herzindagi
how to remove urine stains from toilet seat

Urine Stain टॉयलेट सीट से जाने का नहीं ले रहे हैं नाम, तुरंत लगाएं 50 रुपये की यह एक चीज

Toilet Seat Yellow Stain Remover Hacks: पेशाब करने के बाद अगर तुरंत टॉयलेट सीट पर अच्छे से पानी न डाला जाए, तो वह जिद्दी निशान छोड़ने के साथ ही बदबू का कारण भी बनते हैं। अब ऐसे में लोग बाजार में मिलने वाले केमिकल क्लीनर खरीद कर लाते हैं। अगर आपके घर की टॉयलेट सीट पर यूरिन के जिद्दी दाग जमा हो गए हैं, नीचे लेख में बताया गया 50 रुपये वाला तरीका अपना सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-24, 22:35 IST

Toilet Seat Se Urine Ke Stain Kaise Hataye: पेशाब करने के बाद अगर तुरंत टॉयलेट सीट पर अच्छे से पानी न डाला जाए, तो वह जिद्दी निशान छोड़ने के साथ ही बदबू का कारण भी बनते हैं। अब ऐसे में लोग बाजार में मिलने वाले केमिकल क्लीनर खरीद कर लाते हैं, जो इस काम को आसान बना दें, लेकिन इसके बाद भी कई बार ये दाग टस से मस होने का नाम नहीं लेते हैं, जिससे टॉयलेट पुराना और गंदा नजर आता है। लोग अक्सर इन्हें रगड़-रगड़ कर थक जाते हैं, लेकिन सही तरीका न मालूम होने की वजह से मेहनत बेकार जाती है।

अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। मात्र 50 रुपये के अंदर मिलने वाली एक साधारण सी चीज आपके टॉयलेट को फिर से नए जैसा चमका सकती है। इस लेख में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि वह चीज क्या है और इसका इस्तेमाल कैसे कर सकती हैं?

टॉयलेट सीट पर लगे पेशाब के जिद्दी दाग को कैसे हटाएं?

50 rupees hacks to remove hard urine stain from toilet seat

टॉयलेट सीट पर लगे पेशाब के दाग को हटाने के लिए आप एल्युमिनियम फॉयल, फिटकरी और गर्म पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं।

जरूरी सामान

  • 50 ग्राम फिटकरी (पिसी हुई)
  • 1 लीटर गर्म पानी
  • एल्युमिनियम फॉयल का टुकड़ा

इसे भी पढ़ें- Washing Machine Hacks: महंगे केमिकल नहीं, ये 4 घरेलू चीजें करेंगी कमाल! जानें पीली वॉशिंग मशीन को तुरंत कैसे सफेद बनाएं

कैसे बनाएं घोल?

toilet seat yellow stain remover hacks

  • सबसे पहले एक बर्तन में पानी को अच्छी तरह उबाल लें।
  • पानी जब गर्म हो जाए, तो इसमें पिसी हुई फिटकरी डालें।
  • चम्मच से पानी को तब तक हिलाएं जब तक फिटकरी पूरी तरह से पानी में घुल न जाए।

कैसे करें इस्तेमाल?

how to prevent yellow stains in toilet

  • फिटकरी वाले गर्म पानी को टॉयलेट सीट के उन हिस्सों पर डालें जहां दाग लगे हैं।
  • अब इसे कम से कम 15-20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
  • एल्युमिनियम फॉयल का एक बड़ा टुकड़ा लें और उसे मोड़कर एक छोटी गेंद जैसा आकार दे दें।
  • अब फॉयल की गेंद को फिटकरी के पानी में भिगोएं और दागों पर हल्के हाथों से रगड़ें।
  • जब दाग पूरी तरह साफ हो जाएं, तो ऊपर से सादा पानी डालें या फ्लश कर दें।

इसे भी पढ़ें- टॉयलेट सीट की सफाई के लिए क्यों खरीदना महंगे केमिकल? जब इन 3 चीजों से नए जैसा चमका सकती हैं आप

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
टॉयलेट सीट पर जमे यूरिन के दाग को कैसे हटाएं?
टॉयलेट सीट पर जमे यूरिन के दाग को हटाने के लिए फिटकरी का इस्तेमाल उबाल करके करें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।