
Water Bottle Cleaning acks: सर्दियों के मौसम में हम अक्सर पानी कम पीते हैं, जिसके कारण बोतलों में पानी लंबे समय तक भरा रहता है। इस वजह से स्टील और कॉपर की बोतलों के अंदर बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और एक अजीब सी दुर्गंध आने लगती है। ठंड के दिनों में बोतलों में चिकनाई जल्दी जम जाती हैं, जिन्हें साधारण पानी से साफ करना मुश्किल होता है। बहुत से लोग इन जिद्दी दागों और बदबू को दूर करने के लिए महंगे डिशवॉश जेल का सहारा लेते हैं, लेकिन आपको बता दें कि आप किचन में मौजूद चीजों का इस्तेमाल कर इन्हें बिना एक भी पैसा खर्च किए इन बोतलों को पूरी तरह साफ कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन आसान और असरदार घरेलू हैक्स के बारे में-

सर्दियों में स्टील की बोतल की गहराई में जमी गंदगी को साफ करने के लिए फिटकरी और बेकिंग सोडा सबसे बेहतरीन विकल्प है। बोतल में 1 चम्मच फिटकरी और 1 चम्मच सोडा डालें और ऊपर से गुनगुना या थोड़ा गर्म पानी भर दें। अब इसे करीब आधे घंटे के लिए छोड़ दें।
बेकिंग सोडा और फिटकरी मिलाकर बोतल के अंदर चिपके कीटाणुओं और जमी हुई परत को हटाने में मदद करते हैं।
इसके बाद बोतल को हिलाकर साफ पानी से धो लें, सारी बदबू और गंदगी तुरंत गायब हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें- सिर्फ बोतल नहीं बल्कि उसके ढक्कन को भी अच्छे से साफ करना है जरूरी, यहां से लें टिप्स

अगर आपकी स्टील की बोतल का मुंह छोटा है और अंदर ब्रश नहीं जा पा रहा, तो कच्चे चावल आपकी मदद करेंगे। बोतल में एक मुट्ठी कच्चे चावल, थोड़ा सा नमक और आधा कप पानी डालें।
अब बोतल का ढक्कन बंद करके उसे तेजी से ऊपर-नीचे और दाएं-बाएं हिलाएं। चावल के दाने बोतल की दीवारों पर रगड़ पैदा करते हैं, जिससे अंदर कोनों में जमा गंदगी भी छूट जाती है। यह तरीका बिना किसी खर्चे के बोतल को अंदर से चमकाने का सबसे सरल रास्ता है।
सर्दियों में बोतलों से आने वाली सीलन वाली बदबू को दूर करने के लिए सफेद सिरका या नींबू का रस बहुत कारगर है। एक कप पानी में दो चम्मच सिरका या एक नींबू का रस मिलाकर बोतल में भर दें। इसे कुछ समय के लिए छोड़ दें और फिर साधारण पानी से धो लें।
सिरके में मौजूद एसिड बैक्टीरिया को खत्म करता है और बोतल को एकदम ताज़ा बना देता है। अगर आपके पास सिरका नहीं है, तो आप नींबू के छिलकों को भी बोतल में डालकर हिला सकते हैं।

तांबे की बोतल को सर्दियों में साफ रखना और भी जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह जल्दी ऑक्सीडाइज होकर काली पड़ जाती है।
अब ऐसे में इसे चमकाने के लिए नमक और इमली या नींबू का पेस्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके पहले पहले इन चीजों का पेस्ट बनाकर बाहरी सतह पर रगड़ें।
अंदर की सफाई के लिए गुनगुने पानी में थोड़ा नमक और नींबू का रस डालकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। याद रखें कि तांबे की बोतल को धोने के बाद उसे सूखे कपड़े से पोंछना न भूलें, अन्यथा पानी के दाग फिर से पड़ सकते हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।