
Electricity Meter Blinking Light Explanation: हमारे घरों में लगे डिजिटल बिजली मीटर पर एक छोटी सी लाल लाइट हमेशा जलती-बुझती रहती है, जिसे हम सभी रोजाना देखते हैं। वहीं कई बार लोग इसे देखकर परेशान हो जाते हैं कि शायद मीटर में कोई खराबी है या बिजली का बिल ज्यादा आ रहा है। असल में, इस लाइट को इम्पल्स या कैलिब्रेशन लाइट कहा जाता है। यह लाइट आपके घर में हो रही बिजली की खर्च को इंटीकेट करता है।
अगर आप भी मीटर पर जलने वाली लाइट को देखकर परेशान हो जाती है, तो आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस लाइट का काम क्या होता है और कैसे करता है काम?

पहला सवाल जो मन में आता है कि बिजली मीटर पर लाइट क्यों जलती है? बिजली मीटर पर दिख रही लाल लाइट का काम यूनिट खपत को दिखाना है। अगर आप मीटर को ध्यान से देखेंगे, तो वहां 3200 imp/kWh या 1600 imp/kWh जैसा कुछ लिखा होगा। इसका मतलब यह है कि जब यह लाइट 3200 बार ब्लिंक करेगी, तब आपके मीटर में 1 यूनिट यानी1 kWh बिजली खर्च मानी जाएगी। यह लाइट एक सेंसर की तरह काम करती है जो बिजली की स्पीड को रिकॉर्ड करती है।
इसे भी पढ़ें- आपका बिजली कनेक्शन आज रात कट जाएगा; ऐसे मैसेज से खाली हो सकता है बैंक खाता, तुरंत बरतें सावधानी
बिजली मीटर पर लाइट की स्पीड आपके घर के इलेक्ट्रिक लोड पर निर्भर करती है। अगर आपके घर में हैवी डिवाइस जैसे कि AC, गीजर, वाटर हीटर या मोटर चल रहे हैं, तो यह लाइट बहुत तेजी से जलती-बुझती है। इसके विपरीत, यदि केवल एक LED बल्ब या पंखा चल रहा है, तो यह लाइट बहुत धीरे-धीरे ब्लिंक करेगी। यदि आप घर के सारे स्विच बंद कर दें, तो यह लाइट ब्लिंक करना बंद या स्थिर होकर जलती हैं, तो इसका मतलब, कि अभी कोई बिजली खर्च नहीं हो रही है।

आप इस लाइट का उपयोग करके अपने घर के डिवाइस की हेल्थ चेक कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, यदि आपको लगता है कि आपका पुराना फ्रिज बहुत ज्यादा बिजली खा रहा है, तो घर के अन्य सभी स्विच बंद कर दें और केवल फ्रिज चालू रखें।
अगर लाइट की ब्लिंकिंग बहुत तेज है, तो इसका मतलब आपकी जेब पर खर्च बढ़ने वाला है। इसके अलावा, यदि सब कुछ बंद करने के बाद भी लाइट तेजी से जल-बुझ रही है, तो यह वायरिंग में करंट लीकेज या बिजली चोरी का संकेत हो सकता है।
मॉर्डन मीटरों में लाल लाइट के अलावा कुछ अन्य छोटे इंडिकेटर भी होते हैं। जैसे Earth लाइट का जलना यह बताता है कि घर की वायरिंग में अर्थिंग की समस्या है, जिससे करंट लगने का खतरा रहता है। वहीं Reverse लाइट का मतलब है कि बिजली के तारों का कनेक्शन उल्टा लगा है।
इसे भी पढ़ें- घर में बार बार जाती है बिजली तो मीटर में हो सकती है यह समस्या
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।