herzindagi
summer cooking

Smart Cooking Hacks: गर्मियों में ये 5 कुकिंग स्मार्ट हैक्स हर हाउसवाइफ्स को बना देंगे 'किचन क्वीन', आप भी करें ट्राई

Useful kitchen hacks for summer: किचन में किसी भी काम को करने के लिए एक गृहणी को स्मार्ट तरीके से काम करना पड़ता है। तब जाकर हम झटपट काम को निपटा सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही हैक्स बताने जा रहे हैं जो कि एक हाउसवाइफ को किचन क्वीन बना देंगे।
Editorial
Updated:- 2025-05-20, 18:02 IST

हमें किसी भी काम को करने के लिए कुछ स्मार्ट तरीके अपनाने होते हैं। तब जाकर हम उस कार्य को सही ढंग से और जल्दी कर सकते हैं। यह बात तो आप सभी ने जरूर सुनी होगी कि कुकिंग करना एक कला है। जिसको हर कोई नहीं जानता है। वही  एक गृहणी को घर के हर काम को करने के लिए कुछ ट्रिक्स पता होने बेहद जरूरी हैं। जिसकी मदद से वो अपने घंटों के काम को मिनटों में निपटा सकती हैं।

वहीं गर्मियों के मौसम में किचन में काम करना एक बड़ा टास्क होता है। ऐसे में हमें घंटों रसोई में खड़े रहकर खाना बनाने का भी मन नहीं करता है। जिसके चलते हम ऐसी चीजों को खोजते हैं। जिनकी मदद से हम झटपट से अपने काम को करके किचन से बाहर निकल सकें। गर्मी के मौसम में ज्यादा देर किचन में काम करने से आपकी सेहत भी बिगड़ सकती है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ स्मार्ट किचन हैक्स लेकर आए हैं। जिनको हर हाउसवाइफ अपनाकर खुद को किचन क्वीन बना सकती हैं। इनको फॉलो करने से एक गृहिणी को गर्मियों में ज्यादा देर किचन में खड़े रखकर पसीना बहाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके बजाय वो मिनटों में अपना काम करके फ्री हो जाएगी। आइए जानें वो स्मार्ट तरीके।

गर्मियों में ये 5 कुकिंग हैक्स एक गृहिणी को बना देंगे 'किचन क्वीन'

1 प्री-कट सब्जियां

अगर आपको गर्मियों के मौसम में घंटों किचन में खड़े नहीं रहना है, तो ऐसे में आप दो से चार दिन की सब्जी को अपने कमरे में बैठकर काट लें। अब इनको किसी एयर टाइट पैकेट या फिर किसी बर्तन में रखकर और ऊपर से क्लिंग फॉइल से कवर करें। ऐसा करने से सब्जियां एकदम ताजी बनी रहेंगी।

cutting vegetables

2 पतले तले के बर्तन इस्तेमाल करें

गर्मियों में जल्दी खाना बनाने के लिए आप थोड़े पतले तले वाले बर्तनों का यूज करें। यह जल्दी गर्म हो जाते हैं और इनपर खाना जल्दी फ्राई और गर्म हो जाता हो जाता है। पकाने के लिए आप इनका यूज नहीं करें। अन्यथा आपकी सब्जी या अन्य डिश जल सकती है।

ये भी पढ़ें: ये छोटे-छोटे कुकिंग टिप्स आपके काम को बनाएंगे आसान

3 इंस्टेंट डिश का ज्यादा यूज

गर्मियों के मौसम में हर कोई ठंडी-ठंडी और कम तेल मसाले वाली चीजों का यूज करना पसंद करता है। ऐसे में आप ऑफिस ले जाने या घर में खाने के लिए कुछ इंस्टेंट डिश बनाकर रख सकती हैं। जैसे- पिसा हुआ या सूखा पुदीना रायते के लिए, चटनी, कचालू, या किसी डिश को बनाने के लिए, दही फेंटकर रखें लस्सी के लिए आदि।

cooking tips

4 कुकर वाली डिशेज बनाएं

गर्मी के मौसम में आप जहां तक हो कड़ाही के बजाय कुकर में खाना पकाएं। प्रेशर कुकर में जल्दी खाना बनकर तैयार हो जाता है। ऐसे में आपको घंटों किचन में खड़े रहकर पसीना नहीं बहाना पड़ता है। ऐसे में आप दाल-चावल, खिचड़ी, दलिया, तहरी आदि ऐसी चीजें बना सकती हैं।

pressure cooker benefits

5 फ्रूट्स पल्प निकालकर रखें

गर्मियों के मौसम में तरबूज, खरबूज, जामुन, आम ऐसे कई तरह के फल आते हैं। ऐसे में आप इनके पल्प निकालकर फ्रिज में स्टोर करके रख सकती हैं और जब भी आपका मीठा खाने का मन करे आप तुरंत दूध में इन्हें मिक्स करके आइसक्रीम जमा सकती हैं। 

ये भी पढ़ें: पॉपकॉर्न बनाने से लेकर आलू मैश करने तक ये कुकिंग टिप्स नहीं जानती होंगी आप!

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।