
मार्च में ही गर्मी इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि लोगों ने AC चलाना भी शुरू कर दिया है। इसके बिना ऐसा लगता है कि गुजारा नहीं हो सकता। ऐसा इसलिए, क्योंकि तापमान 35 से 40 डिग्री तक भी जाने लगा है। रात में मौमस फिर भी ठंडा रहता है, लेकिन दोपहर में ज्यादा गर्मी लगती है। ऐसे में लोगों को अब पंखे से काम नहीं चल रहा और कई घरों में एसी भी चालू हो चुके हैं। हालांकि, लंबे समय के बाद एसी इस्तेमाल करने पर कई तरह की परेशानियां भी सामने आने लगती हैं। कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि एसी की स्क्रीन पर अपने आप ही F1, F2, F3 जैसे कोड दिखाई देने लगते हैं। यह बिना रिमोट के ही अपने आप बदलते रहते हैं। इन कोड्स को देखकर अक्सर लोग इग्ननोर कर देते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि स्क्रीन में कुछ खराबी होगी, लेकिन ऐसा नहीं है। यह कोड आपके एसी को खराब कर सकता है। इसका क्या अर्थ है और इन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
कभी-कभी ऐसा कोड नजर आ रहा है, तो आपको पहले समझना होगा कि यह एरर कोड हैं। इससे ही आपको समझना चाहिए कि मशीन के किसी पार्ट में अंदर से दिक्कत आ रही है। अलग-अलग कंपनी के एसी में अलग-अलग साइन आते हैं। F1, F2 और FR जैसे कोड हर ब्रांड के ऐसी में आते हैं। कई ऐसी में तीनों ही कोड दिखते हैं और कई एसी में केवल F1 या केवल F2 का साइन ही नजर आता है।
इसे भी पढ़ें- पुराना कूलर दिखने लगा है खटारा? बदलने का ख्याल छोड़े, इन टिप्स की मदद से घर पर ही दें नए जैसा लुक
एसी में बार-बार अगर इस तरह का साइन नजर आ रहा है, तो इसका अर्थ है कि एसी के इनडोर यूनिट के टेम्परेचर सेंसर में दिक्कत आ रही है। सेंसर खराब हो जाता है, तो वह कमरे के तापमान को समझ नहीं पाता। ऐसा वायरिंग ढीली होने पर भी हो सकता है। ज्यादा धूल या नमी की वजह से भी सेंसर ठीक से काम नहीं करता। इसी चलते बर-बार अपने आप ही एसी पर F1 लिखा आने लगता है।
इसका अर्थ है कि एसी की सर्विसिंग लंबे समय से नहीं हुई, अगर आपने इसकी सर्विंसिंग नहीं करवाई, तो यह टेम्प्रेचर समझ नहीं पाएगा, जिससे कमरा ठंडा नहीं होगा। एसी पर हमेशा F2 कोड लिखा आएगा और यह रिमोट यूज करने के बाद भी चेंज नहीं होगा।
बार-बार एसी में अगर FR लिख आ रहा है, तो इसका अर्थ है कि एसी की फिल्टर बहुत ज्यादा गंदा हो गया है। एयर फिल्टर में ज्यादा धूल जमा होने की वजह से कमरे को ठंडा करने में परेशानी फील कर रहा है। आपने अगर लंबे समय तक एसी का इस्तेमाल किया है और फिल्टर साफ करवाए बिना ही यूज करना शुरू कर दिया है, तो ऐसे साइन आ सकते हैं।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।