
आज के दौर में गार्डनिंग का शौक किसे नहीं होता? घर की बालकनी या खिड़की पर रखे हरे-भरे पौधे न केवल ताजी हवा देते हैं बल्कि मानसिक शांति भी प्रदान करते हैं। अक्सर लोग गार्डनिंग शुरू तो करना चाहते हैं, लेकिन महंगे गमले और सामान देखकर कदम पीछे खींच लेते हैं। यदि आप भी इसी उलझन में हैं, तो स्मार्ट गार्डनिंग का यह तरीका आपके बेहद काम आ सकते हैं। अब आपको बाजार से महंगे प्लास्टिक या मिट्टी के गमले खरीदने की जरूरत नहीं है। आपके घर में मौजूद प्लास्टिक की पुरानी बोतलें ही आपके बगीचे की शान बन सकती हैं। ऐसे में इन तरीकों के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि गार्डनिंग के लिए बोतलों के बारे में पता होना जरूरी हैं। पढ़ते हैं आगे...
प्लास्टिक प्रदूषण आज पर्यावरण के लिए सबसे बड़ा खतरा है। ऐसे में कोल्ड ड्रिंक, पानी या क्लीनर की खाली बोतलों को फेंकने के बजाय उन्हें पौधों के लिए इस्तेमाल करना 'रीसाइक्लिंग' का सबसे बेहतरीन उदाहरण है। ये बोतलें हल्की होती हैं, कम जगह घेरती हैं और इन्हें आप अपनी पसंद के अनुसार किसी भी आकार में ढाल सकते हैं।

अगर आपके पास जगह की कमी है, तो बोतलों को बीच से काटकर उनमें मिट्टी भरें और एक रस्सी के सहारे दीवार पर एक के नीचे एक लटका दें। यह कम जगह में ढेर सारे पौधे उगाने का सबसे आधुनिक तरीका है।
बोतलों के निचले हिस्से को काटकर आप उन्हें बिल्ली, पांडा या खरगोश का आकार दे सकती हैं। बस एक कैंची उठाएं, कान की आकृति काटें और उन पर एक्रेलिक रंगों से चेहरा बना दें। ये बच्चों के कमरे या बालकनी में बहुत प्यारे लगते हैं।
इसे भी पढ़ें - Gardening Tips: गर्मियों की सब्जियों के लिए अभी से तैयार करें अपनी क्यारियां, जानें सही टिप्स
सादे प्लास्टिक की परत को छुपाने के लिए आप उन पर जूट की रस्सी लपेट सकती हैं या स्प्रे पेंट का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। बता दें कि मैटेलिक गोल्ड या नियॉन कलर्स आजकल काफी ट्रेंड में हैं, जो पुरानी बोतलों को प्रीमियम लुक दे सकते हैं।
-1771496705448.jpg)
बोतलों को गमला बनाते समय सबसे खास काम है। उनके नीचे ड्रेनेज होल बनाना। प्लास्टिक में पानी जल्दी नहीं सूखता, इसलिए अतिरिक्त पानी निकलने के लिए छेद करना जरूरी है। साथ ही इन छोटे बोतल गमलों के लिए कोकोपीट और खाद का हल्का मिश्रण इस्तेमाल करें ताकि पौधों की जड़ों को फैलने में आसानी हो।
इसे भी पढ़ें - Aap Beeti: वह बार-बार ब्रेक लगा रहा था, जिससे मेरे Breast... उस दिन के बाद कभी नहीं बैठी बाइक पर, जानें ऐसी स्थिति में क्या करें?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।