
सर्दियों का मौसम हो और गरमा-गरम मूली के पराठे न बनें, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। मूली के पराठे स्वाद में जितने लाजवाब होते हैं उन्हें बनाना उतना ही बड़ा टास्क लगता है। अक्सर लोगों की सबसे बड़ी शिकायत यही होती है कि पराठे बेलते समय फट जाते हैं या मूली पानी छोड़ देती है जिससे आटा गीला हो जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। बस कुछ छोटी मगर जादुई ट्रिक्स अपनाकर आप बिल्कुल गोल, फूले हुए और बिना फटे मूली के पराठे बना सकते हैं।
मूली में बहुत अधिक मात्रा में नैचुरल पानी होता है। अगर आप इसे सीधे आटे में भरेंगे तो पराठा पक्का फटेगा। सबसे पहले मूली को कद्दूकस करें और उसमें थोड़ा सा नमक मिलाकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। नमक डालने से मूली अपना सारा पानी छोड़ देगी।

इसके बाद, एक सूती कपड़े में मूली को डालकर उसे अच्छी तरह निचोड़ लें। यह सबसे जरूरी स्टेप है। निचोड़े हुए इस पानी को फेंकें नहीं बल्कि इसी पानी से आटा गूंथ लें। इससे पराठे का स्वाद और बढ़ जाएगा।
यह भी पढ़ें- Methi Paratha Hack: मेथी पराठा बनेगा इतना नरम कि मुंह में घुल जाए! फॉलो करें आटा गूंथने के ये जादुई नुस्खे
पराठे फटने का दूसरा बड़ा कारण होता है सख्त आटा। मूली के पराठे के लिए आटा हमेशा नरम और लचीला होना चाहिए। आटा गूंथते समय उसमें थोड़ा सा तेल और चुटकी भर नमक जरूर डालें।
आटा गूंथने के बाद उसे कम से कम 20 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें। इससे आटे में ग्लूटेन बनता है जो उसे खिंचाव देता है। जब आटा लचीला होगा तो बेलते समय वह फटेगा नहीं और स्टफिंग को अच्छे से अंदर समा लेगा।
यह भी पढ़ें- पनीर-प्याज पराठा बेलते वक्त बार-बार फट जाता है? बिना आटा लगाए अपनाएं ये 3 आसान हैक्स
अगर मूली को निचोड़ने के बाद भी आपको लगता है कि मसाला थोड़ा गीला है तो यह 'सीक्रेट ट्रिक' आपके बहुत काम आएगी। मूली के मसाले में 1-2 चम्मच भुना हुआ बेसन या सत्तू मिला दें। बेसन या सत्तू मूली की बची हुई नमी को सोख लेता है।

साथ ही, मसाला तैयार करते समय नमक बिल्कुल आखिरी में डालें जब आप पराठा बेलने जा रहे हों। अगर आप पहले से नमक डालकर मसाला रख देंगे, तो मूली फिर से पानी छोड़ देगी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।