herzindagi
 decorate your kitchen with old bottles and jars

पुरानी बोतलों और डिब्बों से सजाएं अपना किचन, बिना पैसे खर्च किए इन 5 DIY ट्रिक्स से दें अपनी रसोई को पर्सनल टच

क्या आपको पता है कि आपके स्टोर रूम में पड़ी पुरानी कांच की बोतलें और प्लास्टिक के डिब्बे आपके किचन का हाल बदल सकती हैं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से... 
Editorial
Updated:- 2026-01-16, 18:43 IST

किचन घर की वो जगह होती है, जहां हम अपना काफी समय बिताते हैं। अक्सर हम अपनी रसोई को सुंदर बनाने के लिए महंगे ऑर्गनाइजर और जार खरीदने की योजना बनाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके स्टोर रूम में पड़ी पुरानी कांच की बोतलें और प्लास्टिक के डिब्बे आपके किचन का हाल बदल सकते है। जी हां, ऐसे में इन तरीकों के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमरा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि ऐसे कौन-से 5 आसान DIY ट्रिक्स हैं, जिनसे आप अपनी रसोई को एक 'पर्सनल टच' दे सकते हैं। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

कैसे सजाएं घर की रसोई?

अगर आपके पास जैम, सॉस या कॉफी की पुरानी कांच की बोतले हैं तो इन्हें फेंकने के बजाय उन्हें धोकर सुखा लें। इनके ढक्कन को एक ही रंग का रंगे जैसे- गोल्डन या मैट ब्लैक में पेंट करें। ऐसे में आप बोतलों पर चॉकबोर्ड स्टिकर लगाकर मसालों के नाम लिखें। एक जैसे दिखने वाले ये जार आपकी किचन शेल्फ को एक प्रोफेशनल और विंटेज लुक देंगे।

decore with bottles (3)

 घी या मिल्क पाउडर के खाली टीन के डिब्बे भी काम आ सकते हैं ऐसे में आप इनके चारों ओर जूट की रस्सी लपेट लें या आप पुराने रंगीन कपड़े से इन्हें कवर कर लें। बता दें, ये खूबसूरत होल्डर चम्मच, कांटे और चाकू रखने के काम आएंगे। आप 3-4 डिब्बों को एक साथ जोड़कर एक बड़ा यूटेंसिल स्टैंड भी बना सकते हैं। ये आपकी रसोई को एक अच्छा लुक दे सकता है। 

इसे भी पढ़ें - बच्चा नहीं खाता दाल? इसके पानी और पेस्ट से बनाएं ऐसी चीजी बॉल्स कि बच्चे मांग-मांग कर खाएंगे

 अगर आपके पास सॉफ्ट ड्रिंक की पुरानी प्लास्टिक बोतले हैं तो आप उन्हें बीच से काटकर उनमें मिट्टी भर लें। इनमें पुदीना, धनिया या मिर्च जैसे छोटे पौधे लगाएं। इन बोतलों को अपनी खिड़की के पास एक रस्सी की मदद से लटका दें। यह न केवल रसोई में हरियाली लाएगा, बल्कि आपको ताजी जड़ी-बूटियां भी मिलेंगी।

decore with bottles

अगर आपके किचन में जगह काफी कम है, तो आप छोटे प्लास्टिक के डिब्बों के ढक्कन पर एक मजबूत चुंबक लगा दें। इनमें हल्के मसाले भरकर आप इन्हें फ्रिज की साइड की दीवार पर चिपका सकते हैं। यह दिखने में बहुत आधुनिक लगता है और काउंटर टॉप पर जगह भी खाली रखता है।

बता दें कि जिन कपों के हैंडल थोड़े ढीले हो गए हैं या जिनका सेट अधूरा है, उन्हें सिंक के पास रखें। इनमें आप बर्तन धोने वाला ब्रश या स्क्रबर रख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें - बाहर से कुरकुरे और अंदर से सॉफ्ट, ब्रेड और भुनी मूंगफली से बनाएं ये खास पकौड़े; मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।