Fri Mar 13, 2026 | Updated 01:31 AM IST
herzindagi
kitchen ceiling design ideas for modern look

किचन सीलिंग डिजाइन से ओल्ड स्टाइल घर भी लगेगा लग्जरी, 'फाइव स्टार' जैसा मॉडर्न लुक देने के लिए आप भी करें ट्राई

किचन को अगर आप अलग लुक देना चाहती हैं, तो सीलिंग डिजाइन पर खास फोकस करें। इसका फायदा यह होगा कि इसमें आप अलग-अलग तरह की लाइटिंग लगा सकती हैं। स्पॉट लाइट या एलईडी स्ट्रिप लाइट वाले सीलिंग डिजाइन आजकल ज्यादा ट्रेंड में है।
Editorial
Updated:- 2026-03-12, 19:18 IST

किचन सीलिंग के डिजाइन ही आपकी किचन को अच्छा लुक देते हैं। किचन छोटी हो या बड़ी अगर आप सीलिंग पर फोकस नहीं करेंगी, तो लाखों रुपये खर्च करने का भी कोई फायदा नहीं होगा। ऐसा इसलिए, क्योंकि बेकार सीलिंग डिजाइन से घर लग्जरी और मॉर्डन लुक नहीं नहीं देगा। आजकल लोग घर की सजावट के साथ-साथ किचन पर भी खास ध्यान देते हैं। घर का किचन ही आपके लग्जरी लाइफस्टाइल को दिखाया है। बड़े घरों में आपको मॉडर्न होम इंटीरियर के लिए फॉल्स सीलिंग, एलईडी लाइटिंग, वुडन पैनल और जिप्सम डिजाइन जैसे कई ऑप्शन देखने को मिलेंगे। आज के इस आर्टिकल हम आपको ओल्ड स्टाइल घर को मॉर्डन बनाने के लिए बेस्ट किचन सीलिंग डिजाइन के बारे में बताएंगे। यह आपकी किचन का लुक पूरी तरह से बदल देंगे।

वुडन पैनल सीलिंग

आप किचन को लग्जरी लुक देना चाहती हैं, तो आप वुडन पैनल सीलिंग लगा सकती हैं। आपकी किचन ओपन या मॉड्यूलर है, तो फिर तो आपको इस तरह की सीलिंग जरूर लगवानी चाहिए। इसमें पूरे स्पेस की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है। लकड़ी के टेक्सचर की वजह से किचन का लुक क्लासी लगता है। आजकल इसमें पीली या वार्म एलईडी लाइट का भी ऑप्शन आने लगा है। किचन के डिजाइन आइडिया आपके घर को अलग लुक देंगे।

  • आप स्ट्रिप पैनल डिजाइन, बॉक्स पैटर्न और क्रॉस या लाइन पैटर्न वाले डिजाइन बनवा सकती हैं।

kitchen ceiling designs

एलईडी स्ट्रिप लाइट सीलिंग

यह डिजाइन उनके लिए अच्छा है, जो सिंपल में क्लासी लुक चाहते हैं। इसमें सारा खेल एलईडी स्ट्रिप का होता है। सिंपल सीलिंग में इस तरह की लाइट पूरी लुक बदल देती हैं, लेकिन ध्यान रखें कि सीलिंग बनवाते हुए आपको एलईडी स्ट्रिप लगाने के लिए स्पेस रखना होगा। आप गोल, चौकोर, लंबाई या मोटाई में किस तरह से एलईडी स्ट्रिप लाइट लगाना चाहती हैं, इसपर यह निर्भर करता है।

इसे भी पढ़ें- ओपन किचन के साथ अटैच Living Room के डिजाइन आपके घर को देंगे मॉडर्न लुक, कम स्पेस में भी बड़ा दिखेगा आपका होम

modern kitchen ceilings

जियोमेट्रिक सीलिंग डिजाइन

बड़े घरों की किचन में आपको जियोमेट्रिक सीलिंग डिजाइन भी देखने को मिलेंगे। बड़े-बड़े होटल्स में भी इस तरह के डिजाइन ज्यादा पसंद किए जाते हैं। अगर आपको किचन को थोड़ा यूनिक और ट्रेंडी लुक देना है, तो आप इस पैटर्न में अलग-अलग लुक क्रिएट कर सकती हैं। जियोमेट्रिक में कई तरह के पैटर्न बनते हैं।

luxury kitchen ceilling designs

पेंडेंट लाइट के साथ सीलिंग

इस तरह की सीलिंग को बनवाने में ज्यादा खर्च नहीं आता, क्योंकि सारा लुक पेंडेंट लाइट पर निर्भर करता है। आप सीलिंग को प्लेन रखकर पेंडेंट लाइट के डिजाइन पर ध्यान दें। आप ऊपर की दीवार पर 3 अलग-अलग या 2 पेंडेंट लाइट वाले डिजाइन चुन सकती हैं। इससे किचन की लाइंटिग और भी अच्छी हो जाती है और किचन स्टाइलिश और कैफे जैसा लुक देता है।

इसे भी पढ़ें- कैबिनेट के ये डिजाइन छोटी किचन में भी हो जाएंगे फिट, कम स्पेस में और भी लग्जरी लगेगा आपका घर

kitchen ceiling trends

कलरफुल सीलिंग डिजाइन

आजकल इस तरह की सीलिंग का भी बड़ा ट्रेंड है। कलरफुल सीलिंग डिजाइन पर लोगों की नजर ज्यादा जाती है, क्योंकि इसमें लगी लाइ, कलर को ज्यादा पॉपअप करती हैं। अगर आपकी किचन का साइज बड़ा है, तो आप इस तरह की सीलिंग लगवा सकते हैं, लेकिन छोटी किचन में आपको यह अच्छा नहीं लगेगा। इसलिए डिजाइन का चयन सोच समझ करें। इस तरह के सीलिंग में लोग वेव डजाइन वाले आइडिया ज्यादा पसंद करते हैं। लग्जरी किचन डिजाइन पसंद करने वाले लोगों को यह पसंद आएगा।

colorful kitchen ceiling trends

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik, pinterest, amazon

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।