Tue Mar 10, 2026 | Updated 12:30 AM IST
herzindagi
how to peel garlic in 7 seconds easily

7 सेकंड में छील लेंगी लहसुन का छिलका, पानी या तेल के बिना इन हैक्स को करें फॉलो

लहसुन का स्वाद खाने को और भी लाजवाब बना देता है। दाल से लेकर सब्जी तक, कई लोग हर चीज में लहसुन डालना पसंद करते हैं, लेकिन जब भी लहसुन छीलने की बात होती है, हर महिला इससे पीछे भागती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-03-09, 17:17 IST

लहसुन छीलने में महिलाओं को इतना ज्यादा समय लग जाता है कि अक्सर वह इस आलस में लहसुन सब्जी में नहीं डालती।ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए लहसून छिलना और आलस वाला काम हो जाता है, क्योंकि उनके पास इतना समय नहीं होता। जो लोग रोज किचन में काम करते हैं, वह इस बात को अच्छी तरह से समझती होंगी कि लहसुन की छोटी-छोटी कलियों को छीलना में काफी समय लग जाता है। ऐसे में अगर किसी डिश के लिए ज्यादा लहसुन छीलना हो, तो कई बार महिलाएं सोचती हैं कि आज लहसुन डालते ही नहीं। ऐसे में बिना लहसुन के खाने का टेस्ट भी बदल जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको लहसुन छीलने के हैक्स बताएंगे। 7 मिनट में आप कैसे लहसुन छील सकती हैं, यह तरीका आपके रोज के काम को आसान बना देगा।

लहसुन कैसे छीलें जल्दी

  • डिब्बे में हिलाने वाला तरीका- इसके लिए आपको लहसुन को हाथों से दबाकर सभी कलियों को अलग कर लेना है।
  • इसके बाद इसे किसी ढक्कन वाले डिब्बे में बंद करना है और तेज-तेज हिलाना है।
  • ऐसा करने से ज्यादातर लहसुन का छिलका निकल जाएगा और कुछ छिलके ऊपर की तरफ से खुल जाएंगे।
  • इससे आप आसानी से कुछ ही सेकेंड में छिलके उतार लेंगी।

इसे भी पढ़ें- क्या आपका भी मूंग दाल का चीला बनाते समय फट जाता है? जानें बैटर बनाते समय कहां गलती कर रही हैं आप

garlic peeling hacks

हाथों से मसलें

  • लहसुन का छिलका जल्दी उतरता नहीं है, इसिए इसमें समय ज्यादा लगता है।
  • आप अगर इसे दोनों हाथों लेकर मसलेंगी, तो इसके छिलके हल्के-हल्के बाहर आ जाएंगे।
  • इसके बाद इसे पकड़कर आसानी से उतार दें।
  • इसके अलावा आप चाकू की चौड़ी साइड से हल्का दबा सकती हैं।
  • दबाते ही छिलका आसानी से निकल जाएगा।

इसे भीप ढ़ें- बच्चों को नहीं पसंद है शिमला मिर्च की सब्जी खाना? ये 3 रेसिपी बढ़ा देंगी स्वाद, हर रोज बनाने की करेंगे जिद्

easy garlic peeling methods

गर्म पानी का इस्तेमाल करें

  • इससे छिलका उतारने का अच्छा तरीका आपको नहीं मिलने वाला।
  • आप अगर चाहती हैं कि आसानी से उतर जाए, तो इसके लिए आप पहले एक बर्तन में पानी गर्म करें
  • पानी में नमक मिलाएं और इसमें लहसुन डाल दें।
  • 5 मिनट में पानी उबालने के बाद लहसुन को निकालें।
  • अब देखेंगी कि कुछ ही सेकंड में आप आसानी से लहसुन से छिलका उतार ले रही हैं।
  • यह लहसुन का छिलका उतारने का अच्छा तरीका है।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।