
कूलर खरीदते समय अक्सर लोग इसके डिजाइन पर ध्यान नहीं देते। हालांकि, कूलर के डिजाइन इस तरह से बनाए जाते हैं, ताकि यह खिड़की पर सही से फिट हो सके। इशके बाद भी खरीदते समय अगर आप कोई भी कूलर घर पर ले आएंगी, तो यह आपके लिए फायदेमंद नहीं होने वाला। अक्सर लोग गलत साइज के कूलर खरीद लाते हैं, इसके बाद उन्हें परेशान होकर कूलर को घर के अंदर ही रखकर चलाना पड़ता है। ऐसे में कूलर की हवा से उमस होने लगती है और यह कमरा ठंडा भी नहीं करता। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कूलर के ऐसे डिजाइन बताएंगे, जो आपके घर को एसी जैसा ठंडा कर देंगे, क्योंकि यह आपकी खिड़की में अच्छे से फिट हो जाएगा।
डेजर्ट कूलर बड़े और लंबे आकार के होते हैं। इसे बड़े कमरे या हॉल में रखा जाता है। इस कूलर की खासियत यह है कि इसके पंखें तेज चलते हैं और हवा भी ठंडी देता है। इस तरह के कूलर की पानी की टंकी भी बड़ी होती है, इसलिए बार-बार पानी भरने की टेंशन भी नहीं होती। डेजर्ट कूलर का एयरफ्लो ज्यादा होता है, इसलिए यह दूर तक हवा देने में सक्षम होता है। एसी के मुकाबले कूलर का बिल भी कम आता है, इसलिए यह अच्छा ऑप्शन है। ध्यान रखें कि इस तरह के कूलर का साइज बड़ा होता है, तो खिड़की देखने के बाद ही इसका चयन करें।
image credit- BitproOfficial/flipkart
इस कूलर का डिजाइन एक लोगों के हिसाब से बनाया जाता है। इसे आप खिड़की पर नहीं लगा सकते, क्योंकि हवा आप तक पहुंच नहीं पाएगी। इसका डिजाइन छोटे कमरे या एक-दो लोगों के हिसाब से ही बनता है। यह अन्य कूलर के मुकाबले बिजली भी कम लेता है और इसे एक जगह से दूसरे जगह लेकर जाना भी आसान होता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि यह वजन में हल्का भी होता है।
इसे भी पढे़ं-AC में बार-बार दिख रहा है F1-F2 का साइन? इग्नोर न करें, नहीं तो कुछ ही दिनों में हो जाएगा खराब

इस तरह के कूलर का डिजाइन काफी मॉर्डन होता है। यह दिखने में पतले और लंबे होते हैं, अक्सर बड़े घरों में इस तरह के कूलर डिजाइन देखने को मिलते हैं। यह कम स्पेस में कहीं भी फिट हो जाके हैं। छोटे फ्लैट या कमरे के लिए इस तरह के कूलर डिजाइन अच्छे होते हैं, लेकिन इसे आपको घर के अंदर ही रखना होगा। इस तरह की खिड़की नहीं बनी होती, इसलिए यह खिड़की पर नहीं लगाया जा सकता।

इस कूलर की खासियत यह है कि इसे खास खिड़की पर लगाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसका साइज ज्यादा बड़ा नहीं होता और दिखने में यह विंडो एसी की तरह लगता है। इस कूलर को ऐसी जगह पर लगाया जाता है, ताकि पाइप या डक्ट के जरिए हवा कमरों में आ सके। बड़े घरों या ऑफिस के लिए इस तरह का कूलर बेस्ट होता है।
इसे भी पढ़ें- पुराना कूलर दिखने लगा है खटारा? बदलने का ख्याल छोड़े, इन टिप्स की मदद से घर पर ही दें नए जैसा लुक

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, flipkart
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।