
अगर आप ट्रेन में हर दिन सफर करती हैं, फिर भी ऐसा हो सकता है कि कुछ कोच के बारे में आपको जानकारी न हो। ऐसे कोच में एक कोच SLR भी है। क्या आपने कभी इस कोच का नाम सुना है। आखिर इस कोच की टिकट बुकिंग ऑनलाइन क्यों नहीं होती और कौन से यात्री इसमें सफर कर सकते हैं? अगर आप यह सभी जानकारी जानना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस कोच के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। इस कोच की बुकिंग कैसे होती है और होती भी है या नहीं इसकी जानकारी भी जान लें।
SLR (लगेज-कम-गार्ड वैन) की फुल फॉर्म- Second Luggage-cum-Guard Van है। जिसका अर्थ है इस कोच में ट्रेन का गार्ड बैठता है। इसमें ही यात्रियों का सामान यानी की लगेज भी रखा जाता है, ताकी वह सेफ रहे। इस कोच को कुछ इस तरह से भी तैयार किया जाता है, ताकि इसमें गार्ड को बैठने में परेशानी न हो और सामान भी अच्छे से रखा जाए। यही कारण है कि इस कोच लगेज कम गार्ड वैन कहा जाता है।
इसे भी पढे़ं- IRCTC ने बदला बुकिंग टाइम, आधार वेरिफाइड यूजर्स जान लें ऑनलाइन और ऑफलाइन रिजर्वेशन का समय
यह कोच ट्रेन में सबसे आगे या सबसे पीछे लगाया जाता है। यह दिखने में आपको दूसरे कोच की तरह ही लगेगा, लेकिन अंदर से इसकी बनावट अलग होती है। इस कोच को गार्ड ब्रेक यान भी करते हैं। इसमें कोच को 2 हिस्से में बांटा जाता है ताकि एक तरफ गार्ड बैठ जाए और दूसरी तरफ सामान रखा जाए। इस तरह के कोच में आपको हर ट्रेन में देखने को नहीं मिलेंगे। मेल एक्सप्रेस ट्रेन या सुपरफास्ट ट्रेन में ही आपको ऐसी सुविधा देखने को मिलेगी।
इसे भी पढ़ें- Train Ticket Date Change Rules: ट्रेन टिकट पर जर्नी डेट बदलने के क्या है नियम? जानें

नहीं, इस कोच में आप टिकट बुक नहीं कर सकते। इसके साथ ही, ध्यान रखें कि इसमें आम यात्री सफर भी नहीं कर सकते। ऐसा इसलिए, क्योंकि इसमें लोगों का सामान रखा होता है, इसलिए आम लोगों को यात्रा करने की अनुमति नहीं होती। आपको इस कोच के टिकट ऑनलाइन या ऑफलाइन देखने को नहीं मिलने वाले, क्योंकि यह आम लोगों के यात्रा के लिए नहीं है। 'fk
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, indian railway
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।