herzindagi
update old kitchen

किचन लगने लगी है बहुत ज्यादा पुरानी? बेहद कम खर्चे में इन 5 चीजों से दें एकदम न्यू लुक...हर कोई रह जाएगा देखता

Tricks to update old kitchen in new look with low budget: अगर आपकी भी किचन बहुत पुरानी हो चुकी है और आप उसे न्यू लुक देना चाहती है, तो आज हम आपको कुछ आइडियाज देने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आप कम बजट में अपनी किचन को खूबसूरत और नया बना सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-05-26, 19:16 IST

Kitchen renovation tips: किसी भी चीज को देखते या इस्तेमाल करते हुए मन भर जाता है। एक ही चीज को हर रोज देखकर हम बोर भी हो जाते हैं। ऐसे में समय के साथ हर चीज को अपडेट करना भी जरूरी होता है। फिर चाहे वो आपके ऑउटफिट हों कमरा हो या फिर किचन का लुक। यदि आप एक गृहणी हैं तो आपको रसोई में काम भी करना पड़ता होगा। ऐसे में सालों से आप जिस किचन को यूज करती आ रही हैं उसको देखकर अब आप बोर भी होने लगी होंगी। अब आपको लगता होगा कि क्यों न इसको तुड़वाकर नई किचन बनवा ली जाए। अगर आप ऐसा सोच रही हैं तो जरा ठहर जाइए!

यदि आपको अपनी किचन फीकी और पुरानी सी लगने लगी है, तो आपको इसे तोड़कर दोबारा बनवाने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आप अपनी आउट डेटेड किचन को अपडेट करके एकदम न्यू और फ्रेश लुक दे सकती हैं। हमारे द्वारा बताई गई ये चीजें आपकी किचन में जान डाल देंगी और आपकी पुरानी रसोई बेहद खूबसूरत दिखने लगेगी। आइए जान लेते हैं कैसे आप ओल्ड किचन को नया बना सकती हैं।

इन चीजों से पुरानी किचन दिखेगी नए जैसी

1 प्लांट्स लगाएं

अगर आप अपनी किचन को खूबसूरत और शुद्ध बनाना चाहती हैं, तो आप किचन में प्लांट्स जरूर लगाएं। इससे आपकी किचन बेहद सुंदर दिखने के साथ फ्रेश फील भी देगी। आप इनडोर प्लांट्स को किचन की खिड़की पर रखने के साथ हैंग भी कर सकती हैं। इससे आपकी किचन में काफी बदलाव नजर आएगा। पेड़-पौधों के बीच आपको भी खाना बनाते हुए अच्छा लगेगा।

kitchen renovation

2 वॉलपेपर चिपकाएं

अक्सर आपने देखा होगा किचन में खाना बनाते हुए निकलने वाला धुआं और तक मसालों आदि के छींटे से टाइल्स पर निशान और चिकनाई जम जाती है। आप इनकी काहे जितनी सफाई कर लें, लेकिन यह हटने का नाम नहीं लेते हैं। इसके लिए आजकल मार्केट में आयल फ्री वॉलपेपर खूब बिक रहे हैं। जिनको आप मंगवाकर खुद ही आसानी से चिपका सकती हैं। इनपर चिकनाई और दाग के निशान लगते नहीं और लगते भी हैं तो बहुत जल्दी साफ हो जाते हैं। वहीं ज्यादा गंदे होने पर आप इन्हें बदलकर न्यू लगा सकती हैं।

update old kitchen

3 हैंगिंग लाइट्स लगाएं

इसके अलावा आजकल बाजारों में और ऑनलाइन बेहद यूनिक हैंगिंग लाइट्स भी मिलने लगी हैं। ऐसे में आप उनसे भी अपनी पुरानी किचन को डेकोरेट कर सकती हैं। इन्हें आप किचन के एकदम सेंटर में एक लाइन में छोटी-बड़ी के हिसाब से लटका सकती हैं। यह डिम लाइट्स जलने पर आपकी किचन में रौनक ला देती हैं।

ये भी पढ़ें: छोटे किचन को बनाना है खूबसूरत तो ये टिप्स ट्राय करें

budget kitchen makeover

4 किचन ऑर्गनाइजर लगवाएं

आजकल ऑनलाइन आपको बहुत ही कम दाम में सामान रखने के लिए किचन ऑर्गेनाइजर मिल रहे हैं। ऐसे में आप इन्हें लगवाकर अपनी किचन में बिखरे रखने वाले डिब्बे-डिब्बियों को एक जगह लाइन से लगा सकती हैं। इससे आपकी रसोई की शोभा बढ़ेगी और साथ ही सामान बिखरा हुआ भी नजर नहीं आएगा। इसमें आपको कई डिजाइन और साइज मिल जाएंगे। जिन्हें आप अपनी किचन के साइज के हिसाब से ले सकती हैं।

ये भी पढ़ें: Smart Cooking Hacks: गर्मियों में ये 5 कुकिंग स्मार्ट हैक्स हर हाउसवाइफ्स को बना देंगे 'किचन क्वीन', आप भी करें ट्राई

small kitchen makeover

5 कलरफुल एक्सेसरीज़ लगाएं

आप बाजार में मिलने वाली कलरफुल एक्सेसरीज को लेकर किचन की वॉल और कैबिनेट पर हैंग कर सकती हैं। इससे भी आपकी किचन की सुंदरता में चार-चांद लग जाएंगे। 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik/Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।