
मूंग दाल का चीला अगर फट रहा है, तो इसकी सबसे बड़ी गलती बैटर सही नहीं होना हो सकता है। पहली बार चीला बना रहे लोग, अक्सर वीडियो देखकर या किसी से पूछकर बनाते हैं। ऐसे में उन्हें सही से आइडिया नहीं लग पाता कि बैटर कैसा होना चाहिए। अगर आप बार-बार चीला का बैटर तैयार कर रही हैं, फिर भी चीला फट रहा है, तो आपको कुछ टिप्स फॉलो करना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिसकी मदद से अगर आप चीला बनाएंगी, तो यह कभी नहीं फटेगा।
इसका सबसे बड़ा कारण बैटर का पतला होना हो सकता है। अगर चीले का घोल ज्यादा पतला हो गया है, तो यह तवे पर रुकेगा नहीं। अगर यह रुक भी गया, तो पलटते समय फट जाएगा, क्योंकि यह तवे पर जम नहीं पाएगा।
कई बार लोग मिक्सी में दाल को पूरी तरह से पीसते नहीं। ऐसे में अगर दाल बहुत ज्यादा दरदरी होगी, तो यह जमेगा नहीं। ऐसे में मोटी पिसी दाल से चीला बनाना मुश्किल हो जाता है। यह खाने में भी उतना स्वाद नहीं देता। इसलिए, कोशिश करें कि दाल को अच्छे से पीस लें। इससे चीला अच्छा बनता है।
इसे भी पढे़ं- पराठे नहीं बनेंगे सख्त और ड्राई, आटा गूंथने से लेकर सेंकने के ये ट्रिक्स आएंगे काम

कई लोग दाल को 2 से 3 घंटे भिगोकर ही पीसने लग जाते हैं। इस तरह आप कभी चीला नहीं बना पाएंगी। कच्ची दाल सेहत के लिए भी अच्छी नहीं होती। इसे अगर आप पूरी रात पानी में भिगोकर रखेंगी और सुबह तवे पर फैलाएंगी, तो इससे सही तरीके से चीला बनाना आसान होता है। दाल अगर अच्छी तरह भीगी नहीं होगी, तो वह ठीक से पीसेगी नहीं और चीला कमजोर रहेगा।
चीला के फटने का कारण तवा भी हो सकता है। अगर तवा सही से गर्म नहीं होगा, तो बहुत ठंडे या बहुत ज्यादा गरम तवे पर चीला डालने से चिपक जाता है। ऐसे में अगर आप इसी तवे पर बार-बार चीला बनाने की कोशिश करती रहेंगी, तो यह फटता ही रहेगा।
अगर आप चाहती हैं कि चीला फटे नहीं, तो आपको तवे पर तेल की कुछ बूंदे डालने के बाद इसपर पानी डालकर कपड़े से साफ करना चाहिए। इसके बाद तवे पर चीला का बैटर डालेंगी, तो यह सही से फैलेगा और फटेगा नहीं। इससे बनाने का फायदा यह है कि नॉन-स्टिक तवे का उपयोग करती हैं, तो तेल भी ज्यादा नहीं लगेगा। इसलिए यह हेल्दी होता है।
इसे भी पढ़ें: सॉफ्ट और फूली-फूली नहीं बनती रोटियां तो अपनाएं ये टिप्स

एक कारण चीला को पलटना भी हो सकता है। अगर सब कुछ अच्छे से तैयार किया है और इसके बाद भी चीला फट रहा है, तो इसका कारण चीला को जल्दी पलटना हो सकता है। अगर एक तरफ से चीला टाइट नहीं हुआ है, तो यह पलटते ही फट जाएगा।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।