Wed Apr 1, 2026 | Updated 01:45 PM IST HZ Awards 2026
train travel safety

ट्रेन का वो खौफनाक सफर, उसने बिस्किट खिलाया और मेरा सब कुछ लुट गया; आप न करें ये गलतियां

दिल्ली से देहरादून जा रही दो सहेलियां ट्रेन में ठगी का शिकार हो गईं। सहयात्रियों द्वारा दी गई मिठाइयां और पराठे खाने के बाद वे बेहोश हो गईं और उनका लैपटॉप, स्मार्टफोन व अन्य कीमती सामान चोरी हो गया। 
Editorial
Updated:- 2026-02-11, 16:44 IST

यह सफर मेरी सहेली और मेरे लिए एक खूबसूरत याद बनने वाला था, लेकिन यह हमारी जिंदगी का सबसे डरावना सबक बन गया। जी हां, हम दोनों दिल्ली से देहरादून जा रहे थे। सफर लंबा था, इसलिए हम अपनी सीटों पर आराम से बैठ गए। अगले स्टेशन पर एक कपल हमारे सामने वाली सीटों पर आकर बैठा। उनके बात करने का तरीका अच्छा और सरल था कि हमें शक की कोई गुंजाइश ही नहीं दिखी।

वे रास्ते भर घर-परिवार और पढ़ाई की बातें करते रहे। शाम हुई, तो उन्होंने अपना टिफिन खोला। उन्होंने बड़े प्यार से हमें घर की बनी मिठाइयां और पराठे ऑफर किए। हमने पहले तो मना किया, लेकिन उनकी बार-बार की जिद और बच्चों जैसा प्यार देखकर हम इनकार नहीं कर पाए। हमने जैसे ही वह खाना खाया, उसके 15-20 मिनट बाद ही हमारा सिर भारी होने लगे। हमें पता भी नहीं चला कि हम कब गहरी नींद में चले गए।

incident

जब अगली सुबह मेरी नींद खुली, तो स्टेशन आ चुका था। मेरा सिर फट रहा था और सामने वाली सीटें खाली थीं। जब मैंने अपना बैग चेक किया, तो मेरे पैरों तले जमीन खिसक गई। हमारा लैपटॉप, स्मार्टफोन, यहां तक कि कान की बालियां और पर्स भी गायब थे। हमने तुरंत टीसी (TC) को सूचित किया और रेलवे इंक्वायरी पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। वे शातिर चोर मोबाइल स्विच ऑफ कर गायब हो चुके थे।

इसे भी पढ़ें - Aap Beeti: जब उसने मेरी Skirt खींची फिर... एक हादसे ने पहुंचा दिया हॉस्पिटल, जानें ऐसे में क्या होना चाहिए पहला कदम

ऐसी परिस्थिति में अपनी सुरक्षा कैसे करें?

  • बता दें कि ठग अक्सर बिस्कुट, चाय, पानी या कोल्ड ड्रिंक में नशीली चीजें मिलाकर देते हैं। ऐसे में सामने वाला कितना भी शरीफ क्यों न दिखे, आप विनम्रता से मना कर दें।
  • सफर के दौरान कभी भी लैपटॉप, महंगे गहने या ज्यादा कैश लेकर निकालने से बचें। इससे आप अपराधियों की नजर में आ सकते हैं।
  • हमेशा अपने बैग को सीट के नीचे दी गई कुंडी से चेन और ताले के जरिए बांध कर रखें।

train tipa

  • अपने फोन और लैपटॉप में 'Find My Device' फीचर ऑन रखें और उन्हें पासवर्ड से सुरक्षित रखें।
  • इमरजेंसी में तुरंत 139 पर कॉल करें या 'RailMadad' ऐप का उपयोग करें।
  • अगर कोई बार-बार आपकी पर्सनल जानकारी पूछ रहा है या आपके सामान पर नजर रख रहा है, तो तुरंत सतर्क हो जाएं या टीसी से कहें।
  • वहीं, अगर आप अकेले या दो लड़कियां सफर कर रही हैं, तो कोशिश करें कि रात के समय कोई एक जागता रहे।

इसे भी पढ़ें - Aap Beeti: देर रात प्राइवेट कैब से घर जा रही थी, रास्‍ते में उसने मेरे साथ की गलत बात, ऐसे पहुंची घर! अगर आप करती हैं अकेले सफर; तो इस घटना से लें सबक

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।