
अक्सर माताओं की सबसे बड़ी शिकायत ये होती है कि उनके बच्चे दाल नहीं खाते बल्कि दाल के नाम पर वह मुंह बनाना शुरू कर देते हैं। जबकि दाल में प्रोटीन पाया जाता है जो सेहत के लिए बेहतर अच्छा होता है। अगर आपका बच्चा भी कटोरी भरकर दाल नहीं खाता तो आप अपनी दाल को परोसने के अंदाज को बदल सकती हैं। जी हां, आप दाल के पानी से चीज दाल बॉल्स तैयार कर सकती हैं। यह न केवल स्वाद में अच्छी होती हैं बल्कि सेहत के लिए भी बहुत उपयोगी होती हैं। ऐसे में इसे बनाने की विधि के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि दाल से चीज बॉल्स बनाना चाहती हैं तो इसे बनाने की रेसिपी क्या है। पढ़ते हैं आगे...
इसके लिए आपके पास दाल का पानी, ब्रेड क्रम या सूजी, कद्दूकस किया हुआ पनीर, उबले हुए आलू, बारिक कटी हुईं सब्जियां जैसे - शिमला मिर्च, प्याज आदि, मिर्च मसाले आदि का होना बेहद जरूरी है।

अब आप सबसे पहले दाल के पेस्ट को एक बड़े बर्तन में निकालें और उसमें उबले हुए आलू मिलाएं। आलू बांधने का काम करेंगे और बच्चों को दाल का पता भी नहीं चलेगा।
अब इसमें बारिक कटी हुई सब्जियां डालें। सब्जियां बहुत ज्यादा बारीक होनी चाहिए, जिससे बच्चे निकाल न पाएं। अब इसमें स्वाद अनुसार नमक और चाट मसाला मिला लें।
इसे भी पढ़ें -फ्रिज खोलते ही आती है सब्जियों की महक? बस एक टुकड़ा 'कोयला' और 'अखबार' दूर कर देगा महीनों पुरानी बदबू
बच्चों को पिज़्ज़ा वाला स्वाद पसंद आता है इसलिए थोड़ा सा ओरिगनो और चिली फ्लेक्स जरूर मिलाएं। अगर मिक्सर थोड़ा सा गीला हो जाए तो इसमें ब्रेड क्रम भी मिला सकते हैं या भुनी हुई सूजी भी मिला सकते है। इससे बॉल्स बाहर से बेहद कुरकुरे बनेंगे।
अब इस मिक्सचर की छोटी-छोटी लोई बनाएं। हर बॉल के बीच में चीज का छोटा टुकड़ा रखें। साथ में पनीर भरें। इसे अच्छे तरीके से बंद करके बोल का आकार दे दें।

सेहत के लिए इन्हें कम तेल में सेंकना और फ्राई करना एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। ऐसे में आप एयर फ्राई कर सकती हैं। बता दें कि जब बच्चे इन बॉल्स को तोड़ेंगे तो अंदर से निकलने वाला पिघला हुआ चीज उन्हें टेस्टी लगेगा। उन्हें लगेगा कि वे कोई नई डिश खा रहे हैं। जबकि वास्तव में यह दाल के पानी और सब्जी की नई रेसिपी होगी।
इसे भी पढ़ें - टिन के डिब्बे को आग पर सीधे न रखें, जानें बिना गैस जलाए जमे हुए घी को पिघलाने के 3 सुरक्षित और जादुई तरीके
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/pinterest
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।