Fri Feb 20, 2026 | Updated 07:03 PM IST
herzindagi
Kanch ki botal ko kaise sajaye kitchen ke liye

Kitchen Essentials: खाली कांच की बोतल से बनाएं डिजाइनर ऑयल डिस्पेंसर, नहीं पड़ेगी पैसे खर्च करने की जरूरत

पुरानी कांच की बोतलों को फेंकने के बजाय उन्हें एक स्टाइलिश ऑयल डिस्पेंसर में बदल सकती हैं। इसके लिए आपको केवल 30-40 रुपये खर्च करने की जरूरत होगी। नीचे देखें इसे बनाने का सरल तरीका-
Editorial
Updated:- 2026-02-20, 14:57 IST

किचन को सुदंर बनाने के लिए लोग इसकी बनावट से लेकर सामान का खास ध्यान देते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं, कि कुछ चीजों को खरीदने के बजाय आप इसे वेस्ट मटेरियल से तैयार कर सकती हैं। इसी में से एक है ऑयल डिस्पेंसर।
हम अक्सर कांच की बोतलों जैसे कोल्ड ड्रिंक, सॉस या केचप की बोतलें को खाली होने के बाद कबाड़ समझकर फेंक देती हैं, तो अभी रुकिए क्योंकि आप इनकी मदद से महंगे डिजाइनर ऑयल डिस्पेंसर बना सकती हैं?

बाजार में मिलने वाले कांच के ऑयल डिस्पेंसर काफी महंगे होते हैं और कभी-कभी उनकी गुणवत्ता भी उतनी अच्छी नहीं होती। अब ऐसे में घर पर पड़ी इन बोतल से जब आप ऑयल डिस्पेंसर बनाती हैं, तो यह न केवल आपके किचन को एक मॉडर्न और ऑर्गनाइज्ड लुक देगी बल्कि आपके पैसे भी बचाएगी। नीचे देखें बनाने का तरीका-

कांच की बोतल से ऑयल डिस्पेंसर बनाने का आसान तरीका

DIY oil dispenser

  • सबसे पहले एक अच्छी और मजबूत कांच की बोतल लें।
  • अब बोतल के स्टिकर और गोंद को हटाने के लिए उसे गुनगुने साबुन वाले पानी में भिगोकर रखें।
  • अगर स्टिकर जिद्दी है, तो थोड़ा सा तेल और बेकिंग सोडा मिलाकर रगड़ने से वह आसानी से निकल जाएगा।
  • इसके बाद अंदर की सफाई के लिए कच्चे चावल, थोड़ा बर्तन धोने वाला लिक्विड और पानी डालकर बोतल को जोर-जोर से हिलाएं।
  • इससे बोतल अंदर से पूरी तरह चमक जाएगी और इसे सुखाएं।

इसे भी पढ़ें- कांच की पुरानी बोतल फेंके नहीं, फ्री में ही घर पर बनाएं खूबसूरत विंड चाइम...पड़ोसी भी पूछेंगे 'कहां से खरीदा'

कांच की बोतल को कैसे दें ऑयल डिस्पेंसर

अगर आप कांच की बोतल को और सुंदर, रस्टिक या विंटेज लुक देना चाहती हैं, तो नीचे देखें तरीका-

  •  बोतल के निचले हिस्से पर जूट की रस्सी को फेविकोल की मदद से लपेटें।
  • अब कांच पर पेंट करने वाले ग्लास कलर्स का यूज करके इस पर छोटे-छोटे फूल बना सकती हैं।
  • इसके बाद इस पर अगर आप चाहती हैं, तो तेल इस पर Oil', Olive Oil या Vinegar लिख सकती हैं।
  • यह देखने में बिल्कुल महंगे ब्रांड के डिस्पेंसर जैसा लगेगा और आपके किचन की शेल्फ की शोभा बढ़ाएगा।

परफेक्ट ऑयल डिस्पेंसर लुक देने के लिए क्या करें?

Kanch ki khali botal se oil dispenser kaise banaye

बोतल को फंक्शनल बनाने के लिए आपको बस एक ऑयल पोरर या नोजल की जरूरत होगी, जो ऑनलाइन या किसी भी बर्तन की दुकान पर ₹30-50 में आसानी से मिल जाएगा।

इसके बाद नोजल को बोतल के मुंह पर मजबूती से फिट कर दें। यह नोजल तेल को एक पतली धार में गिराता है, जिससे खाना बनाते समय तेल ज्यादा नहीं गिरता और मेस नहीं होता।

इसे भी पढ़ें- कांच की बोतलों पर जमे ऑयल से छुटकारा पाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स और ट्रिक्स

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-Freepik, pintrest


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
ऑयल डिस्पेंसर बनाने के लिए क्या किसी भी तरह की कांच की बोतल का यूज किया जा सकता है?
हां, आप सॉस, विनेगर, कोल्ड ड्रिंक या वाइन की किसी भी मजबूत कांच की बोतल का यूज कर सकती हैं। 
 बोतल के ऊपर लगे जिद्दी स्टिकर और गोंद को आसानी से कैसे हटाएं?
बोतल को गर्म पानी और डिश सोप में 15 मिनट के लिए भिगोएं। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।