Sat Mar 14, 2026 | Updated 01:41 AM IST
herzindagi
image

Kitchen Hanging Storage Ideas: अपनाएं ये 5 हैंगिंग स्टोरेज आइडियाज, छोटी किचन भी दिखेगी सुपर स्पेशियस

Hanging Storage Ideas For Kitchen: अगर आप अपनी किचन को ऑर्गेनाइज और बड़ा दिखाना चाहती हैं, तो Hanging Storage परफेक्ट सॉल्यूशन है। आज के इस लेख में हम आपको 5 ऐसे स्मार्ट हैंगिंग स्टोरेज आइडियाज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी किचन को बदल सकता है।       
Editorial
Updated:- 2026-03-13, 20:09 IST

Kitchen Storage Ideas: किचन चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हो, सामान रखने के लिए जगह हमेशा कम ही पड़ती है। अब ऐसे में अक्सर लोग छोटी किचन में कैबिनेट और अलमारियों की कमी के कारण परेशान रहते हैं, जिससे स्लैप पर सामान बिखरा रहता है और किचन अस्त-व्यस्त नजर आती है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि आपकी किचन की खाली दीवारें और कैबिनेट के नीचे का हिस्सा जगह बचाने का परफेक्ट समाधान है। यहां पर आप हैगिंग स्टोरेज का इंतजाम कर सकती है। यह एक ऐसा स्मार्ट तरीका है जो न केवल आपके डिब्बों और बर्तनों को सही रखने में मदद करता है बल्कि आपकी छोटी सी रसोई सुपर स्पेशियस और मॉडर्न लुक भी देता है।

आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे हैगिंग स्टोरेज आइडिया के बारे में बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपनी रसोई को सुपर स्पेशियस बना सकती हैं।

टियर हैंगिंग बास्केट (Multi-tier Hanging Baskets)

Multi-tier Hanging Baskets

अक्सर किचन में जो इसे अस्त-व्यस्त रखता है वह है सब्जियों को सही से रखना। प्याज, आलू, लहसुन या फल ऐसी चीजें हैं जो किचन बास्केट में रखने पर काफी जगह घेरती हैं। साथ ही इन्हें रखने और निकालने में भी दिक्कत होती है। अगर आप इससे बचना चाहती हैं, तो तीन लेयर तार वाली हैंगिंग बास्केट का इस्तेमाल कर सकती हैं, जिसे छत या किसी हुक से लटकाया जा सके। इससे आपकी जमीन या स्लैब की जगह बिल्कुल बच जाती है।

पेगबोर्ड वॉल ऑर्गनाइजर (Pegboard Wall)

Pegboard Wall kitchen rack

अगर आपकी किचन में दीवार खाली है, तो एक पेगबोर्ड लगाना सबसे समझदारी भरा काम है। पेगबोर्ड एक छेद वाला बोर्ड होता है जिसमें आप अपनी जरूरत के हिसाब से हुक, छोटी टोकरियां और शेल्फ कहीं भी फिट कर सकते हैं। इसमें आप करछुल, कड़ाही, कैंची और यहां तक कि छोटे मसालों के डिब्बे भी लटका सकते हैं। यह सब कुछ आंखों के सामने रखता है, जिससे खाना बनाते समय सामान ढूंढने की मेहनत बचती है और काउंटर खाली रहता है।

इसे भी पढ़ें- ओल्ड किचन में कैबिनेट नहीं बने हैं तो क्या हुआ? इन टिप्स की मदद से बिना तोड़फोड़ के नए लुक जैसा बदलाव कर सकती हैं आप

मैग्नेटिक नाइफ और मसाला स्ट्रिप (Magnetic Strips)

Magnetic Strips

चाकुओं को स्टैंड में रखने या दराज में भरने के बजाय दीवार पर एक मैग्नेटिक स्ट्रिप लगाएं। यह स्ट्रिप न केवल चाकुओं को मजबूती से पकड़ कर रखती है बल्कि आप इस पर छोटे स्टील के मसालों के डिब्बे भी चिपका सकते हैं। यह देखने में बहुत ही आकर्षक लगता है और आपकी किचन की दराजों में काफी जगह खाली कर देता है। यह छोटी किचन के लिए एक प्रोफेशनल और क्लीन लुक देने वाला हैक है।

अंडर-कैबिनेट हैंगिंग बास्केट और हुक (Under-Cabinet Storage)

Under-Cabinet Storage

कैबिनेट के अंदर तो सामान होता ही है, लेकिन उसके नीचे की खाली जगह अक्सर बेकार चली जाती है। आप कैबिनेट के निचले हिस्से में अंडर-कैबिनेट रैक लगा सकती हैं। यहां आप चाय के कप, चॉपिंग बोर्ड या पेपर टॉवल रोल लटका सकते हैं। इससे स्लैब पर रखा सामान कम हो जाता है और आपकी काम करने वाली जगह पूरी तरह खाली और साफ नजर आती है।

बर्तन लटकाने के लिए पॉट रैक (Ceiling or Wall Pot Racks)

Ceiling or Wall Pot Racks

बड़ी कड़ाही, कुकर और पैन कैबिनेट में सबसे ज्यादा जगह लेते हैं। इसके बजाय किचन की किसी एक दीवार पर या विंडो के ऊपर मेटल रॉड लगाएं और एस-हुक की मदद से बर्तनों को लटका दें। यह न केवल स्टोरेज की समस्या हल करता है बल्कि आपकी किचन को एक विंटेज और स्टाइलिश लुक भी देता है।

इसे भी पढ़ें- Kitchen Storage Tips: किचन को साफ दिखाने से लेकर सामान को व्यवस्थित रखने तक, ये 5 हैक्स आएंगे काम

अगर आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे शेयर करें। रेसिपी से जुड़े आर्टिकल को पढ़ने के लिए जुड़े रहे हर जिंदगी के साथ।

Image Credit- Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
क्या दीवार पर सामान लटकाने से किचन छोटी और भरी-भरी नहीं दिखेगी?
किचन बड़ी दिखती है, तो इसके लिए हुक्स का इस्तेमाल कर सकती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।