-1769158007109.webp)
ऑफिस में पेंडिंग काम को पूरा करने के कारण मुझे देर हो गई, इसलिए मैंने एक नामी कंपनी की प्राइवेट कैब बुक की। शुरुआत में मुझे सब कुछ सामान्य लगा, लेकिन कुछ दूर जाने के बाद ड्राइवर ने कुछ हरकतें करना शुरू कर दिया। उसने अपना न केवल रास्ता बदला बल्कि सुनसान इलाके की ओर मोड़ने लगा। मैंने रुकने के लिए कहा, तो उसने भी बहाना बनाया कि मैंम उधर जाम है, लेकिन फिर भी मैंने उसे सुनसान रास्ते पर जाने से मना कर दिया और कहा कि मुझे ट्रैफिक से कोई प्रॉब्लम नहीं है। आप मुझे उसी रास्ते से लेकर जाओ, जो ऐप के मैप में दिखाया जा रहा है। थोड़ी दूर जाने के बाद उसने रास्ते में मुझे यह कहकर उतार दिया कि उसकी कार खराब हो गई है, मेरे लाख समझाने के बाद भी वह नहीं रुका और मुझे बीच रास्ते छोड़कर चला गया।
अंधेरे में ट्रैफिक के बीच, मैं अकेली खड़ी कैब बुक करने की कोशिश कर रही थी, पर कोई कैब बुक नहीं हुई। ऐसे में मैंने दूसरी प्राइवेट कंपनी का सहारा लिया और बाइक बुक करके बड़ी मुश्किल से अपने घर पहुंचीं। बाद में जब मैंने अपनी आप बीती अपने पति को सुनाई तो उन्होंने बताया कि तुम्हें तुरंत फोन में इमरजेंसी SOS बटन दबाना चाहिए था और मुझे अपनी लाइव लोकेशन भेजनी चाहिए थी।
-1769158266904.jpg)
शायद उस वक्त मैं इतनी घबरा गई थी कि मैं ये काम नहीं कर पाई, लेकिन अगर आप इस सिचुएशन में पहुंच जाएं तो यहां दिए गए कुछ तरीके आपके बेहद काम आ सकते हैं। मेरी इस घटना से आपको जरूर सबक लेना चाहिए।
इसे भी पढ़ें - सैलरी हाइक की बात करने से डरते हैं? इन 5 शब्दों का करें इस्तेमाल, बॉस भी नहीं कर पाएंगे मना
अगर आप भी रोज देर रात सफर करती हैं तो कुछ सुरक्षा उपायों का अपनाना जरूरी है। ये उपाय निम्न हैं-

नोट - सफर के दौरान थोड़ी सी सतर्कता बरतना एक बड़ा हथियार साबित हो सकती है। कभी भी ड्राइवर पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना चाहिए। अपने फोन की बैटरी हमेशा चार्ज रखनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें - साइबर शिकायत के लिए कौन-से दस्तावेज हैं जरूरी? रिपोर्ट दर्ज करने से पहले तैयार रखें ये लिस्ट
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/pinterest
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।