herzindagi
how to make paneer pyaz paratha easily without spoiling

पनीर-प्याज पराठा बेलते वक्त बार-बार फट जाता है? बिना आटा लगाए अपनाएं ये 3 आसान हैक्स

पनीर-प्याज पराठा बनाने में अक्सर परेशानी होती है, क्योंकि यह कभी बेलन पर चिपक जाता है और फट जाता है। इसे बार-बार ठीक करने में समय भी ज्यादा लग जाता है।
Editorial
Updated:- 2025-09-08, 13:24 IST

अक्सर लोग पराठा बार-बार फट जाने की वजह से बनाना पसंद नहीं करते। इसका कारण यह है कि लोगों को इसे बनाने का सही तरीका नहीं पता होता। स्टफ पराठा बनाने में सबसे ज्यादा दिक्कत तब होती है, जब स्टफ गीला हो। पनीर और प्याज ऐसी चीजें हैं, जो पानी छोड़ती हैं। ऐसे में अगर आप इसमें नमक और धनिया मिलाते हैं, तो यह और भी ज्यादा गीला हो जाता है। अगर आपको इसे बनाने का सही तरीका नहीं पता होगा, तो परेशानी जरूर होगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको पनीर-प्याज पराठा बनाने के कुछ हैक्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप पराठा बिना फटे आसानी से बना पाएंगी।

पनीर-प्याज पराठा बनाने के लिए आटा सही गूंथे

पराठा बनाने में आटा सही गूंथना बहुत जरूरी होता है। अगर आटे को आप सही से नहीं गूंधेंगी, तो पराठा फटेगा ही। कई लोग आटा टाइट गूंथते हैं, ऐसे में जब वह स्टफ भरकर लोई बनाते हैं और बेलन से बेलते हैं, तो तुरंत लोई फट जाती है। इसलिए जरूरी है कि आप इन बातों का ध्यान रखें।

stuffed paratha tips

पराठे के लिए आटा कैसा होना चाहिए

पनीर-प्याज पराठा बनाने के लिए आटा थोड़ा गीला होना चाहिए। क्योंकि गीले आटे से लोई फटेगी नहीं। आप जब बेलन से स्टफ पराठा बेलेंगी, तो यह बाहर नहीं आएगा। आटा बहुत ज्यादा गीला न करें, लेकिन इतना गीला होना चाहिए कि बेलना आसान हो।

इसे भी पढे़ं- पराठे नहीं बनेंगे सख्त और ड्राई, आटा गूंथने से लेकर सेंकने के ये ट्रिक्स आएंगे काम

पनीर-प्याज के स्टफ का ध्यान रखें

अगर स्टफ बहुत ज्यादा गीला है, तो आपको दिक्कत होगी। अगर आप आटा गीला भी गूंधेंगी, तो इसे फटने से बचाना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए अगर पनीर घर का है, तो इसे कपड़े में डालकर अच्छे से पानी निचोड़ लें। इसके साथ ही प्याज डालने के बाद स्टफ को बहुत देर तक न छोड़ें। पनीर में प्याज तभी मिलाएं, जब आपको पराठा तुरंत बनाना हो। स्टफ तैयार करने के बाद इसे ज्यादा देर तक न रखें।

how to make paneer pyaz paratha easily without spoiling

अगर स्टफ गीला हो गया है, तो क्या करें?

अगर स्टफ गीला हो गया है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। पराठा बनाने के लिए आपको ज्यादा परथन (आटा) नहीं लगाना होगा। इसके लिए पहले 2 अलग-अलग रोटियां बेल लें। अब पनीर-प्याज का गीला स्टफ एक रोटी पर फैला दें। इसके बाद दूसरी रोटी को इसके ऊपर रखकर चिपका दें। अब ऊपर हल्का आटा छिड़कें और हल्के हाथ से बेलें। इससे दोनों रोटियां स्टफ के साथ चिपक जाएंगी और पराठा बनाना भी आसान हो जाएगा। पराठा बनाने के लिए अगर आप  नॉन-स्टिक तवे का उपयोग करती हैं, तो तेल भी ज्यादा नहीं लगेगा। 

इसे भी पढ़ें: सॉफ्ट और फूली-फूली नहीं बनती रोटियां तो अपनाएं ये टिप्स

easy paneer onion parathas

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।