Fri Feb 20, 2026 | Updated 05:17 AM IST
herzindagi
safety on wheel

Aap Beeti: वह बार-बार ब्रेक लगा रहा था, जिससे मेरे Breast... उस दिन के बाद कभी नहीं बैठी बाइक पर, जानें ऐसी स्थिति में क्या करें?

जयपुर में हर्षि नामक महिला को बाइक राइड के दौरान असहज अनुभव हुआ, जब राइडर ने जानबूझकर बार-बार तेज ब्रेक लगाए, जिससे उसे शारीरिक परेशानी हुई। इस घटना से वह इतनी डर गई कि उसने फिर कभी बाइक राइड बुक नहीं की।
Editorial
Updated:- 2026-02-18, 14:02 IST

यह कहानी सिर्फ एक लड़की की नहीं, बल्कि उन हजारों महिलाओं की है जो रोजमर्रा की जिंदगी में पब्लिक ट्रांसपोर्ट या राइड-शेयरिंग सुविधाओं का यूज करती हैं और कभी-कभी असहज या असुरक्षित महसूस करती हैं। ऐसी ही एक घटना हर्षि के साथ हुई, जिसने उसे अंदर तक झकझोर दिया। ऐसे में इस घटना के बारे में पता होना जरूरी है।

क्या था पूरा मामला

जयपुर जैसे शहर में, जहां ट्रैफिक एक बड़ी चुनौती है, हर्षि ने एक दिन ऑफिस पहुंचने के लिए बाइक राइड बुक की। जब राइडर आया, तो वह थोड़ा अजीब लग रहा था, उसकी आंखें कुछ ज्यादा ही घूर रही थीं और उसके हाव-भाव असहज करने वाले थे, लेकिन हर्षि को देर हो रही थी, उसने इसे नजरअंदाज किया और बाइक पर बैठ गई।

aap beeti (8)

राइड शुरू होते ही, कुछ ही देर में साक्षी को असहजता महसूस होने लगी। राइडर बिना किसी वजह के बार-बार तेज ब्रेक लगा रहा था, जिससे हर्षि का शरीर आगे की ओर झुक रहा था और उसके ब्रेस्ट राइडर की पीठ से बार-बार छू रहे थे। यह सिर्फ एक या दो बार नहीं हुआ, बल्कि पूरी राइड के दौरान लगातार यही होता रहा। हर्षि ने अंदर ही अंदर बेचैनी महसूस की, लेकिन उसे समझ नहीं आ रहा था कि क्या करे।

जब असहनीय हो गया, तो उसने राइडर से धीरे से कहा, भैया, थोड़ा आराम से चलाइए और ऐसे बार-बार ब्रेक मत लगाइए। राइडर ने उसकी बात अनसुनी कर दी और जवाब में बस इतना कहा, "मैम, बस पहुंचने वाले हैं, थोड़ा रुक जाइए। यह सुनकर हर्षि और भी डर गई। उसे लगा कि वह जानबूझकर ऐसा कर रहा है। पूरी राइड के दौरान वह डरी हुई थी, बस किसी तरह अपने ऑफिस तक पहुंचना चाहती थी।

इसे भी पढ़ें - YouTube Down Worldwide: भारत से अमेरिका तक मच गया हड़कंप, जानें क्यों ठप हुआ यूट्यूब?

जैसे ही वह उतरी, उसने राहत की सांस ली। लेकिन उस दिन के बाद से, साक्षी ने कभी बाइक राइड बुक नहीं की। वह जब भी किसी बाइक को देखती है या बाइक राइड बुक करने का ख्याल आता है, तो उसे उस दिन की घटना याद आ जाती है और उसे डर लगने लगता है। उसे आज भी नहीं पता कि उस स्थिति में उसे क्या करना चाहिए था।

ऐसी स्थिति में क्या करें?

अगर आप ऐसी स्थिति का सामना करें, तो खुद को सुरक्षित रखने के लिए ये 5 टिप्स अपनाएं-

  • जैसे ही आपको अजीब महसूस हो, किसी सुरक्षित जगह पर बाइक रुकवाने के लिए कहें और तुरंत राइड रद्द कर दें। अपनी सुरक्षा के लिए कुछ पैसे खोना बेहतर है।
  • अगर ड्राइवर गलत तरीके से गाड़ी चला रहा है या जानबूझकर असहज महसूस करा रहा है, तो उसे स्पष्ट और मजबूत आवाज में ऐसा करने से रोकें। कहें, मुझे असहजता महसूस हो रही है, ऐसे ब्रेक मत लगाइए।
  • राइड शुरू होते ही अपने किसी करीबी दोस्त या परिवार के सदस्य के साथ अपनी लाइव लोकेशन शेयर करें। इससे उन्हें पता रहेगा कि आप कहां हैं।

aap beeti (7)

  • ज्यादातर राइड-शेयरिंग ऐप्स में एक 'SOS' या 'सुरक्षा' बटन होता है। अगर आपको खतरा महसूस हो, तो इसका इस्तेमाल करें। यह सीधे ऐप की इमरजेंसी टीम या पुलिस को अलर्ट भेज सकता है।
  • राइड खत्म होने के बाद, तुरंत उस ऐप पर ड्राइवर की शिकायत करें। सारी जानकारी दें कि आपके साथ क्या हुआ। इससे उस ड्राइवर पर कार्रवाई हो सकती है और दूसरी लड़कियों को ऐसी स्थिति से बचाया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें - ट्रेन का वो खौफनाक सफर, उसने बिस्किट खिलाया और मेरा सबकुछ लुट गया; आप न करें ये गलतियां

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।