी-भरकम या महंगे फर्नीचर नहीं बल्कि छोटी-छोटी चीजों को सलीके से सजाने से है। सही रंगों का चुनाव, खिड़कियों पर खूबसूरत परदे और कोनों में रखे छोटे सजावटी सामान सिंपल से घर को भी सुकून भरा अहसास दे सकते हैं। अगर आप अपने घर को एक प्यारा और क्यूट लुक देना चाहती है, लेकिन आपको यह मुश्किल काम लगता है, तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। बस थोड़े से क्रिएटिविटी की जरूरत है।
इस लेख में हम जानेंगे कि कैसे आप अपने घर की खिड़कियों और परदों में छोटे बदलाव करके उसे एक नया और आकर्षक रूप दे सकते हैं।

अगर आप अपने कमरे को सॉफ्ट और क्यूट दिखाना चाहते हैं, तो भारी पर्दों की जगह पेस्टल रंगों जैसे बेबी पिंक, मिंट ग्रीन या लेमन येलो का यूज कर सकती हैं। इसके ऊपर शीयर कर्टन्स के साथ इन्हें लेयर करने से खिड़की से आने वाली धूप बहुत ही खूबसूरत लगती है।
इसे भी पढ़ें- Bedroom Makeover के लिए बेहद काम आएंगे ये 4 सस्ते हैक्स, कम खर्च में पाएं आलीशान लुक

अगर आप पढ़ने के शौकीन हैं और अपने घर को कुछ ऐसा कोना देना चाहती हैं, जहां बैठने से कोजी रीडिंग नुक्कड़ वाला लुक आए तो आप खिड़की के पास इस एरिया को बना सकती हैं। इसके लिए खिड़की की सिल पर कुछ कुशन, एक छोटी दरी और कुछ फेयरी लाइट्स लगाकर उसे घर का सबसे प्यारा कोना बनाया जा सकता है। यह न केवल दिखने में अच्छा लगता है बल्कि सुकून के पल बिताने के लिए भी बेस्ट है।

कई बार घर में पुराने पर्दे इतने होते हैं, कि उन्हें फेंकना अच्छा नहीं लगता है क्योंकि वह किनारे या बीच से फटें नहीं होते हैं। अब ऐसे में आप पुराने साधारण पर्दों को नया और फंकी लुक दे सकती हैं। इसके लिए उनमें रंग-बिरंगे पोम-पोम्स या टैसल्स लगाएं। यह छोटे-छोटे बदलाव आपके डेकोर में एक चुलबुलापन और मॉडर्न टच जोड़ते हैं।

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर एक से बढ़कर एक वॉल स्टिकर्स मिलते हैं, जिसका इस्तेमाल लोग घर की दीवार को सजाने के लिए करते हैं। इसके पीछे का एक मुख्य कारण यह भी है, कि लोगों को ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ती हैं।
वर्तमान में क्यूट फ्लोरल या बर्ड डिकल्स बहुत चलन में हैं। खिड़की के कांच या उसके आसपास की दीवारों पर छोटे मोटिफ्स लगाने से पूरा कमरा किसी कहानी की किताब जैसा प्यारा लगने लगता है।
इसे भी पढ़ें- Cushion Cover Set Designs: पुराने कुशन कवर से हो गई हैं बोर? यहां देखें इसे 'क्लासी लुक' देने के तरीके
अगर आपको कंबल और रजाई को स्टोर करने के तरीके पसंद आए है, तो इस लेख को शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- pintrest
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।