herzindagi
sour curd kitchen hacks

क्या रखे-रखे खट्टी हो गई है दही? फेंकने के बजाय करें ये 3 काम, बेकार नहीं जाएगी मेहनत

दही हमारे यहां भारत में सबसे ज्‍यादा खाई जाने वाली चीज है। ये न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि सेहत को भी कई फायदे पहुंचाता है। अक्सर लोगों की श‍िकायत होती है क‍ि दही में खटास आ गई है। ऐसे में हम आपको कुछ आसान से हैक्‍स के बारे में बता रहे हैं ज‍िससे दही की खटास को काफी हद तक कम क‍िया जा सकता है।
Editorial
Updated:- 2026-01-22, 12:28 IST

Kitchen hacks: हमारे यहां भारतीय रसोई में खाने पीने की कई चीजें माैजूद हैं। ये न स‍िर्फ खाने में स्‍वाद‍िष्‍ट होती हैं बल्‍क‍ि हमारी सेहत को भी जबरदस्‍त फायदे पहुंचाती हैं। दही भी उन्‍हीं में से एक है। दही से हम कढ़ी, लस्‍सी, रायता, मिष्टी दोई जैसी कई रेस‍िपीज बना सकते हैं, लेक‍िन कई लोगों को शि‍कायत रहती है क‍ि अगर दो द‍िन से ज्‍यादा हो जाए तो दही में खट्टापन आ जाता है। इसके बाद न तो ये खाने लायक होती है और न ही कोई ड‍िश बनाने में इसका इस्‍तेमाल क‍िया जा सकता है।

ऐसे में अक्सर लोग दही फेंक देते हैं, लेक‍िन क्‍या आप जानती हैं क‍ि कुछ क‍िचन हैक्‍स ऐसे भी हैं ज‍िन्‍हें अपनाकर खट्टी दही को दोबारा मीठा भी कर सकती हैं? जी हां, हम आपको उन आसान हैक्‍स के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं-

curd

खट्टी क्यों हो जाती है दही?

दही में अच्छे बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो दूध को दही में बदल देते हैं। यही बैक्टीरिया समय के साथ दही में एसिड बढ़ाने का काम करते हैं। अगर ये दही ज्यादा देर तक बाहर रखी रहे या मौसम बहुत गर्म हो तो ये बैक्टीरिया ज्यादा एक्टिव हो जाते हैं। इससे दही खट्टी हो जाती है।

यह भी पढ़ें- क्या आपको भी पसंद है तीखा और चटपटा Veg Laphing? बनाते समय न करें ये गलत‍ियां, वरना ब‍िगड़ सकता है स्‍वाद

पानी मिलाकर खट्टापन कम करें

अगर दही ज्‍यादा खट्टी हो गई है तो ये तरीका आपके काम आ सकता है-

  • एक कटोरी दही लें
  • उसमें आधा गिलास साफ पानी मिला दें
  • अब इसे करीब ए‍क घंटे के लिए फ्रिज में रख दें
  • इसके बाद इसे बाहर न‍िकालें और ऊपर का पानी अलग कर दें

ऐसा करने से दही की खटास काफी हद तक कम हो जाती है और टेक्सचर भी फिर से स्मूद और क्रीमी लगने लगता है।

sour curd kitchen hacks (1)

केले के छिलके का करें इस्तेमाल

ये एक कम जाना-पहचाना लेकिन दही का खट्टापन कम करने का असरदार तरीका हो सकता है-

  • एक साफ केले का छिलका लें
  • उसे खट्टी दही में डाल दें
  • 10 से 15 मिनट बाद छिलके को बाहर निकाल दें

केले का छिलका दही में मौजूद ज्यादा एसिड को धीरे-धीरे सोख लेता है। इससे दही की खटास कम हो जाती है। दही बिल्कुल मीठी तो नहीं होती, लेकिन खाने लायक जरूर हो जाती है।

यह भी पढ़ें- Vegetable Storage Tips: हरी सब्जियों को स्टोर करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके, 10 द‍िनाें तक ताजगी रहेगी बरकरार

मिश्री से स्वाद को बनाएं बेहतर

अगर आप दही का रायता या कोई स्‍वीट्स बनाना चाहती हैं तो मिश्री भी एक अच्छा ऑप्शन है-

  • एक कटोरी खट्टी दही में एक से दो चम्मच पिसी हुई मिश्री मिला दें
  • अच्छे से इसे फेंट लें

मिश्री दही की खटास को कम करने में मदद क‍रेगा। इससे स्वाद भी काफी बेहतर हो जाता है।

तो अगर अगली बार आप खट्टी दही को फेंकने जा रही हैं तो ये हैक्‍स अपनाकर जरूर देखें। इससे दही का स्‍वाद एकदम सही हो जाएगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।