herzindagi
flour storage tips

Flour Storage Tips: आटे को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, नहीं लगेंगे घुन

Tips To Store Flour: हमारे यहां भारतीय रसोई में आटे का इस्‍तेमाल सबसे ज्‍यादा होता है। ज्‍यादातर लोगों को रोट‍ियां खानी ही पसंद होती है। हालांक‍ि, कई बार लोगों की श‍िकायत होती है क‍ि आटे में कीड़े जल्‍दी लग जाते हैं। ऐसे में हम आपको कुछ आसान से ट‍िप्‍स दे रहे हैं, ज‍िससे आटा लंबे समय तक फ्रेश रहेगा।
Editorial
Updated:- 2026-02-09, 12:53 IST

Flour Storage Tips: हमारे यहां भारतीय रसाेई में अगर कोई चीज सबसे ज्‍यादा बनाई जाती है तो वो रोटी ही है। रोटी के ब‍िना खाना अधूरा सा लगता है। आटे से बनने वाली रोटी खाने से हमारी सेहत को भी जबरदस्‍त फायदे म‍िलते हैं। हालांक‍ि, कई बार लोगों को श‍िकायत रहती है क‍ि आटा कुछ ही दिनों में खराब होने लगता है।

कहीं उसमें घुन पड़ने लग जाते हैं, तो कहीं बदबू आने लगती है। इसकी सबसे बड़ी वजह आटे को गलत तरीके से रखना होता है। अगर आटे की स्टोरेज सही हो, तो ये महीनों तक फ्रेश बनी रहती है। हम आपको आटा स्‍टोर करने के कुछ खास तरीके बता रहे हैं ज‍िससे आटा लंबे समय तक फ्रेश रहेगा। आइए जानते हैं-

flour storage tips (2)

एयरटाइट डिब्बे में रखें आटा

आटे को हमेशा ऐसे डिब्बे में रखना चाहिए, जिसमें हवा ब‍िल्‍कुल भी न आती हाे। खुली जगह या ढीले ढक्कन में आटा रखने से जल्‍दी खराब हो जाता है। इससे उसमें गांठें पड़ जाती हैं और कई बार तो कीड़े भी लग जाते हैं। इसके ल‍िए आप कांच के जार, अच्छे प्लास्टिक कंटेनर या टाइट ढक्कन वाले स्टील के डिब्बे रख सकती हैं।

यह भी पढ़ें- क्या रखे-रखे खट्टी हो गई है दही? फेंकने के बजाय करें ये 3 काम, बेकार नहीं जाएगी मेहनत

ठंडी जगह पर रखें आटा

आटे को कभी भी गैस, चूल्हे या जहां पर धूप आती हो, वहां नहीं रखना चाह‍िए। ज्यादा गर्मी और नमी से आटे की क्वालिटी खराब हो जाती है। आटे को आप किचन की अलमारी या ऐसी जगह रख सकती हैं जो जगह ठंडी हो और वहां नमी न आती हो।

हर बार इस्तेमाल के बाद ठीक से बंद करें ढक्‍कन

कई बार लोग आटे का पैकेट खोलकर यूं ही रख देते हैं। आपकी इसी आदत से आटा जल्‍दी खराब हो जाता है। अगर पैकेट में ही आटा रखती हैं, तो उसे क्लिप या रबर से अच्छी तरह से बंद कर दें। डिब्बे में रखने पर ढक्कन कसकर लगाएं।

यह भी पढ़ें- Kitchen Hacks: क्‍या ब‍िना पानी के भी उबल सकते हैं आलू? आज ही आजमाएं ये सीक्रेट ट्र‍िक

flour storage tips (1)

जरूरत से ज्यादा आटा न खरीदें

अगर घर में आटे की खपत कम है, तो बहुत ज्यादा आटा खरीदने से बचना चाह‍िए। थोड़ी-थोड़ी मात्रा में आटा खरीदने से उनमें फ्रेशनेस बनी रहती है। इससे आटे के खराब होने का डर भी कम रहता है।

यह भी पढ़ें- Kitchen Hacks: गैस चूल्हे पर जम गई है जिद्दी चिकनाई? इन 2 घरेलू नुस्खों से मिनटों में शीशे जैसा चमक उठेगा स्टोव

आटे में घुन लगना या उसका खराब होना कोई बड़ी समस्या नहीं है, बस आपको उसे स्‍टोर करने का सही तरीका मालूम होना चाह‍िए। हमने आपको ऊपर कुछ ट‍िप्‍स द‍िए हैं। अगर आप उसे अपनाती हैं, तो आटा लंबे समय तक फ्रेश रहेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।