
किचन के साथ अटैच लिविंग रूम का डिजाइन आजकल सबसे ज्यादा ट्रेंड में है। इसकी खासियत यह है कि आपका बोरिंग घर भी मॉर्डन लगने लग जाता है। भले ही आपके घर में सजाने के लिए महंगी चीजें न हो, लेकिन लिंवीग रुम और किचन अैटच होते ही यह लग्जरी लुक देता है। आजकल बड़े-बड़े घरों में इस तरह के डिजाइन से कमरा तैयार किया जाता है। किचन ओपन होते ही घर का स्पेस बड़ा और खुला नजर आता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि किचन और लिविंग एरिया में दरवाजा नहीं दिया जाता, जिससे स्पेस आपस में बट जाते हैं। अगर आप भी अपने घर को नया लुक देना चाहती हैं और इंटीरियर डिजाइन के लिए ओपन किचन के साथ लिविंग रूम अटैच करना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको किचन के साथ अटैच Living Room के डिजाइनडिजाइन के बारे में विस्तार से बताएंगे।
इस तरह के किचन डिजाइन की खासियत यह है कि इसमें सोफा और किचन के बीच में डाइनिंग टेबल लगा दिया जाता है। डिजाइन में किचन और लिविंग रूम के बीच किचन आइलैंड जैसा भी बनाते हैं, जिसमें साइड में चेयर रखी जाती है, जिससे डाइनिंग टेबल के लिए अलग से स्पेस नहीं रखना पड़ता। आइलैंड के साथ 2 से 3 स्टूल रखकर लोग यहीं पर खाना खाते हैं।
इसे भी पढ़ें- ओपन किचन से हो गई हैं बोर? इन 3 स्मार्ट तरीकों से कम खर्च में दें सकती हैं 'क्लोज्ड लुक'

इसमें किचन को पूरी तरह से बंद भी नहीं किया जाता और अंतर दिखाने के लिए बीच में दीवार लगा दी जाती है। इसमें दीवार आधी ही लगाई जाती है, ताकि आर-पार खड़े होकर देखा जा सके। बैठने पर दीवार के दूसरी तरफ देखना मुश्किल होता है। इसकी खासियत यह है कि महिलाएं खाना बनाते हुए परेशान भी नहीं होती और ओपन किचन के साथ घर का लुक भी लग्जरी लगता है। महिलाओं को इस तरह की किचन ज्यादा पसंद आती है। किचन को अच्छा लुक देने के लिए आइडिया आपके काम आएगा।
इसे भी पढ़ें- पुरानी किचन भी दिखने लगेगी मॉर्डन, खुली किचन को बिना तोड़-फोड़ के इस तरह दे सकती हैं 'क्लोज्ड लुक'
आजकल घर को मॉर्डन लुक देने के लिए इस तरह के डिजाइन भी पसंद किए जा रहे हैं। इसकी खासियत यह कि इसमें ग्लास वाली दीवार बीच में लगा जाती है। इससे किचन पूरी तरह से बंद नहीं होता, लेकिन हल्का कवर हो जाता है। लिविंग रूम और किचन अटैच रहते हैं और धुंआ भी किचन से बाहर नहीं जाता। घर को ओपन लुक के साथ-साथ हल्का क्लोज लुक देना चाहती हैं, तो इसे लगवा सकती हैं।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, pinterest
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।