Sat Mar 21, 2026 | Updated 02:06 AM IST HZ Awards 2026
how to remove cleaning soap smell from water bottle

बोतल से नहीं जा रही है साबुन की महक? धूप में सुखाने का झंझट छोड़ें, आजमाएं ये 5 जादुई ट्रिक्स

बोतल को धोते समय अगर आप कुछ बातों का ध्यान रखेंगी, तो आपको बोतल को धूप में रखने की जरूरत नहीं होगी। ऐसा इसलिए, क्योंकि इसके लिए आपको कुछ टिप्स फॉलो करने जरूरी हैं।
Editorial
Updated:- 2026-03-20, 15:31 IST

बोतल से बदबू आने की वजह से अक्सर लोग परेशान रहते हैं। धोने के बाद इसमें साबुन की स्मेल आती है, जो जल्दी जाती नहीं। यही कारण है कि इसे धूप में रखना पड़ता है। अगर इसकी स्मेल नहीं गई, तो पानी का टेस्ट भी साबुन जैसा आने लगता है। बोतल चाहे चाहे स्टील की हो, प्लास्टिक की या फिर कांच की, यह गोल आकार में बंद होती है, इसलिए इसमें से स्मेल जाने में समय ज्यादा लगता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान रहते हैं और बार-बार बोतल धोने के बावजूद स्मेल से छुटकारा नहीं मिल रहा है, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बोतल को धोने का सही तरीका विस्तार से बताएंगे।

सीधी बोतल में डिटर्जंट पाउंडर न डालें

बोतल धोते समय महिलाएं अंदर डिटर्जंट पाउंडर डालकर फिर पानी डालकर इसे हिलाती हैं। जरूरत से ज्यादा डिटर्जंट पाउंडर डालने से बोतल में इसकी खुशबू जम जाती है और पानी से बार-बार धोने के बाद भी नहीं जाती। इसलिए, केवल उतना ही डिटर्जंट पाउंडर डालें जिससे झाग बन जाए। बोतल के बाहर आप कितना भी साबुन लगा सकती हैं, लेकिन अंदर से धोते समय इस बात का ध्यान रखें।

how to remove soap smell from water bottle

नींबू और नमक का करें इस्तेमाल

बोतल धोने के लिए किसी साबुन का यूज करने की बजाय आप नींबू और नमक का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे बोतल में से साबुन की महक भी नहीं आएगी और इसे आपको धूप में रखने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। नींबू में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो बोतल की गंदगी और बैक्टीरिया को साफ कर देंगे। इसलिए, यह तरीका आपके काम आ सकता है।

इसे भी पढ़ें- बार-बार बोतल बदलने की नहीं पड़ेगी जरूरत, इन ट्रिक्स से फफूंदी और बदबू को कहें अलविदा

गरम पानी का यूज करें

बोतल में से अगर साबुन की स्मेल नहीं जा रही है, तो आप गर्म पानी का इस्तेमाल कर सकती है। धूप में दिखाने के झंझट से बचना है, तो यह तरीका भी असरदार है। हालांकि, प्लास्टिक की बोतल में गर्म पानी डालकर न धोएं, लेकिन स्टील या अन्य बोतल में आप गर्म पानी डाल सकती हैं। आप 10 से 15 मिनट के लिए भी बोतल को गर्म पानी में छोड़ देंगी, तो स्मेल खत्म हो जाएगी।

देर तक बोतल को साबुन में छोड़ना

कई बार महिलाएं बोतल धोने से पहले काफी समय तक इसमें डिटर्जंट पाउंडर या साबुन डालकर छोड़ देती हैं। ऐसे में इतने देर तक इसमें साबुन को छोड़ेंगी, तो इसकी मदद बोतल में जम जाएगी। ऐसा इसलिए, क्योंकि बोतल का मुंह बंद होता है, जिसकी वजह से स्मेल खत्म नहीं होती। आप तुरंत धोकर तुरंत इसे सुखने के लिए रख देंगी, तो स्मेल नहीं आएगी। बोतल धोने का सही तरीका आपको पता होगी, तो यह परेशानी नहीं आएगी। 

how to remove soap smell from water bottle

बोतल को उल्टा करके रखना

बोतल से बदबू न जाने का एक कारण धोने और सुखाने का तरीका भी होता है। बोतल को धोकर अगर आप इसे उल्टा करके रख देंगी, तो स्मेल बाहर कैसे निकलेगी। अक्सर महिलाएं पानी निकलने के लिए बोतल को उल्टा करके छोड़ देती हैं, लेकिन इससे बोतल में साबुन की महक जम जाती है।

इसे भी पढे़ं- विनेगर के इन 5 में से कोई 1 ट्रिक अपना कर ऐसे चमकाएं प्लास्टिक की बोतल, मिनटों में होगी चकाचक

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।